[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket IND W vs SA W Final: मुझे कुछ अच्छा… फाइनल में हीरों बनी शेफाली वर्मा ने जीत के बाद कही बड़ी बात

IND W vs SA W Final: मुझे कुछ अच्छा… फाइनल में हीरों बनी शेफाली वर्मा ने जीत के बाद कही बड़ी बात

0
IND W vs SA W Final: मुझे कुछ अच्छा… फाइनल में हीरों बनी शेफाली वर्मा ने जीत के बाद कही बड़ी बात
शेफाली वर्मा बनी फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच

Shafali Verma Big Statement: भारत बनाम साउथ  (IND W vs SA W) अफ्रीका महिला वर्ल्ड कप 2025 (Women World Cup 2025) फाइनल के मुकाबले को टीम इंडिया ने 52 रन से जीतकर अपने नाम कर लिया है. इस जीत पर शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम का मशहूर डायलॉग “अगर किसी चीज को पूरी शिद्दत से चाहो तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने में लग जाती है”  की याद आ जाती है. यह डायलॉग 2 नवंबर (रविवार) को हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) एंड कंपनी ने सच कर दिखाया. तीन हार झेलने के बाद भी हार न मानने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर इतिहास रच दिया. भारत पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप की विश्व चैंपियन बन गई. इसके साथ ही फाइनल में ऑलराउंड प्रदर्शन करने पर युवा खिलाड़ी शेफाली वर्मा (Shafali Verma) को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

फाइनल में शेफाली वर्मा का जलवा

डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 298 रन बनाए. जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 45.3 ओवर में 246 रन पर सिमट गई. इस जीत की सबसे बड़ी हीरो रहीं शेफाली वर्मा. वह शुरुआत में वर्ल्ड कप टीम में शामिल नहीं थीं, लेकिन प्रतिका रावल की जगह रिप्लेसमेंट के तौर पर जब मौका मिला, तो उन्होंने इसे भगवान का आशीर्वाद बताया. फाइनल में शेफाली ने न सिर्फ मैच जिताने वाली शानदार पारी खेली, बल्कि गेंदबाजी में भी दो अहम विकेट झटके. उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड मिला.

Shafali Verma का बड़ा बयान

शेफाली वर्मा ने जीत के बाद कहा मैंने शुरुआत में कहा था कि भगवान ने मुझे यहां कुछ अच्छा करने के लिए भेजा है और आज वो सच हुआ. यह मेरे लिए सपना पूरा होने जैसा है. मैं शब्दों में अपनी खुशी बयां नहीं कर सकती. उन्होंने आगे कहा मुझे खुद पर भरोसा था कि अगर मैं शांत रहूं और अपनी योजनाओं पर काम करूं, तो सब हासिल कर सकती हूं. मेरे परिवार, दोस्तों और टीम के समर्थन ने मुझे मजबूत बनाया. यह जीत सिर्फ मेरी नहीं, पूरी टीम की है.

सीनियर खिलाड़ियों से मिला भरोसा

शेफाली ने अपनी सफलता का श्रेय टीम की सीनियर खिलाड़ियों को भी दिया. उन्होंने कहा स्मृति दी और हरमन दी हमेशा मेरा साथ देती रहीं. उन्होंने मुझसे कहा कि बस अपना खेल खेलो और दिल से खेलो. जब आपके पास यह स्पष्टता होती है, तो फिर डर नहीं रहता. उन्होंने यह भी बताया कि सचिन तेंदुलकर से मिलना उनके लिए प्रेरणादायक रहा. शेफाली ने कहा जब मैंने सचिन सर को देखा तो मुझे असीम प्रोत्साहन मिला. वो हमेशा मुझसे कहते हैं कि खुद पर भरोसा रखो. वो क्रिकेट के मास्टर हैं और हम उनसे ही सीखते हैं.

महिला टीम ने देश को दिया तोहफा 

भारतीय महिला टीम ने 2005 और 2017 में भी फाइनल तक पहुंचकर इतिहास रचने की कोशिश की थी, लेकिन दोनों बार खिताब से दूर रह गई थी. इस बार हरमनप्रीत की कप्तानी में वह अधूरा सपना भी पूरा हो गया. टीम ने 52 साल के लंबे इंतजार के बाद पहली बार महिला वनडे विश्व कप अपने नाम किया. देशभर में इस जीत का जश्न मनाया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति, और तमाम खेल जगत के दिग्गजों ने सोशल मीडिया पर टीम को बधाई दी है. हरमनप्रीत कौर की यह जीत सिर्फ क्रिकेट के मैदान की नहीं, बल्कि उस जज्बे और विश्वास की भी जीत है जो बताता है अगर आप अपने सपनों के पीछे पूरे दिल से लग जाएं, तो पूरी कायनात उन्हें पूरा करने में लग जाती है.

ये भी पढ़ें-

भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी तक नेताओं ने दी विश्व विजेता टीम को बधाई

दीप्ति शर्मा का ऑलराउंड प्रदर्शन, महिला वर्ल्ड कप में बनी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, बनाया रिकॉर्ड

सचिन से लेकर अश्विन तक टीम के दिग्गजों ने भारतीय शेरनियों को दी जीत की बधाई, वर्ल्ड चैंपियन बना इंडिया

Previous article बिहार में महिला वोटरों पर रहेंगी निगाहें
Next article Gita Updesh: अधिक कामनाओं वाला व्यक्ति झेलता है हजारों कष्ट – भगवद गीता से जाने
Avatar Of Aditya Kumar Varshney
आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel