[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket आईपीएल से टक्कर लेने के लिए पाकिस्तान ने चली ये चाल, अपनी क्रिकेट लीग PSL में किया ये बदलाव

आईपीएल से टक्कर लेने के लिए पाकिस्तान ने चली ये चाल, अपनी क्रिकेट लीग PSL में किया ये बदलाव

0
आईपीएल से टक्कर लेने के लिए पाकिस्तान ने चली ये चाल, अपनी क्रिकेट लीग PSL में किया ये बदलाव
Pakistan Super League. Image: PSL/X

IPL vs PSL: भारत में इस समय आईपीएल का खुमार अपने चरम पर है. दुनिया भर के तमाम क्रिकेट सितारे इस समय भारतीय सरजमीं पर दुनिया की सबसे महंगी लीग में खेलते नजर आ रहे हैं. हालांकि भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी आईपीएल की तर्ज पर पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) शुरू होने जा रही है. आज यानी 11 अप्रैल 2025 से शुरू होने जा रही इस लीग का पहला मुकाबला इस्लामाबाद यूनाइटेड और लाहौर कलंदर्स के बीच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यह पहली बार होगा जब पीएसएल और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) एक ही समय पर टकराएंगे. आमतौर पर PSL फरवरी-मार्च में आयोजित की जाती थी ताकि IPL से टकराव से बचा जा सके, लेकिन इस साल ICC चैंपियंस ट्रॉफी के कारण बोर्ड के पास टूर्नामेंट को अप्रैल-मई तक टालने के अलावा कोई विकल्प नहीं था.

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) लोकप्रियता के मामले में IPL के आसपास भी नहीं है और इसका वैश्विक दर्शकों पर असर जरूर पड़ेगा. नुकसान को कम करने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बड़ा कदम उठाया और पीएसएल के मैचों की शुरुआत रात 8 बजे से करने का फैसला किया, जो IPL मैचों के शुरू होने के एक घंटे बाद है. PSL के सीईओ सलमान नसीर ने कहा, “यह आदर्श स्थिति नहीं है, लेकिन हमें भरोसा है कि PSL की अपनी फैन बेस है और यह दर्शकों को आकर्षित करेगी.” उन्होंने आगे कहा, “PSL हमेशा से प्रतिस्पर्धी और क्वालिटी क्रिकेट प्रदान करता आया है, और इस बार भी ऐसा ही देखने को मिलेगा. दिन के अंत में दर्शक सिर्फ रोमांचक और प्रतिस्पर्धी क्रिकेट देखना चाहते हैं.”

कुल 30 लीग मैच खेले जाएंगे

हालांकि दिन के मैच भारतीय समयानुसार 2.30 बजे शुरू होंगे. इस सीजन पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के मुकाबले रावलपिंडी के साथ-साथ कराची के नेशनल स्टेडियम, मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम और लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। लीग चरण के तहत कुल 30 मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद प्लेऑफ की शुरुआत होगी, जिसमें क्वालिफायर 1, एलिमिनेटर और एलिमिनेटर 2 जैसे अहम मुकाबले शामिल होंगे। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 18 मई को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा

6 टीमें लेंगी हिस्सा

सलमान ने यह भी बताया कि PSL अब एक दशक पुराना टूर्नामेंट है और उन्होंने प्रसारण की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने की पूरी कोशिश की है. उन्होंने IPL के समान विंडो में PSL आयोजित करने का फायदा भी बताया कि इससे वे उन विदेशी खिलाड़ियों को साइन कर पाए जो IPL 2025 की नीलामी में अनसोल्ड रह गए थे. सलमान नसीर ने यह भी खुलासा किया कि दो फ्रेंचाइज़ियों ने PSL में नई टीम जोड़ने की इच्छा जताई है और अगले साल PSL आठ टीमों का टूर्नामेंट बन जाएगा. फिलहाल इस लीग में 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं. ये टीमें हैं. पेशावर जाल्मी, मुल्तान सुल्तान, लाहौर कलंदर्स, कराची किंग्स, क्वेटा ग्लेडियेटर्स, इस्लामाबाद यूनाइटेड.

धोनी की कप्तानी में उतरेगी CSK, कैसी रहेगी पिच और मौसम का हाल? जानें KKR के खिलाफ हेड टू हेड रिकॉर्ड

केएल राहुल ने धमाकेदार पारी से रचा इतिहास, रहाणे और दिनेश कार्तिक को पीछे छोड़ हासिल की ये खास उपलब्धि

एमएस धोनी के नाम एक साथ दर्ज हुए दो रिकॉर्ड, IPL इतिहास में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

Previous article Health Tips: रसोई का यह चमत्कारी मसाला, बनेगा सेहत का सबसे बड़ा सहारा
Next article Bihar Crime : महिला को डायन बता बेरहमी से मार डाला, मासूम की मौत के बाद खून के प्यासे हुए परिजन
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel