[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Cricket IPL 2026 वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते नहीं थक रहे रवींद्र जडेजा, बताया एकदम निडर

वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते नहीं थक रहे रवींद्र जडेजा, बताया एकदम निडर

0
वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते नहीं थक रहे रवींद्र जडेजा, बताया एकदम निडर
बड़ा शॉट लगाते वैभव सूर्यवंशी

CSK vs RR: राजस्थान रॉयल्स (RR) के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने युवा बैटिंग सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी की निडर और आक्रामक अप्रोच की तारीफ करते हुए कहा कि वह नेट्स में भी वैसे ही बैटिंग करते हैं, जैसे मैचों में करते हैं. जडेजा ने RR के इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ पिच की मुश्किल स्थितियों का जिक्र किया, जहां नई गेंद से सीमर्स को मदद मिल रही थी, फिर भी सूर्यवंशी ने आक्रामक शॉट्स खेले और तेजी से फिफ्टी पूरी की. जडेजा ने इसे एक जबरदस्त कोशिश बताया.

नेट्स पर भी बड़े-बड़े शॉट लगाते हैं सूर्यवंशी

जडेजा ने राजस्थान रॉयल्स द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, ‘नेट्स में उसके स्टंप्स पर गेंदबाजी नहीं की जा सकती. वह हर गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचा देता है. वैभव की सोच बहुत निडर है. क्योंकि वह नेट्स में भी वैसे ही बैटिंग कर है, जैसे मैच में करता है. आज वैभव ने जैसी बैटिंग की, वह इतनी आसान नहीं थी. नई गेंद स्विंग हो रही थी. यह बहुत मुश्किल था, फिर भी वह बड़े शॉट्स लगा रहा था और कुछ ही गेंदों में 50 रन बना लिए.’

15 गेंद पर सूर्यवंशी ने जड़ा पचासा

यह सूर्यवंशी का एक और शानदार प्रदर्शन था. IPL के इतिहास में RR के किसी बैट्समैन द्वारा दूसरी सबसे तेज फिफ्टी. जिसकी मदद से RR ने सोमवार को गुवाहाटी में CSK पर आठ विकेट से एकतरफा जीत हासिल की. 128 रनों का पीछा करते हुए, उनकी 15 गेंदों में बनी हाफ-सेंचुरी और जायसवाल के साथ 75 रनों की तेज साझेदारी ने मैच को पूरी तरह से CSK की पहुंच से बाहर कर दिया. दूसरी ओर, सूर्यवंशी ने जडेजा के विशाल अनुभव और खेल की समझ की तारीफ करते हुए कहा कि बैट्समैन को गहराई से समझने और उन्हें अपनी सोच से मात देने की उनकी काबिलियत उन्हें एक टफ गेंदबाज बनाती है.

सूर्यवंशी ने भी की जडेजा की जमकर तारीफ

सूर्यवंशी ने माना कि जडेजा का सामना करना मुश्किल होता है क्योंकि उनकी गेंदबाजी बहुत स्मार्ट और रणनीतिक होती है, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि यह मुकाबला मजेदार होता है और इससे बहुत कुछ सीखने को मिलता है. सूर्यवंशी ने कहा, ‘वह लंबे समय से भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल रहे हैं. उनके पास बहुत अनुभव है. उन्हें सब पता होता है कि कौन सा बैट्समैन क्या करने वाला है. उनके पास बहुत ज्यादा जानकारी है क्योंकि वह एक बड़े खिलाड़ी हैं. उन्हें पता होता है कि कहां गेंदबाजी करनी है. जाहिर है कि अगर मैं उनके खिलाफ बैटिंग कर रहा हूं, तो यह थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन मुकाबले में मजा आता है.’

ये भी पढ़ें…

तेरा-मेरा साथ रहे…CSK के बैज को चूमते नजर आए ‘सर जडेजा’ कैमरे में कैद हुआ इमोशनल मोमेंट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel