[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच

महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच

0
महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच
हरमनप्रीत कौर और फातिमा सना शेख (फोटो-सोशल मीडिया)

IND vs PAK: भारत की महिला क्रिकेट टीम महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ करेगी. ग्रुप ए का यह महामुकाबला 14 जून (रविवार) को बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर के लिए यह खास मैच होगा, क्योंकि वह अपने करियर का 10वां टी20 वर्ल्ड कप खेलने उतरेंगी. भारत को इस बार पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स के साथ ग्रुप ए में रखा गया है.

कब और कहां खेला जाएगा मैच?

भारत और पाकिस्तान के बीच यह हाई-वोल्टेज मुकाबला रविवार, 14 जून 2026 को एजबेस्टन स्टेडियम, बर्मिंघम में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा.

महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसका पलड़ा भारी?

महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत का रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ शानदार रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक 16 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 13 बार जीत हासिल की है. दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम सिर्फ तीन मैच जीत सकी है. ऐसे में एकबार फिर भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर अपना दबदबा कायम रखना चाहेगी.

कहां देखें लाइव मैच?

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा. वहीं ऑनलाइन दर्शक जियोस्टार ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे.

एजबेस्टन की पिच से क्या उम्मीद?

यह मुकाबला उसी एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा जहां टूर्नामेंट का पहला मैच इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच हुआ था. उस मुकाबले में दोनों टीमों ने मिलाकर 351 रन बनाए थे, जिससे संकेत मिलता है कि बल्लेबाजों को यहां अच्छी मदद मिल सकती है.

भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड

भारतीय महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, श्रेयांका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदिनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी.

पाकिस्तान महिला टीम: फातिमा सना शेख (कप्तान), आयशा जफर, अयमान फातिमा, इरम जावेद, मुनीबा अली सिद्दीकी, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, सायरा जबीन, डायना बेग, गुल फिरोजा, नशरा संधू, रामीन शमीम, सादिया इकबाल, तस्मिया रुबाब, तूबा हसन.

यह भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026: बिना पैसे खर्च किए देखें सभी बड़े मुकाबले, जानिए कहां और कैसे देख सकते हैं मैच

Previous article औरंगाबाद में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, एनएच-139 और एनएच-120 से हटाया गया अतिक्रमण
Next article सड़क पार कर रही वृद्धा को वाहन ने कुचला, मौत
Avatar Of Ujjawal Sinha
उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel