[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket Ind vs Nz 2nd Test Weather Update: दूसरा टेस्ट आज, कैसा रहेगा मौसम और किसको मिलेगा मौका

Ind vs Nz 2nd Test Weather Update: दूसरा टेस्ट आज, कैसा रहेगा मौसम और किसको मिलेगा मौका

0
Ind vs Nz 2nd Test Weather Update: दूसरा टेस्ट आज, कैसा रहेगा मौसम और किसको मिलेगा मौका
Team India during practice session at pune. Credit: BCCI/X

Ind vs Nz: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का दूसरा टेस्ट मैच आज से पुणे में शुरू हो रहा है. भारतीय टीम बंगलुरु टेस्ट में मिली हार को भूलकर इसम मैच में वापसी के लिए तैयार है. पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में कम उछाल और अधिक टर्न वाली पिच भारतीय टीम के लिए पूरी तरह से मुफीद है. भारतीय स्पिनर्स के लिए इस मैदान पर उनकी ताकत को प्रदर्शित करने का अच्छा मौका होगा. 

भारतीय टीम में किसे मिलेगा मौका

भारतीय टीम में वाशिंगटन सुंदर को शामिल कर एक अतिरिक्त ऑलराउंडर की कमी को पूरा किया गया है. घरेलू परिस्थितियों में मिली हार भारत के लिए एक झटका रहा है. मैट हेनरी और ओरुर्रके की गेदबाजी ने पिछले मैच में भारत को पहली पारी में पानी पिला दिया था. इस मैच में कप्तान रोहित किसे मौका देंगे. पिछले मैच के शतकवीर सरफराज खान और ऋषभ पंत अच्छी फॉर्म में हैं. पिछले मैच में ऋषभ की चोट उभर आई थी, जिसकी वजह से ध्रुव जुरेल ने विकेट कीपिंग की थी. लेकिन टीम प्रबंधन ने उनके फिट होने की जानकारी साझा की है. शुभमन गिल की वापसी ने सरफराज के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है. के. एल. राहुल की लगातार असफल पारियों ने उनके चयन पर सवाल खड़े कर दिये हैं. मुकाबला 9.30 बजे शुरू होगा. टीम में सिराज की जगह सुंदर को मौका मिल सकता है.

आज के मौसम का अपडेट 

पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट मैदान पर मौसम अच्छा नजर आ रहा है. एकुवेदर की रिपोर्ट के अनुसार मैदान पर हल्के बादल छाए रह सकते हैं. बारिश की संभावना नहीं है. दिन भर धूप छांव का खेल चलता रहेगा. दिन का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा बादल छटने लगेंगे. पिछले मैच में बारिश की वजह से पहला दिन धुल गया था. इस मैच में पूरे पांचों दिन मौसम साफ रहने की संभावना है. 

Untitled Design 1 2
Ind vs nz 2nd test weather update: दूसरा टेस्ट आज, कैसा रहेगा मौसम और किसको मिलेगा मौका 4
Untitled Design 3 2
Ind vs nz 2nd test weather update: दूसरा टेस्ट आज, कैसा रहेगा मौसम और किसको मिलेगा मौका 5

भारत की संभावित प्लेइंग टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, शुभमन गिल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर) सरफराज खान, केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर और रविचंद्रन अश्विन

Previous article Cyclone Dana: डराने लगा डाना, बिहार की 12 ट्रेनें रद्द, पटना से कोलकाता की फ्लाइट भी कैंसिल
Next article Bihar News: भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों को हॉकी स्टिक और चेन से पीटा, जानिए क्यों हुआ बवाल?
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel