[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Cricket IPL 2026 सब सोच रहे थे मैं धोनी को…, रचिन रविंद्र ने खोला राज; क्यों लगाया विजयी छ्क्का जब माही थे क्रीज पर

सब सोच रहे थे मैं धोनी को…, रचिन रविंद्र ने खोला राज; क्यों लगाया विजयी छ्क्का जब माही थे क्रीज पर

0
सब सोच रहे थे मैं धोनी को…, रचिन रविंद्र ने खोला राज; क्यों लगाया विजयी छ्क्का जब माही थे क्रीज पर
Rachin Ravindra reveals about Final shot. Image: Social Media/X

IPL 2025 में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ रविवार को शानदार जीत के बाद, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के सलामी बल्लेबाज रचिन रवींद्र (Rachin Ravindra) ने पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी (MS Dhoni) के साथ बल्लेबाजी करने के अनुभव को साझा किया. रचिन रवींद्र ने 45 गेंदों पर नाबाद 65 रन की शानदार पारी खेली. उनकी पारी में चार छक्के और दो चौके शामिल थे. उन्होंने 144.44 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए और चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ओपनिंग करते हुए विजयी छक्का लगाकर चेन्नई को जीत दिलाई. CSK vs MI

धोनी 19वें ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे, जब CSK को जीत के लिए सिर्फ 4 रनों की जरूरत थी. हालांकि, उन्होंने केवल दो गेंदें खेलीं और खाता नहीं खोल पाए. मैच के बाद बात करते हुए रचिन ने कहा, “जब आप मैदान पर होते हैं, तो आप सिर्फ मैच जीतने पर ध्यान देते हैं, लेकिन धोनी के साथ क्रीज साझा करना वास्तव में खास था. जब वह बल्लेबाजी करने आते हैं, तो स्टेडियम में गूंजती सीटी और शोर को नजरअंदाज करना मुश्किल होता है. वह खेल के एक महान खिलाड़ी हैं और लोग उन्हें यहां बहुत प्यार करते हैं. यह मेरे लिए एक खास अनुभव था.” Rachin Ravindra on sharing crease with MS Dhoni.

इसके अलावा, रचिन ने उस विजयी शॉट के बारे में भी बात की, जो उन्होंने लेफ्ट-आर्म स्पिनर मिचेल सैंटनर की पहली गेंद पर लगाया था. रचिन ने कहा, “सभी दर्शक उम्मीद कर रहे होंगे कि मैं धोनी को स्ट्राइक दूं और वह मैच खत्म करें. लेकिन मेरा ध्यान सिर्फ टीम के लिए काम पूरा करने पर था. उन्होंने CSK के लिए कई मैच खत्म किए हैं और मैं श्योर हूं कि वह आगे भी ऐसा करते रहेंगे.” इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद, रचिन रवींद्र ने यह भी कहा कि पांच बार की चैंपियन के लिए ओपनिंग करना उनके लिए “सम्मान” की बात है. Rachin Ravindra comment on winning shot.

IPL 2025: CSK vs MI मैच का हाल

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मुंबई इंडियंस (MI) को चार विकेट से हराकर चेपॉक में धमाकेदार जीत दर्ज की. पहले गेंदबाजी करते हुए, CSK के खलील अहमद (3/29) ने शुरुआती झटके दिए और MI को 36/3 पर रोक दिया. हालांकि, सूर्यकुमार यादव (29) और तिलक वर्मा (31) की 51 रनों की साझेदारी ने टीम को संभालने की कोशिश की. इसके बाद, नूर अहमद (4/18) ने घातक गेंदबाजी कर MI की पारी को बिखेर दिया, लेकिन दीपक चाहर (28*) ने कुछ अहम रन जोड़े और MI ने 152 रन बनाए.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी CSK को रुतुराज गायकवाड़ (53) और रचिन रवींद्र (65) की शानदार बल्लेबाजी* ने अच्छी शुरुआत दिलाई. दोनों ने मिलकर 67 रनों की साझेदारी की, लेकिन विग्नेश पुथुर (3/32) ने CSK को 116/5 तक गिराकर मैच को रोमांचक बना दिया. हालांकि, रचिन रवींद्र ने धैर्य बनाए रखा और नाबाद 65 रन बनाकर CSK को जीत दिलाई. उनके साथ रवींद्र जडेजा (17) ने अहम योगदान दिया, जिससे टीम ने पांच गेंदें शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया. CSK की इस जीत में गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों का शानदार प्रदर्शन रहा.

क्या बॉल टैंपरिंग कर रही थी CSK? रुतुराज और खलील के Viral Video ने लगाई आग, जानें क्या सच्चाई

विकेट के पीछे थे धोनी, डेब्यू करने आए ‘झारखंड के गेल’, CSK vs MI मैच में रॉबिन मिंज का स्पेशल मोमेंट

जोफ्रा आर्चर और ‘ब्लैक टैक्सी’; हरभजन सिंह ने ये क्या कर डाला, बोला कुछ ऐसा मच गया भारी बवाल

Previous article Nagpur Violence : नागपुर में हिंसा भड़काने वाले फहीम खाने के घर पर चला बुलडोजर
Next article Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Cast Fees: अभीरा नहीं ये शख्स है शो का हाईएस्ट पेड, अन्य कलाकार इतना करते हैं चार्ज
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel