[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket IND vs AUS, 3rd Test, Day 4: राहुल, जडेजा और आकाशदीप ने टाला फॉलोऑन, चौथे दिन भारत ने बनाए 252 रन

IND vs AUS, 3rd Test, Day 4: राहुल, जडेजा और आकाशदीप ने टाला फॉलोऑन, चौथे दिन भारत ने बनाए 252 रन

0
IND vs AUS, 3rd Test, Day 4: राहुल, जडेजा और आकाशदीप ने टाला फॉलोऑन, चौथे दिन भारत ने बनाए 252 रन
India vs Australia 4th day

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बारिश से प्रभावित तीसरे टेस्ट का चौथा दिन शुरू हो गया है. भारत ने कल के स्कोर 51 रन पर चार विकेट से खेलना शुरू किया, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर नाकाम साबित हुए और 10 रन बनाकर आउट हो गए. कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस की गेंद पर बाहर जाती गेंद पर बल्ला लगा बैठे और विकेट के पीछे कैच आउट हो गए. लंच के पहले संभल कर खेल रहे केएल राहुल भी आउट हो गए, लंच के बाद ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने अपना अर्द्धशतक पूरा किया.

भारत के कुल स्कोर 75 रन पर रोहित शर्मा आउट हो गए, जिसके बाद रवींद्र जडेजा बैटिंग करने उतरे. केएल राहुल ओपनिंग करने उतरे थे और लंच से पहले केवल वही भारतीय पारी को एक छोर से संभाले हुए. राहुल और जडेजा ने साझेदारी करते हुए टीम इंडिया का स्कोर 105 रन पर पहुंचाया था कि बारिश ने एक बार फिर खलल डाला. बारिश रुकने के बाद मैच दोबारा शुरू हुआ और दोनों के बीच 67 रन की साझेदारी हुई.

केएल राहुल संभल कर खेल रहे थे, लेकिन गाबा की पिच पर गेंद कब असामान्य उछाल प्राप्त कर ले, यह कहा नहीं जा सकता. नाथन लियोन की इसी तरह बलखाती गेंद पर राहुल का ध्यान टूट गया और वे स्लिप में कैच दे बैठे. आज दिन की पहली गेंद पर कैच छोड़ने वाले स्टीव स्मिथ ने इस बार कोई गलती नहीं की. केएल 139 गेंद पर 84 रन बनाकर आउट हुए. राहुल और जडेजा ने 67 रन की साझेदारी करके भारत को एक सम्मानजनक स्कोर तक ले गए.

केएल राहुल के आउट होने के बाद भारत के पुछल्ले बल्लेबाजों ने संभल कर खेल दिखाया. जडेजा ने न केवल अपना 22वां अर्द्धशतक पूरा किया बल्कि नीतीश कुमार रेड्डी के साथ 53 रन की साझेदारी करके भारत को 200 के नजदीक पहुंचाया. जडेजा 9 वें विकेट के रूप में 77 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद तो जैसे कमाल ही हो गया. 213 रन पर 9 विकेट गंवाने के बाद भारत पर फॉलोऑन का खतरा बिल्कुल पास नजर आ रहा था, लेकिन 10वें विकेट के लिए जसप्रीत बुमराह (10 रन) और आकाशदीप (27 रन) ने 39 रन की साझेदारी करके भारत के फॉलोऑन को टाल दिया. अंतिम दिन ऑस्ट्रेलिया को अपनी पारी में बैटिंग तो करनी ही होगी साथ ही यदि उसे जीत हासिल करना है तो भारत को भी बैटिंग के लिए बुलाना होगा. पांचवें दिन यह मुकाबला ड्रॉ की ओर जाता दिखाई दे रहा है.

इस टेस्ट का पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ गया था, दूसरे दिन ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ के शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 405 रन बनाए थे. जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी के बावजूद कंगारू टीम तीसरे दिन 445 रन बनाने में सफल रहा. लेकिन भारतीय बल्लेबाज बारिश से प्रभावित तीसरे दिन पूरी तरह नाकाम रहे. यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल समेत विराट और ऋषभ पंत केवल 44 रन पर ही पवेलियन लौट गए.

तीसरे टेस्ट के लिए दोनोंं टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप

ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड

Previous article नक्सली हिंसा के विरुद्ध, अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे पर पढ़ें खास लेख
Next article Train News: जमालपुर-किऊल रेलखंड पर हादसा, भागलपुर इंटरसिटी के इंजन में लगी आग
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel