[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket IPL vs PSL: अगले साल फिर टकराएंगी IPL और PSL की तारीखें, वजह जानें

IPL vs PSL: अगले साल फिर टकराएंगी IPL और PSL की तारीखें, वजह जानें

0
IPL vs PSL: अगले साल फिर टकराएंगी IPL और PSL की तारीखें, वजह जानें
IPL vs PSL

IPL vs PSL: अगले साल आईपीएल और पीएसएल की तारीखें टकराने की वजह भी सामने आ गई है. कारण यह बताया जा रहा है कि अगले साल फरवरी-मार्च में होने वाले आईसीसी विश्व टी20 कप और कुछ एफटीपी (भविष्य दौरा कार्यक्रम) प्रतिबद्धताओं के कारण पीएसएल को फरवरी-मार्च की अपनी सामान्य विंडो (टूर्नामेंट के आयोजन का समय) में आयोजित करना फिर से संभव नहीं होगा.

पीसीबी के पास दिसंबर और जनवरी का भी था विंडो

पाकिस्तान बोर्ड के पास दिसंबर और जनवरी के पहले पखवाड़े में एक विंडो उपलब्ध है लेकिन उसने इस अवधि में ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश में खेलने के लिए पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पहले ही एनओसी दे दी है और कुछ घरेलू गतिविधियों की योजना भी बनाई है. इसलिए अब फ्रेंचाइजी मालिकों के साथ चर्चा इस साल की तरह अप्रैल-मई में पीएसएल के आयोजन की तैयारी करने की है.

पीएसएल अधिकारी का दावा, आईपीएल से टकराव के बावजूद दर्शकों पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा

पीएसएल सचिवालय के एक अधिकारी ने कहा कि जब इस साल पीएसएल का आयोजन किया गया और फरवरी-मार्च में पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी के कारण आईपीएल के साथ इसका टकराव हुआ तो आम तौर पर हर साल इस टूर्नामेंट को मिलने वाली दर्शकों की संख्या या रुचि पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा. अधिकारी ने कहा, ‘‘शुरू में कुछ चिंता थी कि आईपीएल के साथ पीएसएल का आयोजन होने से हमारी लीग प्रभावित हो सकती है लेकिन आश्चर्यजनक रूप से टीवी और अन्य मीडिया पर दर्शकों की संख्या में इजाफा हुआ और फ्रेंचाइजी मालिकों को कुछ बड़े विदेशी खिलाड़ियों को अनुबंधित करने का मौका मिला जिन्हें आईपीएल नीलामी में नहीं चुना गया था.’’

Previous article बड़े भाई की हत्या में फरार अभियुक्त के घर चिपकाया गया इश्तेहार
Next article नौकरी दो नहीं तो सत्ता छोड़ो कार्यक्रम के तहत नियोजनालय कार्यालय का कांग्रेस करेगी घेराव
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel