[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket IND vs NZ: विराट कोहली और सरफराज ने कराई टीम इंडिया की वापसी, भारत अब भी 125 रन पीछे

IND vs NZ: विराट कोहली और सरफराज ने कराई टीम इंडिया की वापसी, भारत अब भी 125 रन पीछे

0
IND vs NZ: विराट कोहली और सरफराज ने कराई टीम इंडिया की वापसी, भारत अब भी 125 रन पीछे
IND vs NZ: Virat Kohli and Sarfaraz Khan

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है. शुक्रवार को तीसरे दिन भारत ने गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया. पहले गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को 402 के स्कोर पर रोका, उसके बाद कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अर्धशतक जड़ा. रोहित ने दूसरे सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के साथ पहले विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी की. जायसवाल 35 रन बनाकर एजाज पटेल की गेंद पर आउट हो गए. उसके बाद एजाज ने रोहित को भी 52 के स्कोर पर बोल्ड कर दिया. भारत ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट के नुकसान पर 231 रन बनाए. यह न्यूजीलैंड की पहली पारी के स्कोर से अब भी 125 रन कम है.

IND vs NZ: 70 रन बनाकर आउट हुए विराट कोहली

दो विकेट गिरने के बाद विराट कोहली और सरफराज खान ने पारी को संभाला. दोनों ने अपना-अपना अर्धशतक पूरा किया. तीसरे दिन के खेल के आखिरी गेंद पर विराट कोहली 70 रन बनाकर आउट हो गए. सरफराज 70 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं. दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई, जिसकी भारत को बेहद जरूरत थी. भारत के पास अब भी दो दिन का समय है. भारत को एक बड़ा स्कोर करना होगा और फिर न्यूजीलैंड को छोटे स्कोर पर समेटना होगा. दूसरी पारी में भारत ने अब तक 3 विकेट के नुकसान पर 231 रन बनाए हैं.

IND vs NZ: अजीबोगरीब तरीके से आउट हुए रोहित शर्मा, खुद भी नहीं हुआ यकीन, देखें वीडियो

IND vs NZ: चोट के कारण मैदान से बाहर गए ऋषभ पंत, रोहित शर्मा ने दिया हेल्थ अपडेट

IND vs NZ: रचिन रवींद्र ने जड़ा शतक

पहली पारी में न्यूजीलैंड की ओर से रचिन रवींद्र ने 134 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे ने भी 91 रन बनाए और निचले क्रम के बल्लेबाज टीम साउदी ने 65 रनों का बहुमूल्य योदगान दिया. भारत की ओर से रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव ने तीन-तीन विकेट चटकाए. दो सफलता मोहम्मद सिराज को मिली. जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन को एक-एक विकेट से संतोष करना पड़ा. पहली पारी में मेहमान टीम ने 356 रनों की बढ़त बनाई.

18101 Pti10 18 2024 000264A
Bengaluru: india’s virat kohli and sarfaraz khan run between the wickets on the third day of the first test cricket match between india and new zealand

IND vs NZ: पहली पारी में 46 पर सिमटा भारत

बारिश की वजह से शुरुआती टेस्ट का पहला दिन पूरी तरह धुल गया. दूसरे दिन देर से टॉस हुआ और कप्तान रोहित शर्मा ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया. हालांकि, कप्तान का निर्णय पूरी तरह गलत साबित हुआ और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों ने भारत को 46 के स्कोर पर समेट दिया. यह घरेलू मैदान पर भारत का अबतक का सबसे छोटा और कुल मिलाकर तीसरा सबसे छोटा स्कोर है. कप्तान ने बिना घास वाली पिच पर तीन स्पिनरों को टीम में रखा और तीनों ने कमाल का प्रदर्शन किया. हालांकि दूसरे दिन न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों का बोलबाला रहा.

Previous article Pollution: दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए गठित की गयी समन्वय समिति
Next article नवाचार के व्यावहारिक पहलुओं पर डाला प्रकाश
Avatar Of Amleshnandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel