[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar IND vs WI: निर्णायक मुकाबले में कौन मारेगा बाजी? मैच से पहले यहां जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले में कौन मारेगा बाजी? मैच से पहले यहां जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

0
IND vs WI: निर्णायक मुकाबले में कौन मारेगा बाजी? मैच से पहले यहां जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला मंगलवार (1 अगस्त) को त्रिनिदाद में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा. दोनों ही टीमें फिलहाल सीरीज में 1-1 बराबरी पर हैं. ऐसे में आखिरी मुकाबले में जो भी टीम बाजी मारेगी सीरीज भी उसके नाम वनडे सीरीज हो जाएगी. वहीं इस मुकाबले से पहले आज हम आपको दोनों टीमों के बीच हुए मैचों के रिकॉर्ड यानि हेड टू हेड आंकड़े के बारे में बताएंगे.

हेड टू हेड रिकॉर्ड में कौन आगे

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अबतक वनडे मुकाबले के इतिहास में कुल 141 मुकाबले खेले गए हैं. इन मैचों में 71 मुकाबले टीम इंडिया ने अपने नाम किए हैं. जबकि 64 मुकाबले कैरेबियाई टीम ने जीते हैं. ऐसे में वनडे मुकाबले के इतिहास में भारतीय टीम का पलड़ा वेस्टइंडीज पर भारी दिख रहा है. भारतीय टीम अपने इस रिकार्ड को आखिरी वनडे में भी बनाकर रखना चाहेगी.

भारत को निर्णायक मैच में प्रयोग सफल रहने की उम्मीद

भारत को उम्मीद है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में मध्यक्रम में संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव को आजमाने का उसका प्रयोग सफल साबित होगा. वेस्टइंडीज से 2006 के बाद से एक भी वनडे सीरीज नहीं हारी भारतीय टीम ने बारबडोस में दूसरे वनडे में हार का सामना किया जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली को आराम दिया गया था. 6 विकेट से मिली हार के बाद कोच राहुल द्रविड़ ने कहा था कि भारतीय टीम अगले महीने होने वाले एशिया कप और फिर विश्व कप के मद्देनजर वृहत तस्वीर देख रही है, जिसमें देखना है कि अहम मुकाबलों में युवा खिलाड़ी कितना प्रभाव छोड़ पाते हैं.

पिच रिपोर्ट

ब्रायन लारा स्टेडियम की पिच धीमी और स्पिन के अनुकूल होती है. यहां कोई भी पुरुष अंतर्राष्ट्रीय वनडे मैच नहीं खेला गया है. हालांकि, यहां खेले गए तीन महिला वनडे मैचों में कोई भी टीम 200 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है. यहां 34 सीपीएल मैचों (टी20) में पहली पारी का औसत स्कोर 141 है, जिसमें कोई भी टीम 200 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है.

ब्रायन लारा स्टेडियम पर पहला पुरुषों का वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच होगा और यहां खेला जाने वाला दूसरा अंतरराष्ट्रीय खेल होगा. यहां खेले गए पिछले मैच में भारत और वेस्टइंडीज भी शामिल थे. भारत ने उस टी20 इंटरनेशनल की पहली पारी में 190 रन बनाए और अंततः 68 रनों से खेल जीत लिया.

कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा. वहीं इस सीरीज में टॉस का टाइम शाम 6 बजकर 30 मिनट का होगा.

भारत बनाम वेस्टइंडीज लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का के मुकाबले टीवी पर आप लाइव डीडी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं. डीडी स्पोर्ट्स पर इन मैचों का प्रसारण हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में किया जाएगा. इसके अलावा आप इस सीरीज के मुकाबले अपने फोन पर भी देख सकते हैं. भारत और वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के मुकाबले जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप और फैनकोड (Fancode) ऐप पर भी देख सकते हैं. इन दोनों जगहों पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग अलग-अलग भाषाओं में की जाएगी.

ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत : शुभमन गिल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मुकेश कुमार, उमरान मलिक.

वेस्टइंडीज : काइल मेयर्स, ब्रैंडन किंग, अथानाज, शाई होप (कप्तान), हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रोमारी शेफर्ड, डोमिनिक ड्रेक्स, वाई कैरिया, गुडाकेश मोती, जेडेन सील्स.

Also Read: IND vs WI 3rd ODI: भारत-वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक भिड़ंत कल, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel