[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Cricket IPL 2026 राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज गेंद की गति को समझ नहीं सके और आउट होते गए : रियान पराग

राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज गेंद की गति को समझ नहीं सके और आउट होते गए : रियान पराग

0
राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज गेंद की गति को समझ नहीं सके और आउट होते गए : रियान पराग
रियान पराग

ipl match srh vs rr : सनराइजर्स हैदराबाद की बेहतरीन गेंदबाजी और शानदार बैटिंग की वजह से राजस्थान रॉयल्स की टीम सोमवार को धराशाई हो गई. टीम की इस हार पर कप्तान रियान पराग ने कहा कि उनकी टीम की आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों पहली हार के लिए कई कारण रहे, लेकिन विस्फोटक बल्लेबाजों का गेंदों की गति को समझने में नाकाम रहना सबसे बड़ी वजह बना.

यशस्वी, वैभव और ध्रुव का पहले ही ओवर में आउट होना हार की वजह बना

रियान पराग ने गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन को तो हार के लिए जिम्मेदार ठहराया ही, उन्होंने यह भी कहा कि यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल का पहले ही ओवर में पवेलियन लौट जाना भी हार की बड़ी वजह बना. रियान पराग ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा, मुझे लगता है कि हमारी हार के लिए कई कारण जिम्मेदार रहे. गेंद हाथ से निकलने के बाद जिस गति से आ रही थी उसे देखकर हम थोड़े हैरान रह गए थे. पराग ने कहा, मुझे लगता है कि वैभव को गेंद के थोड़ा तेज गति से आने की उम्मीद थी लेकिन वह रुककर आई. ध्रुव के साथ भी ऐसा ही हुआ, गेंद अंदर की ओर मुड़ी. पराग ने कहा, मुझे बहुत ही फुललेंथ गेंद मिली और मैं उसे हिट नहीं कर पाया. मैं यह नहीं कहूंगा कि हम बदकिस्मत थे, लेकिन कई ऐसे कारण थे जिससे हम अपने शॉट सही तरह से नहीं लगा पाए.

गेंदबाजों ने बीच के ओवर में लचर प्रदर्शन किया

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कहा कि टीम के गेंदबाज भी अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए.उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि हमने अच्छी शुरुआत की थी लेकिन फिर बीच के ओवरों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए. हमें गेंदबाजी में और एक्सपेरिमेंट करना चाहिए था, जो हम नहीं कर पाए.

ये भी पढ़ें : छोटे शहर के हैं प्रफुल्ल और साकिब, पर सपने थे बड़े ; डेब्यू मैच में ही 4-4 विकेट लेने का किया कमाल

Previous article Assi OTT Release: अदालत में गूंजेगी इंसाफ की आवाज, अब OTT पर आ रही है ‘अस्सी’, जानिए कब और कहां देखें
Next article पलामू में भीषण अगलगी: पनेरीबांध गांव में दिलीप पाठक का घर जलकर खाक, लाखों का नुकसान
Avatar Of Rajneesh Anand
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है.पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव रखती हैं. झारखंड की राजधानी रांची में रहने वाली रजनीश ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की और वर्ष 2000-01 में पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने पहली नौकरी झारखंड जागरण दैनिक अखबार में की. उसके बाद इन्होंने प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस तथा दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य संस्करणों में काम करने के बाद वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. रजनीश आनंद की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, गहन शोध और विश्लेषणात्मक लेखन के लिए है. उनकी रुचि राजनीति, सामाजिक सरोकारों, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों में रही है। उन्होंने हमेशा उन मुद्दों को प्राथमिकता दी है जो समाज के हाशिये पर खड़े लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की चर्चा में अपेक्षाकृत कम स्थान पाते हैं. वे कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर विस्तृत अध्ययन और रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर कार्य किया. इसके अतिरिक्त सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत उन्होंने बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की. आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है. हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में भविष्य की चुनौतियों, रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण प्रश्न उठाए हैं. उनका मानना है कि ऊर्जा परिवर्तन की प्रक्रिया तभी सफल होगी जब उसमें प्रभावित समुदायों की भागीदारी और हितों को केंद्र में रखा जाए.पत्रकारिता उनके लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है. जमीनी रिपोर्टिंग, तथ्यों की पड़ताल और जनसरोकारों को केंद्र में रखकर लिखना उनकी कार्यशैली की विशेषता रही है. इसके अतिरिक्त रजनीश आनंद कहानियां और कविताएं लिखने का शौक भी रखती है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel