[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Cricket IPL 2026 केएल राहुल का अर्धशतक, दिल्ली ने कोलकाता को दिया 204 रन का टारगेट

केएल राहुल का अर्धशतक, दिल्ली ने कोलकाता को दिया 204 रन का टारगेट

0
केएल राहुल का अर्धशतक, दिल्ली ने कोलकाता को दिया 204 रन का टारगेट
कोलकाता बनाम दिल्ली (फोटो-सोशल मीडिया)

KKR vs DC: आईपीएल 2026 के लीग राउंड का 70वां और आखिरी मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है. कोलकाता के इडेन गार्ड्न्स में खेले जा रहे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए. कोलकाता को जीत के लिए 204 रनों की जरूरत है. यह मुकाबला कोई जीते कोई हारे अब टॉप-4 में फर्क नहीं पड़ेगा.

कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत ठीक-ठाक रही. अभिषेक पोरेल 22 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद साहिल पारख ने 24 रन बनाए. इस दौरान एक छोर पर केएल राहुल डटे रहे और अपना अर्धशतक पूरा किया.

केएल राहुल ने खेली 60 रन की पारी

केएल राहुल ने 30 गेंदों में 60 रन की पारी खेली. वहीं अक्षर पटेल ने 39, डेविड मिलर ने 28 और आशुतोष शर्मा ने 18 रन की पारी खेली. इसके बदौलत दिल्ली की टीम 203 रन का बड़ा स्कोर खड़ा की. कोलकाता के लिए सौरभ दुबे ने 2, अनुकूल रॉय ने 1, सुनील नारायण ने 1 और वरुण चक्रवर्ती ने 1 विकेट चटकाए.

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), तेजस्वी दहिया, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे.

इम्पैक्ट सब: फिन एलन, रमनदीप सिंह, राहुल त्रिपाठी, वैभव अरोड़ा.

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, आकिब नबी, लुंगी एनगिड़ी, मिचेल स्टार्क.

इम्पैक्ट सब: समीर रिज़वी, विप्रज निगम, नीतीश राणा, कुलदीप यादव और विजय त्रिपुर्णा.

टॉस जीतकर अजिंक्य रहाणे ने क्या कहा?

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतने के बाद कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे. हमें पता है कि प्लेऑफ के लिए सिनारियो क्या है. इसके अलावा विकेट भी अच्छी लग रही है. पिछले 6 मैचों में हमने अच्छा प्रदर्शन किया है और इस मैच में अच्छा करना चाहते हैं . मुझे अपनी टीम पर गर्व है.

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा देवदत्त पडिक्कल का वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले युवा खिलाड़ी बने

Previous article Begusarai News: गढ़पुरा थाना परिसर में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक, अफवाहों से बचने की अपील
Next article राहे में ऑटो पलटने से चालक की मौत
Avatar Of Ujjawal Sinha
उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel