[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Cricket IPL 2026 इससे पहले कि CSK के लिए देर हो, धोनी यह काम कर लें, मैथ्यू हेडन ने की चुभने वाली बात

इससे पहले कि CSK के लिए देर हो, धोनी यह काम कर लें, मैथ्यू हेडन ने की चुभने वाली बात

0
इससे पहले कि CSK के लिए देर हो, धोनी यह काम कर लें, मैथ्यू हेडन ने की चुभने वाली बात
Mathew Hayden on MS Dhoni Cricket.

IPL 2025 Matthew Hayden on MS Dhoni Retirement: शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई को लगातार तीसरे मैच में 25 रन से हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में धोनी एक बार फिर बल्ले से खास असर नहीं छोड़ सके. चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने अपने पुराने साथी और मौजूदा सीएसके खिलाड़ी एमएस धोनी को लेकर तीखी टिप्पणी की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेडन ने कहा कि अब धोनी का क्रिकेट करियर खत्म हो चुका है और उन्हें यह सच्चाई स्वीकार कर लेनी चाहिए. इस मुकाबले में धोनी ने 26 गेंदों में नाबाद 30 रन बनाए, जिसमें एक छक्का, एक चौका और छह डॉट गेंदें शामिल थीं. धीमी बल्लेबाजी के चलते उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा, खासकर तब जब टीम 184 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी. वे अंत में नॉटआउट लौटे, लेकिन इसका फायदा नहीं हुआ चेन्नई को 2010 के बाद पहली बार चेपक में दिल्ली के खिलाफ हार झेलनी पड़ी. 

लाइव मिंट की रिपोर्ट के अनुसार धोनी की धीमी पारी पर मैच के दौरान कमेंट्री बॉक्स में मौजूद हेडन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “धोनी को अब हमारे साथ कमेंट्री बॉक्स में शामिल हो जाना चाहिए. उनका क्रिकेट खत्म हो चुका है. उन्हें यह सच स्वीकार कर लेना चाहिए, इससे पहले कि सीएसके के लिए बहुत देर हो जाए.” लाइव मैच के दौरान आई यह यह टिप्पणी धोनी के बुरे परफॉर्मेंस को एक तरह से ताईद ही कर रहा है. 

IPL 2025 में धोनी की बैटिंग का बुरा दौर

आईपीएल 2025 में अब तक धोनी का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है. उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 0* रन, आरसीबी के खिलाफ 30*, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 16 और दिल्ली के खिलाफ 30* रन बनाए हैं. सीजन के पहले मैच में जब वे नंबर 9 पर बल्लेबाजी करने उतरे, तब भी आलोचना हुई थी, लेकिन कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बताया था कि घुटने की सर्जरी के बाद धोनी अभी भी रिकवरी में हैं और उनकी बल्लेबाजी पोजिशन को लेकर अब तक अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है.

धोनी फिलहाल भले ही रन बनाने को संघर्ष कर रहे हों, लेकिन वे टूर्नामेंट के इतिहास में छठे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 39.17 की औसत और 137 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 5,289 रन बनाए हैं, जिसमें 24 अर्द्धशतक और 84 का सर्वश्रेष्ठ स्कोर शामिल है. 2020 में उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से ही इस बात की अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या हर आने वाला आईपीएल सीजन उनका आखिरी होगा. MS Dhoni Retirement. हालांकि अभी तक ऐसी कोई सूचना नहीं आई है.

दिल्ली के खिलाफ मैच देखने आए माता पिता

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में धोनी की मां देवकी और पिता पान सिंह चेपक स्टेडियम में मौजूद थे. अपने रिटायरमेंट के सवाल पर धोनी ने कुछ समय पहले ही कहा था कि चेन्नई फ्रेंचाइजी उन्हें स्ट्रेचर से भी उठा लाएगी. कैप्टन कूल कभी भी कुछ करने में माहिर हैं, ऐसे में इन अटकलों पर विराम भी नहीं लगाया जा सकता. हालांकि, कोच फ्लेमिंग ने इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा, “नहीं, यह मेरा काम नहीं है कि मैं इसका अंत तय करूं. मुझे कुछ नहीं पता. मैं बस उनके साथ काम करके खुश हूं. वो अब भी पूरी मजबूती से खेल रहे हैं. मैं अब ऐसे सवाल नहीं करता, आप लोग ही करते हैं.”

मैदान पर चल रहा मैच, यहां पूरी हो रही नींद, दो मुकाबले दो खिलाड़ी- हाल एक सा, Video-फोटो वायरल

मुक्केबाजी विश्वकप में भारतीय इतिहास का पहला गोल्ड, इंडियन नेवी के हितेश गुलिया ने रचा इतिहास

IPL 2025 में शुरू होगा ‘शिकार’, लौट आया मुंबई इंडियंस का ‘शेर’, टेंशन में RCB कैंप!

Previous article ब्रह्मपुत्र पर चीन का शिकंजा? भारत के लिए सूखा या बाढ़ की तबाही
Next article Bihar: औरंगाबाद में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, रामनवमी के दिन रची बड़ी साजिश, प्रशासन ने संभाला मोर्चा
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel