[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Cricket IPL 2026 तेरा-मेरा साथ रहे…CSK के बैज को चूमते नजर आए ‘सर जडेजा’ कैमरे में कैद हुआ इमोशनल मोमेंट

तेरा-मेरा साथ रहे…CSK के बैज को चूमते नजर आए ‘सर जडेजा’ कैमरे में कैद हुआ इमोशनल मोमेंट

0
तेरा-मेरा साथ रहे…CSK के बैज को चूमते नजर आए ‘सर जडेजा’ कैमरे में कैद हुआ इमोशनल मोमेंट
रविंद्र जडेजा सीएसके के बैच को चूमते हुए

Ravindra Jadeja Emotional Moment : आईपीएल 2026 में सोमवार 30 मार्च को बहुत ही इमोशनल जेस्चर सामने आया, जब रविंद्र जडेजा, चेन्नई सुपर किंग्स के बैज यानी लोगो को चूमते दिखे. रविंद्र जडेजा इस मैच में राजस्थान राॅयल्स की तरफ से खेल रहे थे, लेकिन उनका सीएसके की टीम से जो गहरा लगाव है, वो इस इमोशनल पलों में खास तौर पर दिखा. मैच समाप्त होने के बाद जब सीएसके और राजस्थान राॅयल्स की टीम के खिलाड़ी आपस में बातें कर रहे थे, तो रविंद्र जडेजा ने सीएसके के खिलाड़ी खलील अहमद की जर्सी में बने सीएसके के बैज को चूमा और इन पलों में वे काफी इमोशनल भी नजर आए. रविंद्र जडेजा की यह तस्वीर और वीडियो वायरल है.

सीएसके से रविंद्र जडेजा का इमोशनल रिश्ता

https://twitter.com/Cricsam01/status/2038824077977366860

सीएसके की टीम में सर जडेजा के नाम से पहचाने जाने वाले रविंद्र जडेजा 2012 से सीएसके साथ जुड़े थे. 2023 का आईपीएल फाइनल जब अंतिम दो गेंदों में 10 रनों की जरूरत थी, तो जडेजा ने एक छक्का और एक चौका मार कर टीम को जीत दिलाई थी. सीएसके के लिए वह फाइनल जीतना बहुत ही इमोशनल था, जब उनके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जडेजा को विनिंग शाॅट लगाने के बाद गोद में उठा लिया था और उनकी आंखों में आंसू थे. सीएसके की टीम में सर जडेजा यानी रविंद्र जडेजा बहुत महत्वपूर्ण थे और उनके साथ कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बाॅडिंग भी खास रही है. रविंद्र जडेजा को ‘सर जडेजा’ की उपाधि भी धोनी ने मजाकिया अंदाज में दी थी, जो आज उनकी पहचान से जुड़ गया है. 2018 से 2021 के दौर में वो सीएसके टीम की लाइफ लाइन बन गए थे, लेकिन 2026 में सीएसके ने उन्हें रिटेन नहीं किया, जिसकी वजह से वे अब अपनी पुरानी टीम राजस्थान राॅयल्स का हिस्सा बन गए हैं. 2025 में प्लेयर ट्रेड के जरिए जडेजा राजस्थान और संजू सैमसन सीएसके का हिस्सा बने थे.

सीएसके के खिलाफ रविंद्र जडेजा ने की शानदार गेंदबाजी

रविंद्र जडेजा 2026 में राजस्थान राॅयल्स का हिस्सा हैं और 30 मार्च को वे पहली बार सीएसके के खिलाफ मैदान पर उतरे थे. सीएसके से काफी इमोशनल रिश्ता होने के बावजूद रविंद्र जडेजा ने अपनी वर्तमान टीम के साथ वफादारी निभाई और बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 18 रन देकर दो विकेट चटकाए. जडेजा ने सरफराज खान और शिवम दुबे का विकेट चटकाया और अपनी टीम को जीत दिलाने में भागीदार बने.

ये भी पढ़ें : गुलाबी रंग अच्छा लगता है, CSK के खिलाफ जीत के बाद बदले रवींद्र जडेजा के सुर

हम आपका इंतजार कर रहे हैं, नरक में स्वागत है; US ग्राउंड ऑपरेशन की खबरों पर ईरान का कड़ा संदेश

Previous article OnePlus क्या सच में है बंदी के कगार पर? ग्लोबल शटडाउन या सिर्फ स्मार्ट शिफ्ट?
Next article धनु मासिक राशिफल अप्रैल 2026:  लव लाइफ में बढ़ेगा रोमांस, करियर में ग्रोथ
Avatar Of Rajneesh Anand
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है.पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव रखती हैं. झारखंड की राजधानी रांची में रहने वाली रजनीश ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की और वर्ष 2000-01 में पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने पहली नौकरी झारखंड जागरण दैनिक अखबार में की. उसके बाद इन्होंने प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस तथा दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य संस्करणों में काम करने के बाद वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. रजनीश आनंद की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, गहन शोध और विश्लेषणात्मक लेखन के लिए है. उनकी रुचि राजनीति, सामाजिक सरोकारों, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों में रही है। उन्होंने हमेशा उन मुद्दों को प्राथमिकता दी है जो समाज के हाशिये पर खड़े लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की चर्चा में अपेक्षाकृत कम स्थान पाते हैं. वे कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर विस्तृत अध्ययन और रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर कार्य किया. इसके अतिरिक्त सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत उन्होंने बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की. आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है. हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में भविष्य की चुनौतियों, रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण प्रश्न उठाए हैं. उनका मानना है कि ऊर्जा परिवर्तन की प्रक्रिया तभी सफल होगी जब उसमें प्रभावित समुदायों की भागीदारी और हितों को केंद्र में रखा जाए.पत्रकारिता उनके लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है. जमीनी रिपोर्टिंग, तथ्यों की पड़ताल और जनसरोकारों को केंद्र में रखकर लिखना उनकी कार्यशैली की विशेषता रही है. इसके अतिरिक्त रजनीश आनंद कहानियां और कविताएं लिखने का शौक भी रखती है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel