[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket भारत 111 रन पर ऑल आउट, दक्षिण अफ्रीका ने 76 रन से हराया

भारत 111 रन पर ऑल आउट, दक्षिण अफ्रीका ने 76 रन से हराया

0
भारत 111 रन पर ऑल आउट, दक्षिण अफ्रीका ने 76 रन से हराया
भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी, फोटो पीटीआई

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के सामने भारतीय टीम पूरी तरह से बेबस नजर आई. गेंदबाजों ने थोड़ा अपना दम दिखाया, लेकिन 8 बल्लेबाजों (अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर) से सजी भारतीय टीम अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने पूरी तरह धराशायी हो गई. शिवम दुबे को छोड़कर भारत के कोई भी बल्लेबाज 20 रन के अंकड़े को नहीं छू पाए. ईशान, रिंकू और बुमराह तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए. जबकि तिलक वर्मा और अर्शदीप ने एक-एक रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका की ओर से डेविड मिलर ने 63 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली और ट्रिस्टन स्टब्स ने 24 गेंदों में नाबाद 44 रन बनाए.

मार्को जेनसन ने चटकाए चार विकेट

दक्षिण अफ्रीका की जीत में मार्को जेनसन की बड़ी भूमिका रही. उन्होंने 3.5 ओवर की गेंदबाजी में 22 रन देकर 4 विकेट चटकाए. जबकि केशव महाराज ने 3, कॉर्बिन बॉश ने 2 और कप्तान एडेन मार्कराम ने एक विकेट लिए.

भारत के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल

दक्षिण अफ्रीका से मैच हारकर भारत ने सेमीफाइनल की राह मुश्किल में डाल ली है. भारत को दो और मुकाबले खेलने हैं. 26 फरवरी को जिंबाब्वे और 1 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ. दोनों मुकाबले भारत के लिए करो या मरो वाला होगा. यही नहीं दोनों मुकाबले भारत को बड़े अंतर से जीतने होंगे. अफ्रीका से हार के बाद भारत का नेट रन रेट -3.800 हो गया है. जबकि दक्षिण अफ्रीका का नेट रन रेट +3.800 है.

15वें ओवर में पांड्या, रिंकू और अर्शदीप हुए आउट

15वें ओवर में हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह और अर्शदीप सिंह आउट हुए. तीनों बल्लेबाजों को केशव महाराज ने अपना शिकार बनाया. पांड्या 18 रन बनाकर आउट हुए, तो रिंकू सिंह अपना खाता भी नहीं खोल पाए. अर्शदीप केवल एक रन बना पाए. कप्तान सूर्यकुमार यादव भी 22 गेंदों में दो चौकों की मदद से केवल 18 रन बनाकर आउट हो गए. अफ्रीका की ओर से कॉर्बिन बॉश और मार्को जेनसन दो-दो विकेट ले चुके हैं. जबकि एडेन मार्कराम ने एक विकेट लिया है. वाशिंगटन सुंदर चौथे विकेट के रूप में आउट हुए. उन्होंने 11 गेंदों में एक छक्के की मदद से केवल 11 रन बनाए. टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा का फ्लॉप शो जारी है. 12 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से केवल 15 रन बनाकर आउट हुए. इससे पहले ईशान किशन पहले ही ओवर में शून्य पर आउट हुए. जबकि दूसरे ओवर में तिलक वर्मा केवल एक रन बनाकर आउट हुए. ईशान को एडेन मार्कराम ने और तिलक वर्मा को मार्को जेनसन ने अपना शिकार बनाया.

दक्षिण अफ्रीका की ओर से ट्रिस्टन स्टब्स ने 24 गेंदों में 44 रनों की विस्फोटक पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में एक चौके और 3 छक्के जमाए. स्टब्स ने 20वें ओवर में हार्दिक पांड्या को दो छक्के और एक चौका जमाया. आखिरी ओवर में दक्षिण अफ्रीका के लिए स्टब्स ने 20 रन बनाए.

बुमराह ने 15 रन देकर 3 विकेट चटकाए

भारत की ओर से बुमराह ने सबसे बेहतरीन गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवर में केवल 15 रन देकर तीन विकेट लिए. जबकि अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 28 रन देकर दो विकेट चटकाए. वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने एक-एक विकेट लिए.

बुमराह ने अपने चौथे ओवर में कॉर्बिन बॉश को अपना तीसरा शिकार बनाया. बॉश को बुमराह ने कैच एंड बोल्ड किया. बॉश 6 गेंदों में एक चौके की मदद से केवल 5 रन ही बना पाए. बुमराह ने 4 ओवर में केवल 15 रन देकर तीव बैटर को आउट किया. दक्षिण अफ्रीका को अर्शदीप ने 6ठा झटका दिया. मार्को जेनसन को दो के स्कोर पर रिंकू सिंह के हाथों कैच कराया. जेनसन ने 6 गेंदों का सामना किया. अर्शदीप ने 4 ओवर में 28 रन देकर दो विकेट चटकाए. डेविड मिलर को वरुण चक्रवर्ती ने 63 के स्कोर पर अपना शिकार बनाया. मिलर का कैच तिलक वर्मा ने लपका. मिलर ने 35 गेंदों का सामना किया, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के जमाए. इससे पहले टीम इंडिया के लिए खतरा बनते जा रहे देवाल्ड ब्रेविस और डेविड मिलर की जोड़ी को शिवम दुबे तोड़ने में कामयाब रहे. उन्होंने अभिषेक शर्मा के हाथों ब्रेविस को मैच आउट कराया. ब्रेविस ने 29 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 45 रन बनाए. इस बीच डेविड मिलर ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. मिलर ने 26 गेंदों में छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया. मिलर अब तक 6 चौके और 3 छक्के जमा चुके हैं.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच सुपर 8 का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने उतरी.

दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन

भारत की प्लेइंग इलेवन- अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमरा, वरुण चक्रवर्ती.

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन- एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कागीसो रबाडा, लुंगी एनगिडी.

ये भी पढ़ें-

विल जैक्स का ऑलराउंड प्रदर्शन, सुपर 8 में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रन से दी मात

इरफान पठान ने भारतीय बल्लेबाजों को किया अलर्ट, इस अफ्रीकी गेंदबाज को बताया खतरा

इंडिया ए ने जीता वूमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताब, बांग्लादेश को 46 रनों से हराया

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel