[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Cricket IPL 2026 IPL 2026 Final के लिए रेलवे की स्पेशल तैयारी, मुंबई-अहमदाबाद के बीच चलाई गईं सुपरफास्ट ट्रेनें

IPL 2026 Final के लिए रेलवे की स्पेशल तैयारी, मुंबई-अहमदाबाद के बीच चलाई गईं सुपरफास्ट ट्रेनें

0
IPL 2026 Final के लिए रेलवे की स्पेशल तैयारी, मुंबई-अहमदाबाद के बीच चलाई गईं सुपरफास्ट ट्रेनें
आईपीएल फाइनल के लिए रेलवे द्वारा चलाई गई स्पेशल टेनें (फोटो-सोशल मीडिया)

IPL 2026 Final: आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला रविवार, 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस खिताबी मुकाबले को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है. अहमदाबाद में 1 लाख 25 हजार की दर्शकों की क्षमता है.

फाइनल मैच के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रशंसकों के अहमदाबाद पहुंचने की उम्मीद को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने मुंबई और अहमदाबाद के बीच दो विशेष सुपरफास्ट ट्रेनों के संचालन को मंजूरी दी है. रेलवे का यह फैसला बढ़ती मांग और अतिरिक्त यात्रियों की भीड़ को संभालने के लिए लिया गया है.

फाइनल के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेनें

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने बताया कि आईपीएल फाइनल को लेकर यात्रा की मांग में भारी बढ़ोतरी हुई है. इसी को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रेनें चलाई गई हैं. उन्होंने कहा कि बुकिंग शुरू होते ही टिकट तेजी से बिकने लगे और अधिकांश सीटें लगभग भर चुकी हैं. रेलवे लगातार मांग का आकलन कर रहा है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त सेवाएं भी शुरू की जा सकती हैं.

मैच देखने जा रहे प्रशंसकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों का समय भी विशेष रूप से तय किया गया है. ‘मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद एसी सुपरफास्ट स्पेशल’ रविवार सुबह 6:20 बजे मुंबई सेंट्रल से रवाना होगी और दोपहर 12:40 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी. इससे प्रशंसकों को मैच शुरू होने से पहले स्टेडियम पहुंचने और माहौल का आनंद लेने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा.

1 जून को सुबह 3:50 में चलाया जाएगा अहमदाबाद-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल

वहीं मैच के बाद तुरंत लौटने वाले यात्रियों के लिए ‘अहमदाबाद-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल’ 1 जून को सुबह 3:50 बजे अहमदाबाद से रवाना होगी और दोपहर 12:15 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी. इन विशेष ट्रेनों के लिए टिकटों की बुकिंग सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है. फाइनल मुकाबले को लेकर टिकटों की जबरदस्त मांग के बीच रेलवे की यह पहल क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है.

यह भी पढ़ें: RCB vs GT Final: कोहली-गिल पर होंगी निगाहें, खिताबी जंग में ये 5 खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख

Previous article कदवा के तेलकुप्पा घाट में डूबने से एक की मौत
Next article अभिषेक बनर्जी पर हमले से दिल्ली तक हड़कंप, खरगे बोले- यह बड़ी साजिश, अखिलेश ने भाजपा को घेरा
Avatar Of Ujjawal Sinha
उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel