[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket इंग्लैंड दौरे के बाद अब कब और कहां खेलेगी टीम इंडिया? 2025 का ऐसा है पूरा शेड्यूल

इंग्लैंड दौरे के बाद अब कब और कहां खेलेगी टीम इंडिया? 2025 का ऐसा है पूरा शेड्यूल

0
इंग्लैंड दौरे के बाद अब कब और कहां खेलेगी टीम इंडिया? 2025 का ऐसा है पूरा शेड्यूल
India Upcoming Matches

Indian Cricket Upcoming Matches in 2025 : भारत इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ हो गई है. 20 जून से शुरू हुई प्रतियोगिता आखिरकार अपने तय समय 4 अगस्त को समाप्त हो गई. 6 हफ्ते तक चले आक्रामक मुकाबलों के बाद भारतीय सूरमा जरूर थोड़ा आराम करेंगे. ऐसे में अब भारतीय क्रिकेट टीम का शेड्यूल पर लोगों की नजरें है. भारत का अगस्त में तय बांग्लादेश दौरा कैंसल हो गया है, श्रीलंका ने इसके लिए काफी प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी. तो आखिर अब टीम इंडिया कब मुकाबलों में उतरेगी? आइये भारतीय टीम के आगामी मुकाबलों पर नजर डालते हैं.   

भारतीय टीम को आगे कई टूर्नामेंट और अलग-अलग फॉर्मैट की बाइलैटरल सीरीज में भाग लेना है. टीम का कैलेंडर 2025 के बाकी महीनों के लिए काफी व्यस्त है. अब भारतीय टीम आने वाले व्यस्त अंतरराष्ट्रीय सीजन की तैयारी में जुट गई है. भारत की अगली सीरीज एशिया कप होगी, जो टी20 फॉर्मेट में खेली जाएगी. इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज होगी. इसके तुरंत बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी, जहां कड़े मुकाबले होने की संभावना है. वहीं साल 2025 के अंत में भारत साउथ अफ्रीका को होस्ट करेगा.  भारत के शेड्यूल्स का पूरा ब्यौरा इस तरह है- 

एशिया कप 2025 

सितंबर 2025  का एशिया कप भारत का अलग मुकाबला होने वाला है. 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने संन्यास लिया, जिसके बाद अब सूर्यकुमार यादव टीम का नेतृत्व करेंगे. बीसीसीआई इंग्लैंड सीरीज के कई टेस्ट नियमित खिलाड़ियों को वर्कलोड मैनेजमेंट के लिए आराम दे सकती है. एशिया कप 2025 के सभी मैच यूएई में खेले जाएंगें. ग्रुप स्टेज में भारत की टक्कर यूएई, पाकिस्तान और ओमान से होगी. 

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज

अक्टूबर 2025 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल कर भारत लाल गेंद के फॉर्मैट में वापसी करेगा. दो मैचों की यह टेस्ट सीरीज अहमदाबाद और दिल्ली में खेलीं जाएंगीं और भारत के अगले WTC साइकिल अभियान की शुरुआत होगी. 

ऑस्ट्रेलिया का सीमित ओवरों का दौरा 

भारतीय टीम का अगला दौरा 19 अकटूबर को पर्थ में पहले वनडे से शुरू होगा. टीम का लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया दौरे के 3 वनडे और 5 टी20 मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन करना रहेगा. इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली की 50 ओवर फॉर्मैट में टीम में वापसी होगी. 

दक्षिण अफ्रीका का भारत दौरा 

भारतीय टीम 2025 का आखिरी मुकाबला नवंबर-दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फुल होम सीरीज खेल कर करेगा. यह साल की सबसे लंबी बाइलैटरल सीरीज में से एक होगी, जिसमें प्रोटियाज 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मैच खेलेंगे.

इंग्लैंड दौरे के बाद भारतीय क्रिकेट टीम का शेड्यूल

टूर्नामेंट/सीरीज तारीखमुकाबला/फॉर्मेटस्थान
एशिया कप 202510 सितम्बरबनाम UAEदुबई
14 सितम्बरबनाम पाकिस्तानदुबई
19 सितम्बरबनाम ओमानअबू धाबी
टेस्ट सीरीज बनाम वेस्टइंडीज02 अक्टूबर1st टेस्टअहमदाबाद
10 अक्टूबर2nd टेस्टदिल्ली
ऑस्ट्रेलिया दौरा ODI 19 अक्टूबर1st ODIपर्थ
23 अक्टूबर2nd ODIएडिलेड
25 अक्टूबर3rd ODIसिडनी
ऑस्ट्रेलिया दौरा T20I29 अक्टूबर1st T20Iकैनबरा
31 अक्टूबर2nd T20Iमेलबर्न
02 नवम्बर3rd T20Iहोबार्ट
06 नवम्बर4th T20Iगोल्ड कोस्ट
08 नवम्बर5th T20Iब्रिस्बेन
दक्षिण अफ्रीका का भारत दौरा (टेस्ट)14 नवम्बर1st टेस्टकोलकाता
22 नवम्बर2nd टेस्टगुवाहाटी
वनडे सीरीज30 नवम्बर1st ODIरांची
03 दिसम्बर2nd ODIरायपुर
06 दिसम्बर3rd ODIविशाखापत्तनम
T20I मुकाबले09 दिसम्बर1st T20Iकटक
11 दिसम्बर2nd T20Iमुल्लांपुर
14 दिसम्बर3rd T20Iधर्मशाला
17 दिसम्बर4th T20Iलखनऊ
19 दिसम्बर5th T20Iअहमदाबाद

ये भी पढ़ें:-

Asia Cup 2025 के लिए बांग्लादेश ने घोषित की प्रारंभिक टीम, इन 25 खिलाड़ियों को दिया मौका

‘बेन स्टोक्स होते तो…’, इंग्लैंड की हार पर माइकल वॉन का बड़ा बयान, इसको ठहराया सबसे बड़ा कारण

ये ‘गाबा का घमंड’ तोड़ने से…, ओवल में भारत की जीत पर गावस्कर का सेलीब्रेशन वायरल, गाया-झूमे और लहराई जैकेट

Previous article Rajasthan News : भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में अपराध दर में बड़ी गिरावट, महिलाओं से जुड़े अपराधों में भी भारी कमी
Next article “सरकारी दबाव बेअसर रहेगा”, बोले अखिलेश – मुख्यमंत्री खुद देखें स्कूलों की ज़मीनी हकीकत
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel