[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Cricket IPL 2026 IPL 2026: RR की जर्सी में जडेजा का जलवा, पुरानी टीम CSK को दिए गहरे जख्म

IPL 2026: RR की जर्सी में जडेजा का जलवा, पुरानी टीम CSK को दिए गहरे जख्म

0
IPL 2026: RR की जर्सी में जडेजा का जलवा, पुरानी टीम CSK को दिए गहरे जख्म
रवींद्र जडेजा (बाएं) और सरफराज खान (दाएं), Pic- PTI

IPL 2026: बरसापारा स्टेडियम में आज आईपीएल 2026 का एक बहुत अहम मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में रवींद्र जडेजा ने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए अपनी पुरानी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार खेल दिखाया. आपको बता दें कि ऑक्शन से पहले संजू सैमसन के बदले जडेजा को राजस्थान में ट्रेड किया गया था. आज उन्होंने अपनी नई टीम के लिए गेंदबाजी करते हुए चेन्नई को बहुत नुकसान पहुंचाया. जडेजा ने अपने पहले ही ओवर में चेन्नई की कमर तोड़ दी. सीएसके की टीम 127 रन पर सिमट गई. चेन्नई के लिए जेमी ओवरटन ने सबसे अधिक 43 रन बनाए.

IPL 2026: सरफराज खान बने पहला शिकार

चेन्नई की बैटिंग के दौरान जब जडेजा गेंदबाजी करने आए, तो सामने सरफराज खान खेल रहे थे. सरफराज 17 रन बनाकर पिच पर सेट होने की कोशिश कर रहे थे. जडेजा ने अपने स्पैल की दूसरी ही गेंद पर उन्हें फंसा लिया. गेंद काफी तेजी से अंदर की तरफ आई और सरफराज के पास इसका कोई जवाब नहीं था. अंपायर ने बिना देर किए उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट दे दिया. पहली ही गेंद पर विकेट मिलते ही राजस्थान की टीम में खुशी की लहर दौड़ गई.

IPL 2026: शिवम दुबे भी हुए सस्ते में आउट

सरफराज को आउट करने के बाद भी जडेजा का कमाल नहीं रुका. अपने इसी ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने चेन्नई के तेज खेलने वाले बल्लेबाज शिवम दुबे को भी अपना शिकार बनाया. दुबे उस समय सिर्फ 6 रन बनाकर क्रीज पर टिकने का प्रयास कर रहे थे. लेकिन जडेजा की चालाकी भरी गेंदबाजी के आगे वह चकमा खा गए और उन्हें वापस पवेलियन लौटना पड़ा. एक ही ओवर में दो बड़े विकेट गिरने से चेन्नई की टीम काफी दबाव में आ गई.

IPL 2026: धोनी के बिना चेन्नई की हालत खराब

आज के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स अपने सबसे बड़े खिलाड़ी एमएस धोनी के बिना मैदान पर उतरी थी. धोनी के ना होने का असर टीम के खेल पर साफ दिखाई दे रहा था. ऊपर से जडेजा के इस ओवर ने चेन्नई की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ा दीं. जडेजा लंबे समय तक चेन्नई के लिए खेलते रहे हैं और टीम के सबसे बड़े मैच विनर माने जाते थे. आज उसी खिलाड़ी ने अपनी पुरानी टीम को गहरे संकट में डाल दिया.

IPL 2026: राजस्थान का फैसला रहा एकदम सही

संजू सैमसन के बदले रवींद्र जडेजा को टीम में लाने का राजस्थान रॉयल्स का फैसला अब तक का सबसे बेहतरीन कदम साबित हो रहा है. बरसापारा स्टेडियम का मैदान काफी छोटा है, इसके बावजूद जडेजा ने बेहद कसी हुई गेंदबाजी की. उन्होंने साबित कर दिया कि खेल में अनुभव सबसे ज्यादा जरूरी है. राजस्थान के लिए यह ट्रेड पूरी तरह से फायदे का सौदा साबित हो रहा है.

IPL 2026: 127 रन पर सिमट गई सीएसके

टॉस हारकर पहले बैटिंग के लिए उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. सीएसके ने पावरप्ले में ही 41 रन के स्कोर पर चार विकेट खो दिए थे. इसमें ट्रेड डील में चेन्नई आए संजू सैमसन 6 रन बनाकर बोल्ड हुए. वहीं कप्तान रितुराज गायकवाड़ भी बड़ी पार नहीं खेल पाए. वह भी 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे.

लेकिन जेमी ओवरटन ने क्रीज पर आने के बाद एक छोर संभालकर रखा और 36 गेंद पर 43 रन की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और 2 छक्के लगाए. इसी के चलते सीएसके का स्कोर 100 रन के पार पहुंचा और टीम 19.4 ओवर में 127 रन पर सिमट गई.

ये भी पढ़ें-

हार्दिक पंड्या के हाथ से रिंकू सिंह ने छीना बैट, मैदान पर दिखा चौंकाने वाला नजारा

CSK vs RR: चेन्नई के लिए डेब्यू मैच में फ्लॉप हुए संजू सैमसन, रियान पराग ने मनाया एग्रेसिव जश्न

IPL 2026: CSK के लिए 14.2 करोड़़ के कार्तिक शर्मा का डेब्यू, ये तीन खिलाड़ी भी खेलेंगे पहली बार

Previous article नेता बनते ही कृष्णेंदु की आमदनी में भारी गिरावट
Next article bhagalpur news. 38 साल से मंदिर को देवी-देवताओं का इंतजार, नहीं पसीज रहे अधिकारी
Avatar Of Aditya Kumar Varshney
आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel