[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Cricket IPL 2026 हवा में टंग गई गेंद और टूट गया ईशान किशन के शतक का सपना, RR को कूटा

हवा में टंग गई गेंद और टूट गया ईशान किशन के शतक का सपना, RR को कूटा

0
हवा में टंग गई गेंद और टूट गया ईशान किशन के शतक का सपना, RR को कूटा
फिफ्टी के बाद जश्न मनाते हुए ईशान किशन, Pic- PTI

Ishan Kishan, SRH vs RR: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 21वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के कप्तान ईशान किशन एक शानदार शतक से चूक गए. ईशान ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 44 गेंदों पर 91 रन बनाए. वह सिर्फ 9 रन से अपना शतक पूरा करने से रह गए. राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में ईशान की इस दमदार पारी की मदद से हैदराबाद ने 20 ओवर में 216 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया.

9 रन से टूटा शतक का सपना

ईशान किशन इस मैच में बहुत आक्रामक मूड में नजर आए. उन्होंने मैदान के हर तरफ शॉट लगाए और मात्र 44 गेंदों का सामना करते हुए 91 रन ठोक दिए. अपनी इस तेज पारी में उन्होंने 8 शानदार चौके और 6 ऊंचे छक्के लगाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 206.82 का रहा. जब वह अपने शतक के बहुत करीब थे, तब 91 रन के निजी स्कोर पर उनका विकेट गिर गया और फैंस को निराशा हाथ लगी.

हवा में खड़ी हो गई गेंद

पारी का 14वां ओवर फेंकने की जिम्मेदारी राजस्थान के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा के पास थी. ओवर की दूसरी गेंद पर ईशान ने पुल शॉट खेलकर रन बटोरने की कोशिश की. लेकिन गेंद उनके बल्ले पर सही से नहीं आई और हवा में ऊपर खड़ी हो गई. कैच पकड़ने के लिए संदीप शर्मा और विकेटकीपर ध्रुव जुरेल दोनों एक साथ भागे. इस चक्कर में दोनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई. फिर भी संदीप ने कैच पकड़ लिया और ईशान की पारी खत्म हो गई.

पहली गेंद पर लगा था बड़ा झटका

इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. उनका यह फैसला तब एकदम सही लगा जब पारी की पहली ही गेंद पर ओपनर अभिषेक शर्मा बिना कोई रन बनाए आउट हो गए. टीम भारी दबाव में थी. इसके बाद कप्तान ईशान ने ट्रेविस हेड के साथ मिलकर पारी को संभाला. दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 55 रन की अहम साझेदारी की. इस साझेदारी में हेड ने 18 रन का योगदान दिया.

13 गेंदों में बदल दिया पूरा खेल

शुरुआती झटके के बाद ईशान ने समझदारी दिखाते हुए पहले 30 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. पचासा पूरा करने के बाद उन्होंने अपना गियर बदला और राजस्थान के गेंदबाजों पर कड़ा प्रहार शुरू कर दिया. उन्होंने अगली 13 गेंदों पर चौके और छक्कों की बारिश करते हुए करीब 40 रन और जोड़ लिए. उनकी इस तेज बैटिंग के कारण ही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 216 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचने में सफल रही. दूसरी तरफ राजस्थान की तरफ से जोफ्रा आर्चर को दो सफलता मिली.

कप्तानी में लगातार कर रहे अच्छा प्रदर्शन

पिछले कुछ समय से ईशान कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी कप्तानी में झारखंड की टीम को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का चैंपियन बनाया था. उस टूर्नामेंट में भी उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए थे. इसके अलावा पिछले साल आईपीएल 2025 में भी राजस्थान के खिलाफ इसी मैदान पर खेलते हुए ईशान ने 47 गेंदों पर नाबाद 106 रन बनाए थे. इस बार वह फिर से वही कारनामा दोहराने के काफी करीब आ गए थे.

ये भी पढ़ें-

अंपायर की बात न मानना टिम डेविड को पड़ा भारी, लगा जुर्माना, हार्दिक को भी मिली सजा

आर्चर की पहली गेंद का शिकार बने अभिषेक शर्मा, गुस्से में दिखीं काव्या मारन

अचानक बदला गया IPL 2026 का शेड्यूल, अब इस मैदान पर भिड़ेंगे चेन्नई और गुजरात, जानें वजह

Previous article शिविर में 400 लोगों की हुई जांच, पांच यूनिट रक्त संग्रह
Next article स्वास्थ्य समस्याओं को नजर अंदाज न करें छात्रायें : डॉ अनिल
Avatar Of Aditya Kumar Varshney
आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel