[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Cricket IPL 2026 गलती पर भयंकर गुस्सा हुईं काव्या मारन, ‘स्टुपिड’ तक कह दिया, वायरल हुआ रिएक्शन, Video

गलती पर भयंकर गुस्सा हुईं काव्या मारन, ‘स्टुपिड’ तक कह दिया, वायरल हुआ रिएक्शन, Video

0
गलती पर भयंकर गुस्सा हुईं काव्या मारन, ‘स्टुपिड’ तक कह दिया, वायरल हुआ रिएक्शन, Video
Kavya Maran Reaction During CSK vs SRH Match. Image: Screengrab

IPL 2025 Kavya Maran Reaction: आईपीएल के हर सीजन में कुछ चेहरे ऐसे होते हैं जो कैमरे पर आते ही सोशल मीडिया पर छा जाते हैं. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की सीईओ काव्या मारन भी उन्हीं में से एक हैं. मैदान पर उनकी भावनाओं से भरी प्रतिक्रियाएं फैंस के बीच खूब चर्चा बटोरती हैं.  चाहे टीम का कोई शानदार कैच हो या आखिरी ओवर में मिली रोमांचक जीत, काव्या का हर एक रिएक्शन कैमरे में कैद होता है और सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है. शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में भी उनका रिएक्शन छाया रहा, लेकिन इस बार वह अचंभित करने वाला रहा. 

काव्या मारन चेपक स्टेडियम में अपने खिलाड़ियो के शानदार प्रदर्शन पर खूब चहकती दिखीं. हर्षल पटेल ने कैच छोड़ा तो काव्या मारन आग बबूला हो गईं, कमिंदु मेंडिस ने फ्री हिट मिस किया तब वह काफी हैरान हुईं और जब मैच में जीत मिली तो काफी चहकती नजर आईं, लेकिन इसी मैच के दौरान वह किसी की गलती पर उसे स्टुपिड कहती भी नजर आईं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से घूम रहा है, जिसमें काव्या के मुंह से ऐसा शब्द निकलता हुआ दिख रहा है, हालांकि यह साफ नहीं है कि वह किसी खिलाड़ी के लिए था या किसी अन्य की गलती पर. 

SRH की जीत के बाद भी उनका जश्न मनाने का अंदाज सुर्खियों में रहता है. खुशी, टेंशन और राहत के उनके इमोशन्स को फैंस खूब सराहते हैं और उनके रिएक्शन क्लिप्स कुछ ही घंटों में इंटरनेट पर ट्रेंड भी करने लगते हैं. काव्या मारन की मौजूदगी से सनराइजर्स के मैचों में एक अलग ही एनर्जी देखने को मिलती है, जो दर्शकों के लिए भी मैच को और दिलचस्प बना देती है. हालांकि यह रिएक्शन ऐसा है, जिसे शायद ही कोई पसंद करे. 

CSK vs SRH मैच का हाल

वहीं शुक्रवार को खेले गए इस मैच की बात करें तो एसआरएच ने इतिहास रचते हुए चेपक मैदान पर पहली बार सीएसके को मात दी. पहले बल्लेबाजी करते हुए हर्षल पटेल की धारदार गेंदबाजी के सामने चेन्नई सुपर किंग्स 19.5 ओवर में 154 रन ही बना सकी. जिसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद ने 18.4 ओवर में ही 155 रन बनाकर मैच जीत लिया. हालांकि इस जीत से हैदराबाद की प्लेऑफ की उम्मीदें तो जिंदा हैं, लेकिन मुश्किल अब भी उसे घेरे हुए है. अगर उसे अंतिम चार में जगह बनानी है, तो बाकी के 5 मुकाबलों में उसे जीत दर्ज करनी होगी. एसआरएच का अगला मैच अब 2 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ होगा. 

270 मैच खेलने वाले पाकिस्तानी कप्तान ने लिया संन्यास, मानसिक स्वास्थ्य का दिया हवाला

CSK का लुटा कारवां तब समझे, हेड कोच फ्लेमिंग ने बताया, IPL में यह चूक पड़ गई भारी

CSK नंबर 10 पर रहे तो अच्छा है, ऐसा क्यों बोले वीरेंद्र सहवाग, अगले सीजन चार खिलाड़ियों के बाहर होने पर भी लगाई मुहर

Previous article विष्णु के अवतार होकर भी क्यों नहीं होती परशुराम जी की व्यापक पूजा
Next article नहीं पड़ेगी एसी-कूलर की जरूरत, इस टेक्नोलॉजी से गर्मी में भी ठंडा रहेगा घर
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel