[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket Ind vs NZ 2nd ODI: केएल राहुल का सैकड़ा काम न आया, न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया, सीरीज में बढ़ा रोमांच

Ind vs NZ 2nd ODI: केएल राहुल का सैकड़ा काम न आया, न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया, सीरीज में बढ़ा रोमांच

0
Ind vs NZ 2nd ODI: केएल राहुल का सैकड़ा काम न आया, न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया, सीरीज में बढ़ा रोमांच
डेरिल मिशेल और विल यंग, फोटो पीटीआई

Ind vs NZ 2nd ODI: डेरिल मिशेल ने सैकड़ा लगाकर न्यूजीलैंड को शानदार जीत दिलाई. टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया और 7 विकेट पर भारतीय टीम को 284 रन पर रोक दिया. फिर 47.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 286 रन बनाकर मुकाबले को अपने नाम कर लिया. न्यूजीलैंड की जीत में डेरिल मिशेल और विल यंग की बड़ी भूमिका रही.

यंग और मिशेल ने भारत से छीन लिया मैच

न्यूजीलैंड की ओर से विल यंग और डेरिल मिशेल ने बेहतरीन पारी खेली और भारत के हाथ से मुकाबले को छीन लिया. विल यंग ने 98 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 87 रनों की पारी खेली. जबकि मिशेल ने 131 रनों की नाबाद पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाकर ही लौटे. मिशेल ने 117 गेंदों का सामना किया, जिसमें 11 चौके और दो छक्के जमाए. मिशेल के साथ ग्लेन फिलिप्स भी 32 रन बनाकर नाबाद लौटे. फिलिप्स ने 25 गेंदों का सामना किया, जिसमें दो चौके और एक छक्का जमाया.

केएल राहुल का सैकड़ा काम न आया

टीम इंडिया की ओर से केएल राहुल ने शानदार शतक जमाया. केएल ने 92 गेंदों का सामना किया, जिसमें 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 112 रन बनाए. हालांकि इसके बावजूद भारतीय टीम जीत दर्ज करने में नाकाम रही.

शुभमन गिल की बैक-टू-बैक फिफ्टी

भारत की ओर से शुभमन गिल ने भी शानदार पारी खेली. गिल ने सीरीज में बैक-टू-बैक फिफ्टी जमाया. उन्होंने 53 गेंदों का सामना किया, जिसमें 9 चौकों और एक छक्के की मदद से 56 रन बनाए.

रोहित-विराट सस्ते में निपटे

सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और रन मशीन विराट कोहली दूसरे वनडे में कुछ खास नहीं कर पाए. रोहित ने 38 गेंदों का सामना किया, जिसमें 4 चौकों की मदद से केवल 24 रन बनाए. वहीं विराट कोहली ने 29 गेंदों का सामना किया, जिसमें दो चौकों की मदद से 23 रन बनाए और आउट हो गए. रविंद्र जडेजा 27 और नीतीश रेड्डी 20 रन बना पाए.

भारतीय गेंदबाजों ने किया निराश

भारतीय गेंदबाजों ने काफी निराश किया. हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्ण और कुलदीप यादव एक-एक विकेट लेने में कामयाब रहे. सिराज नीतीश रेड्डी और रविंद्र जडेजा को कोई भी विकेट नहीं मिले. कुलदीप यादव सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए. कुलदीप ने 10 ओवर में 82 रन दिए और केवल एक विकेट चटकाए.

Previous article आवास योजनाओं की जांच के लिए पहुंचे
Next article रायडीह व घाघरा में सड़क हादसे, दो लोगों की मौत
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel