[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, रोहित-विराट की वनडे में वापसी; टेस्ट में कई नए चेहरे

अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, रोहित-विराट की वनडे में वापसी; टेस्ट में कई नए चेहरे

0
अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, रोहित-विराट की वनडे में वापसी; टेस्ट में कई नए चेहरे
भारत बनाम अफगानिस्तान (फोटो-सोशल मीडिया)

India Team Announced: अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है. इस सीरीज के दौरान तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है. जबकि रवींद्र जडेजा को भी इस सीरीज में शामिल नहीं किया गया है. वनडे में एक बार विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी देखने को मिलेगी.

6 जून से मुल्लांपुर में खेले जाने वाला मुकाबला ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं होगा. इस टेस्ट के लिए भारतीय टेस्ट टीम में तीन नए चेहरे को शामिल किया गया है. इससे पहले दोनों टीमें 2018 में पहली बार टेस्ट मैच में आमने-सामने आई थीं. जिसमें भारतीय टीम ने जीत दर्ज की थी.

अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल.

अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय वनडे टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, नीतीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे.

वनडे टीम में तीन नए खिलाड़ियों को मौका

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे को शामिल किया है. वहीं टी20 टीम में वापसी के बाद विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन की वनडे स्क्वाड में भी वापसी हुई है. दूसरी ओर, स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का चयन उनके फिटनेस टेस्ट पर निर्भर करेगा. फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद ही उन्हें अंतिम टीम में जगह मिलेगी.

टेस्ट और वनडे सीरीज का शेड्यूल

मैचतारीख (2026)वेन्यूसमय (IST)
एकमात्र टेस्ट6 जून – 10 जूनमुल्लांपुर सुबह 09:30 बजे
पहला वनडे14 जूनएचपीसीए स्टेडियमदोपहर 01:30 बजे
दूसरा वनडे17 जूनइकाना क्रिकेट स्टेडियमदोपहर 01:30 बजे
तीसरा वनडे20 जूनएम.ए चिदंबरम स्टेडियमदोपहर 01:30 बजे

यह भी पढ़ें: चेन्नई के मैदान पर भिड़े सैमसन और क्लासेन, अंपायर को करना पड़ा बीच बचाव; वायरल हुआ VIDEO

Previous article मुजफ्फरपुर: बिहार STF का बड़ा एक्शन, 15 साल से फरार डकैत गिरफ्तार
Next article ‘मैं वापस आऊंगा’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज, बंटवारे के दर्द के बीच दिखेगी अनोखी प्रेम कहानी
Avatar Of Ujjawal Sinha
उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel