[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket IND vs NZ 2nd Test: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला, भारतीय टीम में बदलाव

IND vs NZ 2nd Test: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला, भारतीय टीम में बदलाव

0
IND vs NZ 2nd Test: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला, भारतीय टीम में बदलाव
Screen Grab: BCCI Twitter(X)

कप्तान टॉम लाथम की अगुआई वाली न्यूजीलैंड टीम अपने अभियान पर पुणे में टॉस जीतकर मैदान पर उतर रही है. लाथम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. काली मिट्टी वाली इस पिच पर जैसे जैसे दिन बीतेगा, पिच बल्लेबाजी के लिए मुश्किल होती जाएगी. न्यूजीलैंड का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला इसी को ध्यान में रखकर किया गया है. भारतीय टीम भी संभवतः यही फैसला करती.

पिच रिपोर्ट:

काली मिट्टी वाली पिच पर घास लगभग न के बराबर है. नमी भी नहीं है. इन परिस्थितियों में टॉस जीतने वाले के लिए पहले बैटिंग करना ही सबसे मुफीद होगा. कप्तान लाथम ने टॉस जीतने के बाद कहा कि यह पिच बंगलुरू की पिच से थोड़ी अलग लग रही है. इस पिच पर घास थोड़ी कम है. पहले मैच में जीत से उत्साहित हम अब इस मैच पर फोकस कर रहे हैं. मैट हेनरी की जगह मिचेल सैंटनर टीम का हिस्सा बनेंगे. 

कप्तान रोहित ने पिछले मैच में हार से आगे बढ़ते हुए इस मैच में तीन बदलाव किया है. उन्होंने कहा कि पिछले मैच में पहला सेशन हमारे पक्ष में नहीं रहा. टेस्ट क्रिकेट में जब आप बैकफुट पर हों तो मोमेटम पाना काफी आवश्यक हो जाता है. पिच काफी सूखी हुई दिख रही है और हम पहले 10 ओवर का महत्व समझते हैं. हमने टीम में तीन बदलाव किए हैं.  

भारतीय टीम में बदलाव:

भारतीय टीम में शुभमन गिल, वाशिंगटन सुंदर और आकाशदीप की वापसी हुई है. के. एल. राहुल, सिराज, कुलदीप को टीम से बाहर रखा गया है.

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा,आकाश दीप.

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन:

टॉम लाथम (कप्तान), डेवोन कोंवे, केन विलियमसन, मार्क चैपमैन, विल यंग, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल ब्रासवेल, मिचेल सेंटनेर, रचिन रविंद्र, टॉम ब्लंडेल, ऐजाज पटेल, बेन सीयर्स, मिचेल सैंटनर, टिम साउदी, विलियम ओ राउरकी.

न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में मैट हेनरी की जगह मिचेल सैंटनर को उतारा है.

Previous article सिर्फ 6 दिनों में 10,000 तक महंगी हुई चांदी, 2,850 रुपये बढ़ा सोने का भाव, जानें असली रेट
Next article झारखंड चुनाव में धनबल का खेल शुरू! बोकारो-धनबाद में मिले इतने लाख रुपये
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel