[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Cricket IPL 2026 ईशान किशन ने CSK फैंस को चिढ़ाया, जीत के बाद घर जाने का किया इशारा; वायरल हुआ VIDEO

ईशान किशन ने CSK फैंस को चिढ़ाया, जीत के बाद घर जाने का किया इशारा; वायरल हुआ VIDEO

0
ईशान किशन ने CSK फैंस को चिढ़ाया, जीत के बाद घर जाने का किया इशारा; वायरल हुआ VIDEO
ईशान किशन व्हिसल बजाते हुए (फोटो-सोशल मीडिया)

Ishan Kishan: आईपीएल 2026 के 63वां मुकाबला चेन्नई में CSK और SRH के बीच खेला गया. जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 विकेटों से जीतकर प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई. इस मुकाबले में हैदरबाद के लिए जीत के हीरो विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन रहे. मैच खत्म होने के बाद ईशान किशन ने चेन्नई के दर्शकों के सामने ऐसा जश्न मनाया कि वो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी हैंडशेक कर रहे थे. इस दौरान ईशान किशन पवेलियन की ओवर वापस लौटते हुए चेपॉक स्टेडियम में मौजूद दर्शकों की तरफ सीटी बजाते हुए इशारा किया. व्हिसल पोडू सीएसके का ऑफिशियल चीयर है. इसके बाद उन्होंने दर्शकों को हाथ से घर जाने से भी इशारा किया. वहीं उन्होंने भीड़ की तरफ हाथ हिलाया और जोर से चिल्लाया- कमऑन एसआरएच. ईशान का यह सेलिब्रेशन में कैमरे में कैद हो गया और तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

मैच में भी ईशान ने निभाई अहम भूमिका

मैच के दौरान ईशान किशन ने टीम के लिए उपयोगी भूमिका निभाई. उन्होंने इस मैच में 47 गेंदे खेल कर 70 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली और अपने टीम को प्लेऑफ में पहुंचाया. ईशान की इस पारी से सनराइजर्स हैदराबाद ने 19 ओवर में मुकाबले को 5 विकेट से जीत लिया.

मुकाबले का हाल

चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए. चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा रन डेवाल्ड ब्रेविस ने बनाया. ब्रेविस ने 44, कार्तिक शर्मा ने 32, संजू सैमसन ने 27 और शिवम दुबे ने 26 रन बनाए. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पैट कमिंस ने 3 और साकिब हुसैन ने 2 विकेट चटकाए.

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने 19 ओवर में 5 विकेट गंवाकर मुकाबले को जीत लिया. ईशान किशन ने 70 रनों की पारी खेली. उसके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 47 और अभिषेक शर्मा ने 26 रन बनाए. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मुकेश चौधरी ने 2 विकेट चटकाए.

मृणाल कुमार पांडेय

यह भी पढ़ें: चेन्नई के मैदान पर भिड़े सैमसन और क्लासेन, अंपायर को करना पड़ा बीच बचाव; वायरल हुआ VIDEO

Previous article पाकुड़ पॉलिटेक्निक में डिप्लोमा इन कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई शुरू
Next article स्कूल के संस्थापक की पुण्यतिथि मनायी गयी
Avatar Of Ujjawal Sinha
उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel