[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Cricket IPL 2026 KKR vs SRH: सनराइजर्स ने केकेआर को दिया 227 रनों का लक्ष्य, क्लासेन ने जड़े 52 रन

KKR vs SRH: सनराइजर्स ने केकेआर को दिया 227 रनों का लक्ष्य, क्लासेन ने जड़े 52 रन

0
KKR vs SRH: सनराइजर्स ने केकेआर को दिया 227 रनों का लक्ष्य, क्लासेन ने जड़े 52 रन
रन के लिए भागते SRH के हेनरिक क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी

KKR vs SRH: हेनरिक क्लासेन की 52 रनों की पारी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 226 रन बनाए. एसआरएच की ओर से ओपनर बैटरों में ट्रैविस हेड ने 21 गेंद पर 46 रन और अभिषेक शर्मा ने 21 गेंद पर 48 रनों की तेज पारी खेली. ईशान किशन का बल्ला आज खामोश रहा और वह 9 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हो गए. नीतीश कुमार रेड्डी ने भी 24 गेंद पर 39 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. केकेआर के लिए ब्लेसिंगग मुजरबानी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए.

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) अपना-अपना दूसरा लीग मैच खेलने के लिए ईडन गार्डन्स कोलकाता में मैदान पर उतर गए हैं. केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे से टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. सनराइजर्स की टीम पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर आई और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर दी. ओपनरों ने पावर प्ले में ही 84 रन बना डाले. ईशान किशन एसआरएच के स्टैंड इन कप्तान हैं और पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ टीम को जीत नहीं दिला पाए थे. किशन आज की रात पहली जीत दर्ज करना चाहेंगे. KKR भी अपना पहला मुकाबला हारा है और उसे भी जीत का इंतजार है.

KKR vs SRH: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी.
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, जयदेव उनादकट, डेविड पायने.

KKR vs SRH: केकेआर को भी पहली जीत का इंतजार

टॉस के बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा, ‘हम पहले गेंदबाजी करेंगे. सुधार की गुंजाइश हमेशा रहती है, लेकिन पिछली बार कई सकारात्मक बातें भी थीं. हमें आम तौर पर इतनी ज्यादा घास या बारिश देखने को नहीं मिलती और इसीलिए हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे. ओस के बारे में पक्का नहीं कह सकते, क्योंकि हवा चल रही है. 40 ओवर तक पिच अच्छी रहनी चाहिए.

KKR vs SRH: किशन को जीत का भरोसा

टॉस के बाद ईशान किशन ने कहा, ‘हम भी पहले गेंदबाजी करते, लेकिन पहले बल्लेबाजी करते हुए हमें गेंद को देखकर उसके हिसाब से खेलना होगा. हमें अपना सबसे अच्छा खेल दिखाना होगा. आपको मैदान पर जाकर बुनियादी चीजें सही तरीके से करनी होंगी. मैं बस एक ही बात कहूंगा – अमल करना. अगर हम बहुत अच्छी स्थिति में न भी हों, तो भी हमें शांत रहना होगा. इस मैच में हम चीजों को आसान रखने की कोशिश करेंगे. हमारी टीम में एक बदलाव है – शिवांग टीम में आया है, ताकि हमारे पास विकेट लेने के ज्यादा विकल्प खुले रहें.

ये भी पढ़ें…

पंत और संजीव गोयनका का वीडियो वायरल, क्या लखनऊ सुपर जायंट्‌स में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा?

मोहम्मद शमी ने IPL में रचा इतिहास, पहली गेंद पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel