[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket IND vs NZ, 1st Test: क्या भारत दोहरा पाएगा इतिहास, जब 107 रन किया था डिफेंड

IND vs NZ, 1st Test: क्या भारत दोहरा पाएगा इतिहास, जब 107 रन किया था डिफेंड

0
IND vs NZ, 1st Test: क्या भारत दोहरा पाएगा इतिहास, जब 107 रन किया था डिफेंड
Harbhajan Singh (File Phot)

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पहला मैच अब अपने अंतिम दिन में आ चुका है. भारत की पहली पारी में 46 रनों के जवाब में न्यूजीलैंड ने 402 रन बनाए. भारत ने दूसरी पारी में वापसी करते हुए 462 रन बनाए. चौथे दिन अंतिम सत्र के दौरान कम रोशनी और बारिश की वजह से मैच रोक दिया गया. न्यूजीलैंड को अंतिम दिन 107 रन बनाने हैं. भारत के इतने कम रनों का लक्ष्य न्यूजीलैंड के लिए आसान-सा लगता है, लेकिन भारत ने पहले भी एक बड़ी टीम को इतने छोटे-से लक्ष्य को पाने से रोक दिया था.

20 साल पहले टीम इंडिया ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ओशीनिया की ही ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ 107 रन डिफेंड किए थे। उस मैच में हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने 29 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे. उस मैच में ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 99 रन की लीड मिली थी, लेकिन दूसरी पारी में भी भारत मात्र 107 रनों का टारगेट ही दे पाया था. मुरली कार्तिक (Murali Kartik) उस मैच में मैन ऑफ द मैच बने थे. भारतीय गेंदबाजों की हिम्मत और कप्तान राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) की बेहतरीन स्ट्रेटजी ने भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी. अब टीम इंडिया के पास 20 साल बाद इतिहास को दोहराने का मौका है. 

सबसे कम रन डिफेंड करने वाली टीमें

  • ऑस्ट्रेलिया – 85  ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, द ओवल (1882)
  • वेस्टइंडीज – 99  वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे, पोर्ट ऑफ स्पेन (2022)
  • भारत – 107       भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, वानखेड़े (2004)
  • इंग्लैंड – 111      इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिडनी (1887)
  • द. अफ्रीका -117 ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, द ओवल (1896)
Gap7Oioxqaa Ngf
Ind vs nz, 1st test: क्या भारत दोहरा पाएगा इतिहास, जब 107 रन किया था डिफेंड 3

भारत की ओर से सरफराज खान ने 150 रनों का पारी खेली जबकि ऋषभ पंत अपने शतक से 1 रन दूर रह गए। पंत 99 रन बनाकर विलियम ओरूर्के का शिकार बने. पंत ने अपनी पारी में 9 चौके और 5 छक्के जड़े. अब भारत के कप्तान रोहित के पास भी इतिहास दोहराने का मौका है. यदि मौसम भारत का साथ देता है, तो मैच एक रोचक होगा. 

Previous article पासवा के सम्मेलन में राहुल गांधी बोले – हजारों साल से चल रही संविधान बचाने की लड़ाई, BJP पर साधा निशाना
Next article Jharkhand News: बासुकिनाथ में गैस सिलिंडर में धमाके से लगी भीषण आग, 58 दुकानें जलकर खाक, करोड़ों का हुआ नुकसान
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel