[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket IND vs AUS: ट्रेविस-स्मिथ के शतक, बुमराह के पांच विकेट, तीसरे टेस्ट में ऐसा रहा दूसरा दिन

IND vs AUS: ट्रेविस-स्मिथ के शतक, बुमराह के पांच विकेट, तीसरे टेस्ट में ऐसा रहा दूसरा दिन

0
IND vs AUS: ट्रेविस-स्मिथ के शतक, बुमराह के पांच विकेट, तीसरे टेस्ट में ऐसा रहा दूसरा दिन
Jasprit Bumrah. Image: BCCI/X

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट में पहला दिन बारिश से धुलने के बाद आज 15 दिसंबर को खेल शुरू हुआ. बुमराह ने जल्दी दो विकेट लेकर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई है. दोनों ओपनर नाथन मैक्स्वीनी और उस्मान ख्वाजा बुमराह का शिकार बने. नीतीश राणा ने भी मार्नस लाबुशेन को स्लिप में कैच आउट कराकर भारत को तीसरी सफलता दिला दी. लेकिन इसके बाद बैटिंग पर उतरे ट्रेविस हेड ने स्टीव स्मिथ के साथ मिलकर 241 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की. इस दौरान भारतीय गेंदबाज विकेट को तरसते रहे.

कप्तान रोहित शर्मा ने मैच के पहले दिन टॉस जीत कर ओवरकास्ट कंडीशन को देखते हुए गेंदबाजी का फैसला किया. लेकिन मौसम की मार से दिन में केवल 13.2 ओवर का खेल ही हो पाया था. दोनों ओपनर्स ने ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 28 रन तक पहुंचाया था. लेकिन आज रविवार को दिन का खेल शुरू होते ही बुमराह ने पहले उस्मान ख्वाजा को ऋषभ के हाथों कैच कराया उसके बाद नाथन मैक्स्वीनी को स्लिप में विराट ने लपक लिया.

जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी के बाद नीतीश राणा ने भी मार्नस लाबुशेन को आउट कर ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट गिरा दिया. लाबुशेन सिराज के ‘टोटके’ के बाद नीतीश की गेंद ओवरपिच गेंद को ड्रॉइव करने के लिए आगे बढ़े, लेकिन नई गेंद ने मार्नस के बल्ले का किनारा लिया और स्लिप में मौजूद विराट कोहली ने कोई गलती नहीं की. मार्नस 55 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए.

जसप्रीत बुमराह ने चलाया पंजा

भारत के खिलाफ पिछले कई मैचों में लगातार शानदार पारी खेलने वाले ट्रेविस हेड ने फिर शतक लगाया. ट्रेविस ने तेज तर्रार पारी खेलते हुए 113 गेंद में 101 रन की पारी खेली. उनके बाद स्टीव स्मिथ ने भी 24 पारियों के बाद शतक लगाया. स्मिथ ने भी 185 गेंद में 100 रन पूरे किए. लेकिन अपना शतक पूरा करने के तुरंत बाद स्मिथ बुमराह की गेंद पर आउट हो गए. स्मिथ के आउट होने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने वापसी कराई और मिचेल मार्श को भी चलता किया. दो विकेट जल्दी गिर जाने के बाद ट्रेविस हेड को भी जसप्रीत ने ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट करवाया. इसके साथ ही बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में अपना 12 वां 5 विकेट हॉल पूरा किया.

ट्रेविस हेड (152 रन) के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान पैट कमिंस ने एलेक्स कैरी के साथ 66 गेंदों में 58 रन की साझेदारी की. इस बढ़ती हुई पारी को सिराज ने थामा और पैट कमिंस (33 गेंद में 20 रन) को ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट करवाया. दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट के नुकसान पर 405 रन बना लिये हैं. विकेटकीपर एलेक्स कैरी (45 रन)और मिचेल स्टार्क (7 रन) क्रीज पर हैं.

तीसरे टेस्ट के लिए दोनोंं टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप

ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड

Previous article Pradhan Mantri Awas Yojana : 1 करोड़ नए घरों के लिए पीएम आवास योजना का सुनहरा अवसर, ऐसे करें अप्लाई
Next article Manipur Violence : मणिपुर में बिहार के 2 मजदूरों की हत्या, मारी गई गोली
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel