[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket टी20 वर्ल्ड कप का आगाज, आज अमेरिका से भिड़ेगा भारत, जानें फ्री में कैसे देखें मैच

टी20 वर्ल्ड कप का आगाज, आज अमेरिका से भिड़ेगा भारत, जानें फ्री में कैसे देखें मैच

0
टी20 वर्ल्ड कप का आगाज, आज अमेरिका से भिड़ेगा भारत, जानें फ्री में कैसे देखें मैच
भारत बनाम यूएसए

IND vs USA: आज यानी 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) का आगाज हो चुका है. सबकी निगाहें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर टिकी होंगी, जहां शाम को भारत और यूएसए (India vs USA) की टीमें आमने-सामने होंगी. यह इस टूर्नामेंट का तीसरा मैच होगा. फैंस के बीच इस मैच को लेकर जबरदस्त उत्साह है, क्योंकि हाल ही में वार्मअप मैच में अमेरिका ने भारत की ए टीम को कड़ी टक्कर दी थी. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आज का मुकाबला भी रोमांचक हो सकता है.

वार्मअप मैच के बाद बढ़ी अमेरिका से उम्मीदें

टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले इंडिया ए और यूएसए के बीच एक वार्मअप मैच खेला गया था. उस मैच में अमेरिकी टीम ने जिस तरह का प्रदर्शन किया, उसने सभी को चौंका दिया था. उन्होंने भारतीय ए टीम को कड़ी चुनौती दी थी, जिसके बाद से क्रिकेट पंडित भी यूएसए को हल्के में नहीं ले रहे हैं. ग्रुप स्टेज के इस मुकाबले में फैंस को दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है. अमेरिका की टीम इस वर्ल्ड कप में कुछ बड़े उलटफेर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, वहीं भारतीय टीम अपने विजय अभियान की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी.

सूर्या के हाथों में कमान

भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अपना खिताब बचाने के इरादे से उतरेगी. आपको याद होगा कि साल 2024 में टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की थी. अब दो साल बाद टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है. सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया टाइटल को डिफेंड करने यानी अपना दबदबा बरकरार रखने की कोशिश करेगी. मुंबई सूर्या का होम ग्राउंड भी है, ऐसे में फैंस को उनसे और पूरी टीम से धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद है.

मैच का समय और टॉस का अपडेट

भारत और अमेरिका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का यह हाई-वोल्टेज मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा. मैच शुरू होने से ठीक आधा घंटा पहले यानी शाम 6:30 बजे टॉस का सिक्का उछाला जाएगा. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले इस मैच के लिए दोनों टीमें पूरी तरह तैयार हैं. शाम का मैच होने के कारण ओस की भूमिका भी अहम हो सकती है, इसलिए टॉस जीतने वाला कप्तान पहले क्या फैसला लेता है, यह देखना दिलचस्प होगा.

मोबाइल पर कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

अगर आप अपने स्मार्टफोन पर इस मैच का आनंद लेना चाहते हैं तो भारत और यूएसए मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) एप पर की जाएगी. इसके लिए आपको बस अपने फोन में डाटा पैक रखना होगा. आप सिर्फ डाटा खर्च करके कहीं भी और कभी भी इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा ले सकते हैं और हाई क्वालिटी में मैच देख सकते हैं.

टीवी पर फ्री में मैच कैसे देखें?

अगर आप टीवी पर मैच देखना चाहते हैं, तो इसके लिए स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर लाइव प्रसारण उपलब्ध रहेगा. लेकिन अगर आप फ्री में मैच देखना चाहते हैं, तो डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) आपके लिए सबसे बेहतरीन विकल्प है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 का यह तीसरा मैच आप फ्री में डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं. 

आपको बता दें कि डीडी स्पोर्ट्स सिर्फ भारत के मैचों का लाइव टेलीकास्ट करेगा. इसका मतलब है कि जिन यूजर्स के घर में डीडी फ्री डिश लगा है, वे डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के भारत के सभी मैचों का आनंद ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने जीता टॉस, नीदरलैंड की बल्लेबाजी, ऐसी है दोनों टीमोंं की प्लेइंग इलेवन

छठी बार वर्ल्ड चैंपियन बनी टीम इंडिया को क्यों नहीं मिली प्राइज मनी, जानें क्या है आईसीसी का नियम?

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel