[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket IPL 2025: चिन्नास्वामी स्टेडियम को आरसीबी का किला बना देंगे, आरसीबी के नए कोच का ऐलान

IPL 2025: चिन्नास्वामी स्टेडियम को आरसीबी का किला बना देंगे, आरसीबी के नए कोच का ऐलान

0
IPL 2025: चिन्नास्वामी स्टेडियम को आरसीबी का किला बना देंगे, आरसीबी के नए कोच का ऐलान
Omkar Salvi. Image: RCB/X

IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने सोमवार को ओंकार साल्वी को अपना गेंदबाजी कोच नियुक्त करने की घोषणा की. साल्वी के मार्गदर्शन में मुंबई ने पिछले सत्र में रणजी ट्रॉफी और ईरानी ट्रॉफी खिताब जीता है. घरेलू क्रिकेट में जाना-पहचाना नाम साल्वी इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के सहायक कोच के रूप में काम कर चुके हैं. साल्वी ने टीम से जुड़ने के बाद कहा कि यह उनके लिए सम्मान की बात है. उन्होंने यह भी कहा कि वे और दिनेश कार्तिक टीम को शीर्ष पर ले जाएंगे ताकि चिन्नास्वामी स्टेडियम को आरसीबी का किला बना सकें. 

आरसीबी के आधिकारिक ट्विटर ने यह जानकारी साझा की. ट्वीट में बताया गया कि मुंबई के मौजूदा मुख्य कोच ओंकार साल्वी को आरसीबी को गेंदबाजी कोच नियुक्त किया जा रहा है. ट्वीट के अनुसार, ‘‘पिछले आठ महीने में रणजी ट्रॉफी, ईरानी ट्रॉफी और आईपीएल विजेता टीम का हिस्सा रहे ओंकार भारत के घरेलू सत्र में अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के बाद आईपीएल 2025 के लिए हमारे साथ जुड़कर रोमांचित हैं.’’ रणजी का मौजूदा सत्र 23 जनवरी को फिर बहाल होगा और इसके खत्म होने के बाद ओंकार के आरसीबी से जुड़ने की उम्मीद है. हालांकि इसी दरम्यान वह सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में भी मुंबई का मार्गदर्शन करेंगे.

“चिन्नास्वामी स्टेडियम को आरसीबी का किला बनाना चाहता हूं”

ओंकार पूर्व भारतीय क्रिकेटर अविष्कार साल्वी के छोटे भाई हैं. उन्होंने 2005 में रेलवे के लिए एकमात्र लिस्ट ए मैच खेला. उनका मुंबई क्रिकेट संघ के साथ मार्च 2025 तक करार है. आरसीबी ने अब तक एक बार भी आईपीएल खिताब नहीं जीता है. अपनी नियुक्ति के बाद ओंकार ने कहा कि आरसीबी के साथ जुड़ना उनके लिए सम्मान की बात है. आरसीबी के ट्वीट में ही ओंकार के हवाले से कहा गया, “मेरा लक्ष्य गेंदबाजों को उनके कौशल को निखारना और मैच जीतने वाली परफार्मेंस देने में सहायता करना है ताकि चिन्नास्वामी स्टेडियम आरसीबी का किला बन सके.” 

आरसीबी के बल्लेबाजी कोच दिनेश कार्तिक हैं. उनको इसी साल 1 जुलाई को नियुक्त किया गया है. ओंकार ने कहा कि वे दिनेश के साथ जुड़ने के लिए उत्साहित हैं. उन्होंने आगे कहा कि हम दोनों मिलकर आरसीबी को शीर्ष पर पहुंचाएंगे ताकि हमारे लॉयल फैन्स हम पर गर्व कर सकें. आपको बता दें कि आईपीएल की नीलामी 24-25 नवंबर को साउदी अरब के जेद्दा में होने वाली है. आरसीबी नेविराट कोहली, रजत पाटीदार, यश दयाल को रिटेन किया है. उसके पास अपने पर्स में अब 83 करोड़ रुपए बचे हैं. आरसीबी के पास 3 राइट टू मैच कार्ड भी हैं, जिनका उपयोग वह अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को टीम के साथ जोड़ने के लिए कर सकती है.

यह भी पढ़ें: 140 किग्रा का खिलाड़ी, रन लेने के लिए दौड़ा लेकिन

Previous article Jharkhand Crime News: दोस्त की गर्लफ्रेंड के साथ संबंध बनाना पड़ा महंगा, जान देकर चुकायी कीमत
Next article PM Modi visit to Nigeria : नाइजीरिया से भारत के रिश्ते
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel