[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Cricket IPL 2026 किस्मत हो तो सलिल अरोड़ा जैसी, विकेट पर बॉल लगने के बाद भी नहीं हुए आउट; देखें VIDEO

किस्मत हो तो सलिल अरोड़ा जैसी, विकेट पर बॉल लगने के बाद भी नहीं हुए आउट; देखें VIDEO

0
किस्मत हो तो सलिल अरोड़ा जैसी, विकेट पर बॉल लगने के बाद भी नहीं हुए आउट; देखें VIDEO
सलिल अरोड़ा (फोटो-सोशल मीडिया)

IPL 2026 का 56वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया. जिसमें गुजरात ने 82 रनों से जीत हासिल की. इस मुकाबले में एक ऐसी घटना घटी, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज सलिल अरोड़ा को किस्मत का ऐसा साथ मिला कि विकेट पर बॉल लगने के बावजूद वो आउट होने से बच गए. यह मामला सनराइजर्स हैदराबाद की इनिंग के 8वें ओवर की है.

विकेट पर बॉल लगने के बाद भी नहीं आउट हुए सलिल अरोड़ा

गुजरात टाइंटस के लिए यह ओवर कगिसो रबाडा लेकर आए थे. इस ओवर की चौथी गेंद पर सलिल अरोड़ा ने हल्के हाथ से खेला, लेकिन वो बॉल उनके जुते से टकराकर धीरे से विकेट पर जा लगा. लेकिन न तो लाइट जली और न ही बेल्स गिरा. यह देखने के बाद बल्लेबाज और गेंदबाज को भी यकीन नहीं हुआ है. जिसके बाद इस वीडियो को आईपीएल ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया. यहां देखें वीडियो…

हालांकि, किस्मत का साथ मिलने के बाद सलिल अरोड़ा कुछ खास नहीं कर सके. सलिल 13 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हो गए. प्रसिद्ध कृष्णा ने 10वें ओवर में सलिल अरोड़ा को चलता किया. जिसके बाद पूरी टीम 86 रनों पर सिमट गई.

मुकाबले का हाल

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 5 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए. साई सुदर्शन ने 61 और वाशिंगटन सुंदर ने 50 रनों की पारी खेली.

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 86 रनों पर सिमट गई. हैदराबाद के बल्लेबाजों के लिए विकेट पर टिकना मुश्किल हो रहा है. सबसे ज्यादा रन पैट कमिंस ने बनाए. कमिंस ने 19 रनों की पारी खेली. गुजरात टाइटंस के लिए कगिसो रबाडा ने 3 और जेसन होल्डर ने 3 विकेट चटकाए. वहीं प्रसिद्ध कृष्णा ने भी 2 विकेट अपने नाम किए.

यह भी पढ़ें: IPL Points Table में टॉप पर पहुंची गुजरात टाइटंस, अंक तालिका में बड़ा फेरबदल

Previous article बिहार के 9 लाख कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी, सम्राट कैबिनेट ने DA बढ़ाने पर लगाई मुहर
Next article रांची की ये 5 जगहें आपकी बोरिंग शाम को बना देंगी मजेदार, दोस्तों के साथ चिल करने के लिए परफेक्ट स्पॉट
Avatar Of Ujjawal Sinha
उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel