[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket IPL 2025: हो गया ऐलान, इस तारीख से शुरू होगा आईपीएल

IPL 2025: हो गया ऐलान, इस तारीख से शुरू होगा आईपीएल

0
IPL 2025: हो गया ऐलान, इस तारीख से शुरू होगा आईपीएल
IPL Trophy. IPL 2025.

IPL 2025: भारतीय गर्मियों में फटाफट क्रिकेट के सीजन के तारीखों की घोषणा कर दी गई है. इस बार 2025 के सीजन के साथ ही 2026 और 2027 के लिए भी आईपीएल के आयोजन की तारीखों का डिटेल्ड शेड्यूल जारी कर दिया गया है. आईपीएल का 2025 का सीजन 14 मार्च से शुरू होकर 25 मई तक चलेगा. इस बार के आईपीएल में 10 टीमों के बीच 74 मैच खेले जाएंगे. आईपीएल की नीलामी सऊदी अरब के जेद्दा में 24-25 नवंबर को होगी. भारतीय समयानुसार नीलामी दोपहर के बाद 3.30 बजे से शुरू होगी.

ईएसपीएन क्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के अनुसार बृहस्पतिवार को आईपीएल फ्रेंचाइजियों को ईमेल कर इस बात की सूचना दी गई. हालाँकि, 2022 में जब आईपीएल के 2023-27 के लिए खेल प्रसारण के अधिकार बेचे गए थे तब  2025 और 2026 के सीजन के लिए 84 मैचों के आयोजन की घोषणा की गई थी. 2027 के सीजन के लिए सबसे ज्यादा 94 मैच आयोजित किए जाने थे. लेकिन ताजा जानकारी के अनुसार इस बार पिछली बार की तरह ही 74 मैच होंगे. आईपीएल 2026 के सीजन में सभी मैच 15 मार्च से 31 मई के बीच खेले जाएंगे, जबकि 2027 का आईपीएल सीजन 14 मार्च से 30 मई के बीच होगा.

इस बार के आईपीएल में सभी दसों फ्रेचाइजी ने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया है. अपने पर्स में से सबसे ज्यादा 79 करोड़ रुपए राजस्थान रॉयल्स ने खर्च किए हैं, जबकि पंजाब किंग्स ने कंजूसी दिखाते हुए मात्र 9.5 करोड़ रुपए ही निकाले हैं. हेनरी क्लासेन सबसे महंगे रिटेन्ड प्लेयर रहे, उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीम के साथ दोबारा जोड़ा है. इस बार के आईपीएल में कुल 1574 खिलाड़ियों ने पंजीकरण करवाया था, जिसमें से 574 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है. 12 मार्की खिलाड़ियों को भी रखा गया है, जिनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए है.

Previous article Jharkhand Chunav 2024: जोड़-घटाव में जुटी पार्टियां, जानें किन पार्टियों को क्या फीड बैक मिला
Next article Surya Grahan 2025: अगले साल लगेंगे दो सूर्यग्रहण, जानें क्या भारत में आएगा नजर
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel