[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Cricket IPL 2026 IPL में अनसोल्ड रहने के बाद कैसे बदली पृथ्वी शॉ की सोच, खुद किया खुलासा

IPL में अनसोल्ड रहने के बाद कैसे बदली पृथ्वी शॉ की सोच, खुद किया खुलासा

0
IPL में अनसोल्ड रहने के बाद कैसे बदली पृथ्वी शॉ की सोच, खुद किया खुलासा
पृथ्वी शॉ, Pic- Social Media/X

Prithvi Shaw Statement: पृथ्वी शॉ पिछले सीजन यानी आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में उन्हें किसी टीम ने नहीं खरीदा था. लेकिन इस बार मिनी ऑक्शन में दिल्ली ने उन्हें 75 लाख रुपये के बेस प्राइस पर अपनी टीम में शामिल कर लिया है. पृथ्वी का अब एक ही लक्ष्य है, शानदार प्रदर्शन करके भारतीय क्रिकेट टीम में दोबारा अपनी जगह बनाना. उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी मैच साल 2021 में श्रीलंका के खिलाफ टी20 फॉर्मेट में खेला था. एक साल के ब्रेक के बाद वापसी करते हुए पृथ्वी ने अपने क्रिकेट करियर और टीम इंडिया में वापसी को लेकर कई अहम खुलासे किए हैं.

ब्रेक के बाद तीन गुना ज्यादा मेहनत

पृथ्वी शॉ का कहना है कि एक साल क्रिकेट से दूर रहने का उन्हें बहुत फायदा मिला है. इस ब्रेक के दौरान उन्होंने अलग-अलग जगह घूमकर खुद को मानसिक रूप से मजबूत किया. शॉ के मुताबिक, अब वह अपनी फिटनेस और बैटिंग पर पहले से तीन गुना ज्यादा समय दे रहे हैं. उनका मानना है कि अगर आप मैदान पर हैं तो अपना सौ प्रतिशत देना चाहिए. आधे अधूरे मन से प्रैक्टिस करने का कोई मतलब नहीं है. वह भारतीय टीम में वापसी के लिए अब 200 प्रतिशत ताकत लगा रहे हैं.

पुरानी गलतियों को पहचान कर सुधारा

पृथ्वी को उनके बर्ताव और फिटनेस के कारण कई बार आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है. आईपीएल 2024 के बीच में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन से हटा दिया गया था. इसके बाद उन्हें मुंबई की घरेलू टीम से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था, जिसके बाद वह महाराष्ट्र के लिए खेलने लगे. पृथ्वी ने माना कि उनसे अतीत में गलतियां हुई हैं. उन्होंने कहा कि बाहर के लोगों को केवल आधी बातें पता होती हैं. पहले वह बहुत छोटे थे और मीडिया की बातों को समझ नहीं पाते थे, लेकिन अब वह हर चीज को अच्छे से समझकर आगे बढ़ रहे हैं.

खराब फॉर्म के कारण मिली थी निराशा

आईपीएल 2023 और 2024 पृथ्वी के लिए बहुत खराब रहे थे. साल 2023 में उन्होंने आठ मैचों में केवल 106 रन बनाए थे और उनका औसत 13.25 था. वहीं 2024 में उनके बल्ले से 24.75 के औसत से 198 रन निकले. लगातार खराब खेल के कारण ही 2025 के ऑक्शन में किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन पर बोली नहीं लगाई थी. अब उन्हें दिल्ली की तरफ से एक नया मौका मिला है और वह इसे किसी भी कीमत पर हाथ से जाने नहीं देना चाहते हैं.

प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना होगा मुश्किल

दिल्ली कैपिटल्स अपना पहला मैच 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलेगी. यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा. इस मैच में दिल्ली के लिए केएल राहुल पारी की शुरुआत करेंगे. लेकिन उनके साथ दूसरा ओपनर कौन होगा, यह अभी तय नहीं है. टीम के पास पृथ्वी शॉ के अलावा अभिषेक पोरेल और पथुम निसंका जैसे अच्छे विकल्प मौजूद हैं. ऐसे में पृथ्वी को अंतिम ग्यारह में अपनी जगह पक्की करने के लिए इन खिलाड़ियों से कड़ी टक्कर मिलेगी.

ये भी पढ़ें-

IPL 2026 से पहले कप्तानों की बैठक, BCCI के इस नियम पर कप्तानों ने उठाए सवाल

28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026 का रण, जानें आपकी पसंदीदा टीम की कमान किसके हाथ

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel