[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Cricket IPL 2026 DC vs GT: बेकार गई केएल राहुल की पारी, कांटे की टक्कर में गुजरात ने दिल्ली को 1 रन से हराया

DC vs GT: बेकार गई केएल राहुल की पारी, कांटे की टक्कर में गुजरात ने दिल्ली को 1 रन से हराया

0
DC vs GT: बेकार गई केएल राहुल की पारी, कांटे की टक्कर में गुजरात ने दिल्ली को 1 रन से हराया
केएल राहुल, Pic- PTI

DC vs GT: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का 14वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया. इस रोमांचक मैच में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हरा दिया है. लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली को आखिरी गेंद पर जीत के लिए 2 रन बनाने थे. लेकिन उस समय कुलदीप यादव रन लेने के चक्कर में रन आउट हो गए. इस करीबी जीत के साथ ही गुजरात टाइटंस ने इस सीजन में अपनी पहली जीत हासिल कर ली है.

DC vs GT: गुजरात ने की पहले बल्लेबाजी

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ने इस मुकाबले में टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. इसके बाद पहले बैटिंग करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. टीम के ओपनर बल्लेबाज साई सुदर्शन सिर्फ 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. पहला विकेट जल्दी गिरने के कारण टीम हल्के दबाव में आ गई थी. लेकिन इसके बाद कप्तान ने पारी को अच्छे से संभाला और तेजी से रन बनाए.

शुभमन गिल और जॉस बटलर का शानदार प्रदर्शन

शुरुआती झटके के बाद कप्तान शुभमन गिल और जॉस बटलर ने दूसरे विकेट के लिए 60 रन की अहम साझेदारी की. गिल ने अपनी टीम के लिए सबसे अधिक 70 रन की पारी खेली. उन्होंने 45 गेंदों का सामना किया और अपनी पारी में 4 चौके के साथ 5 छक्के लगाए. बटलर ने भी आक्रामक बैटिंग की. उन्होंने 27 गेंदों में 52 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और पांच छक्के शामिल थे. इसके अलावा वॉशिंगटन सुंदर ने भी 32 गेंदों पर 55 रन की बेहतरीन पारी खेलकर टीम को एक विशाल स्कोर तक पहुंचाया.

दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी का हाल

दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों के प्रदर्शन की बात करें तो मुकेश कुमार सबसे सफल रहे. मुकेश ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 55 रन देकर 2 बल्लेबाजों को आउट किया. इसके अलावा विदेशी तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी और भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव को भी एक-एक विकेट मिला. दिल्ली के गेंदबाजों ने काफी रन दिए, जिसका पूरा फायदा गुजरात के बल्लेबाजों ने उठाया और एक मजबूत स्कोर बनाया.

केएल राहुल और पाथुम निसांका की बैटिंग

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की पारी की शुरुआत पाथुम निसांका और केएल राहुल ने की. निसांका 41 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने. उस समय दिल्ली का स्कोर 76 रन पर एक विकेट था. इसके बाद राशिद खान ने लगातार दो गेंदों पर नीतीश राणा और समीर रिजवी को बिना खाता खोले आउट कर दिया. इससे दिल्ली मुश्किल में आ गई. लेकिन केएल राहुल ने एक छोर संभाले रखा और सबसे अधिक 92 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 4 छक्के लगाए. अंत में डेविड मिलर ने 20 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 41 रन बनाए.

आखिरी ओवर का पूरा रोमांच

गुजरात के लिए राशिद खान ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट निकाले. कगिसो रबाडा ने 4 ओवर में 32 रन दिए लेकिन उनको कोई विकेट नहीं मिला. मोहम्मद सिराज ने 4 ओवर में 52 रन देकर एक विकेट लिया. सिराज ने 19वें ओवर में 23 रन लुटाए. इसके बाद आखिरी ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 13 रन बनाने थे. यह जिम्मा प्रसिद्ध कृष्णा को मिला. प्रसिद्ध ने 20वें ओवर में सिर्फ 11 रन दिए. आखिरी गेंद पर 2 रन चाहिए थे, तभी कुलदीप रन आउट हो गए. प्रसिद्ध ने 4 ओवर में 52 रन देकर 2 विकेट हासिल किए.

ये भी पढ़ें-

KL Rahul ने किसके लिए किया यह इशारा? जानिए इस अनोखे सेलिब्रेशन की वजह

DC vs GT: जोस बटलर ने दिल्ली के खिलाफ मचाया गदर, बना दिए ये रिकार्ड

दिल्ली में गरजा शुभमन गिल का बल्ला, 20 पारियों के बाद टी20 में लगाई फिफ्टी

Previous article Bhagalpur news यूपीआई से 93 हजार की साइबर ठगी, प्राथमिकी
Next article साधना देवी संग्रामपुर उप-प्रमुख पद पर निर्विरोध निर्वाचित
Avatar Of Aditya Kumar Varshney
आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel