[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket IND-W vs ENG-W: सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगा भारत, जानें कब और कहां देखें तीसरा टी20 मुकाबला

IND-W vs ENG-W: सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगा भारत, जानें कब और कहां देखें तीसरा टी20 मुकाबला

0
IND-W vs ENG-W: सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगा भारत, जानें कब और कहां देखें तीसरा टी20 मुकाबला
भारतीय महिला टीम बनाम इंग्लैंड महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया)

IND-W vs ENG-W: हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के निर्णायक मुकाबले में उतरने के लिए तैयार है. दोनों टीमों के बीच सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है, ऐसे में टॉनटन के कूपर एसोसिएट्स काउंटी ग्राउंड में खेला जाने वाला तीसरा और अंतिम मैच सीरीज का फैसला करेगा.

पहले टी20 मुकाबले में यास्तिका और जेमिमा की शानदार पारियों की बदौलत भारत ने 188/7 का प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाया था, लेकिन अंतिम पांच ओवरों में टीम सिर्फ 40 रन ही जोड़ सकी थी. वहीं दूसरे मैच में 169 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत 70/1 की मजबूत स्थिति में था, लेकिन अंतिम ओवरों में बल्लेबाजी बिखर गई और टीम को हार का सामना करना पड़ा.

भारत के इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजरें

महिला टी20 विश्व कप से पहले यह सीरीज भारत के लिए काफी अहम मानी जा रही है. टीम मैनेजमेंट इंग्लैंड की परिस्थितियों में अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन और संयोजन को परखने का प्रयास कर रहा है. इस मुकाबले में भारत की नजरें स्मृति और शेफाली पर रहेगी. वहीं हरमनप्रीत से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. आइए जानते हैं कब और कहां खेला जाएगा इस सीरीज का निर्णायक मुकाबला.

कब खेला जाएगा तीसरा टी20 मैच?

भारत और इंग्लैंड महिला टीमों के बीच तीसरा टी20 मुकाबला 2 जून को खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार रात 11:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस रात 10:30 बजे होगा.

कहां खेला जाएगा मैच?

भारतीय महिला टीम और इंग्लैंड महिला टीम के बीच यह निर्णायक मुकाबला इंग्लैंड के टॉनटन स्थित कूपर एसोसिएट्स काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा.

कहां देखें लाइव प्रसारण?

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टी20 मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. वहीं इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी.

यह भी पढ़ें: चलते टेस्ट मैच के दौरान बदल जाएगा बॉल का रंग, ICC ने दी मंजूरी; कई नियमों में भी हुआ बदलाव

Previous article Nalanda News : जिले के मंदिरों में आज पूजा का समय व ओपीडी में डॉक्टरों की ड्यूटी
Next article Patna Weather Update: पटना में 6 जून तक ऐसा रहेगा मौसम, जानें कब मिलेगी गर्मी से राहत
Avatar Of Ujjawal Sinha
उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel