[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Cricket IPL 2026 IPL 2025 में 10 टॉप बल्लेबाज-गेंदबाज; सबसे ज्यादा रन और विकेट, 54 मैचों के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप के लीडर

IPL 2025 में 10 टॉप बल्लेबाज-गेंदबाज; सबसे ज्यादा रन और विकेट, 54 मैचों के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप के लीडर

0
IPL 2025 में 10 टॉप बल्लेबाज-गेंदबाज; सबसे ज्यादा रन और विकेट, 54 मैचों के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप के लीडर
IPL 2025 10 Most Runs Getter and Wicket Taker Players after 54 Matches.

IPL 2025 10 Most Runs Getter and Wicket Taker Players: आईपीएल 2025 अब लीग स्टेज के आखिरी चरण में प्रवेश कर चुका है. प्रस्तावित कुल 70 लीग मैचों में से अबतक 54 मैच हो चुके हैं. रविवार, 4 मई को हुए डबल हेडर के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 1 रन से हराया, जबकि रात में हुए दूसरे मैच में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 37 रन शिकस्त दी. इस सीजन में अब तक बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों का ही जलवा रहा है. पहले बल्लेबाजी की बात करें तो अब तक चार बल्लेबाजों ने शतक लगाया है, लेकिन इनमें से कोई भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में नहीं है. आइये देखते हैं वे 10 बल्लेबाज जिन्होंने इस सीजन अब तक सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. 

आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में फिलहाल सबसे आगे विराट कोहली हैं. विराट कोहली ने 11 मैचों में 505 रन बनाए हैं. विराट की बल्लेबाजी ने आरसीबी को खास मुकाम तक पहुंचाने में काफी मदद की है. उनके बाद गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन हैं, जिन्होंने 504 रन बनाए हैं. तीसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव  हैं. मिस्टर 360 ने 475 रन बनाए हैं. वहीं राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल 473 के साथ पांचवें नंबर पर हैं. पांचवें नंबर पर गुजरात टाइटंस के जोस बटलर 470 रन के साथ काबिज हैं.

आईपीएल 2025 में अब तक सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

स्थानखिलाड़ीटीममैचरनऔसतसर्वश्रेष्ठ
1विराट कोहलीरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु1150563.1373*
2साई सुदर्शनगुजरात टाइटंस1050450.4082
3सूर्यकुमार यादवमुंबई इंडियंस1147567.8668*
4यशस्वी जायसवालराजस्थान रॉयल्स1247343.0075
5जोस बटलरगुजरात टाइटंस1047078.3397*
6शुभमन गिलगुजरात टाइटंस1046551.6790
7प्रभसिमरन सिंहपंजाब किंग्स1143739.7391
8निकोलस पूरनलखनऊ सुपर जायंट्स1141041.0087*
9श्रेयस अय्यरपंजाब किंग्स1140550.6397*
10मिशेल मार्शलखनऊ सुपर जायंट्स1037837.8081
(IPL 2025 Orange Cap लीडरबोर्ड – 54वें PBKS vs LSG के बाद)

54 मैचों के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

रविवार को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए लखनऊ के शीर्ष तीन बल्लेबाजों मिशेल मार्श, एडन मार्करम और निकोलस पूरन को पहले पांच ओवरों में ही पवेलियन भेज दिया. इस प्रदर्शन से अर्शदीप आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं.

वहीं आईपीएल 2025 में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज की बात करें तो इस सूची में गुजरात टाइटंस के प्रसिद्ध कृष्णा 10 मैचों में 19 विकेट के साथ पहले स्थान पर हैं. दूसरे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के जोश हेजलवुड हैं, जिन्होंने 10 मैचों में 18 विकेट झटके हैं, इस दौरान उनकी इकोनॉमी 8.44 रही है. पंजाब किंग्स के अर्शदीप सिंह 11 मैचों में 16 विकेट और 8.00 की इकोनॉमी के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स के नूर अहमद भी 11 मैचों में 16 विकेट लेकर और 8.05 की इकोनॉमी के साथ चौथे स्थान पर बने हुए हैं. वहीं पांचवें स्थान पर मुंबई इंडियंस के ट्रेंट बोल्ट हैं, जिन्होंने 11 मैच में 16 विकेट झटके हैं, उनकी इकॉनमी इस दौरान 8.80 की रही है.

आईपीएल 2025 में अब तक सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज

स्थानखिलाड़ीटीममैचविकेटइकोनॉमीसर्वश्रेष्ठ
1प्रसिद्ध कृष्णागुजरात टाइटंस10197.484/41
2जोश हेजलवुडरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु10188.443/14
3अर्शदीप सिंहपंजाब किंग्स11168.003/16
4नूर अहमदचेन्नई सुपर किंग्स11168.054/18
5ट्रेंट बोल्टमुंबई इंडियंस11168.804/26
6वरुण चक्रवर्तीकोलकाता नाइट राइडर्स11157.233/22
7क्रुणाल पांड्यारॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु11148.574/45
8मोहम्मद सिराजगुजरात टाइटंस10148.944/17
9युजवेंद्र चहलपंजाब किंग्स11149.814/28
10खलील अहमदचेन्नई सुपर किंग्स11149.853/29
(IPL 2025 Purple Cap लीडरबोर्ड – 54वें PBKS vs LSG के बाद)

इन्हें भी पढ़ें:-

LSG के खिलाफ जीत के बावजूद इस बात से परेशान हैं श्रेयस अय्यर, बोले- हमें वहीं सुधारनी है

‘खामियाजा भुगतना ही पड़ेगा…’, PBKS के खिलाफ हार के बाद ऋषभ पंत हुए निराश, इन कारणों पर फोड़ा ठीकरा

Viral Video: शशांक सिंह का गेंद गुमा देने वाला छक्का देख हैरान रह गईं प्रीति जिंटा, रिएक्शन देख रह जाएंगे दंग

Previous article आज 5 मई 2025 का ये है पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और अशुभ समय
Next article डेंटिस्ट से ब्यूटी क्वीन बनीं डॉक्टर शांभवी झा, मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 में करेंगी बिहार का प्रतिनिधित्व
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel