[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket Champions Trophy 2025 Indian Squad: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का ऐलान, रोहित शर्मा कप्तान घोषित, जानें टीम की पूरी लिस्ट

Champions Trophy 2025 Indian Squad: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का ऐलान, रोहित शर्मा कप्तान घोषित, जानें टीम की पूरी लिस्ट

0
Champions Trophy 2025 Indian Squad: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का ऐलान, रोहित शर्मा कप्तान घोषित, जानें टीम की पूरी लिस्ट
Indian Cricket Team

Champions Trophy 2025 Indian Squad: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए लंबे इंतजार के बाद भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है. कप्तान के रूप में रोहित शर्मा के नाम पर काफी सस्पेंस बना हुआ था, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने उन पर भरोसा जताते हुए फिर एक बार उनके नेतृत्व पर ही भरोसा जताया है. आज शनिवार को टीम का घोषणा करने के लिए रोहित शर्मा और अजीत अगरकर ने प्रेस कांफ्रेंस की. वानखेडे़ स्टेडियम में यह प्रेस कांफ्रेंस 12.30 बजे शुरू होनी थी, लेकिन टीम चयन में चली लंबी चौड़ी बातचीत के बाद यह लगभग 2 घंटे की देरी से शुरू हुई.

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा

किन खिलाड़ियों की हुई वापसी

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में श्रेयस अय्यर की वापसी हुई है. उनके साथ ही मोहम्मद शमी को भी मौका मिला है. जसप्रीत बुमराह की चोट गंभीर नहीं है, ऐसे में वे टीम में जुड़े हुए हैं.

यशस्वी जायसवाल को एकदिवसीय मैचों में मिला मौका

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले जायसवाल को मौका मिला है. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में वे भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने 5 मैचों में 391 रन बनाए थे. 2023 में टेस्ट मैचों में डेब्यू करने के बाद एकदिवसीय मैचों में भी उनका पदार्पण तय माना जा रहा है.

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत, रवीन्द्र जडेजा.

हर्षित राणा को इस टीम में जगह मिली है. अजीत अगरकर ने खुलासा किया कि जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड सीरीज के पहले दो वनडे के लिए फिट नहीं हो पाएंगे. इसलिए, उन्होंने उनके स्थान पर हर्षित राणा को टीम में शामिल किया है. हर्षित राणा को बुमराह के बैकअप के तौर पर इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है.

किन खिलाड़ियों को नहीं मिला मौका

बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले करुण नायर को किसी भी टीम में जगह नहीं मिली है. उनके साथ ही संजू सैमसन को भी घरेलू क्रिकेट को नजरअंदाज करना भारी पड़ा है. उन्हें भी 15 सदस्यीय दल में स्थान नहीं मिला है. श्रेयस अय्यर को तो टीम में मौका मिल गया है, लेकिन ईशान किशन अब भी खाली हाथ हैं. इनके साथ-साथ सूर्यकुमार यादव और मोहम्मद सिराज और नितीश कुमार रेड्डी भी टीम से बाहर हैं.

इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय मैचों का शेड्यूल

1st वनडे, 06 फरवरी, नागपुर  

2nd वनडे, 09 फरवरी, कटक   

3rd वनडे, 12 फरवरी, अहमदाबाद

सभी मैच दोपहर के बाद 1.30 बजे से शुरू होंगे.

चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया का शेड्यूल

भारतीय टीम अपना पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी. दूसरा मैच पाकिस्तान के खिलाफ 23 फरवरी को होगा. जबकि तीसरा मुकाबला 2 मार्च को न्यूजीलैंड से होगा. तीनों ही मुकाबले दुबई इंटरनेशनल ग्राउंड में खेले जाएंगे. सभी मैच भारतीय समयानुसार 2.30 बजे शुरू होंगे.

Previous article बिहार में इस SP के रौद्र रूप से डरकर मंत्री के भाई ने किया सरेंडर, खूंखार नक्सलियों को भी मनवा चुके हैं लोहा…
Next article Laughter Chefs PROMO: विक्की जैन की मां ने फिर अंकिता लोखंडे से कहा कुछ ऐसा, हैरान रह गए सब, VIDEO
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel