[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket ‘वो ऐसा ट्रम्प कार्ड, जिसे पांचों टेस्ट खिलाता’, भारत की प्लेइंग XI में इस खिलाड़ी के न होने से हैरान दिग्गज

‘वो ऐसा ट्रम्प कार्ड, जिसे पांचों टेस्ट खिलाता’, भारत की प्लेइंग XI में इस खिलाड़ी के न होने से हैरान दिग्गज

0
‘वो ऐसा ट्रम्प कार्ड, जिसे पांचों टेस्ट खिलाता’, भारत की प्लेइंग XI में इस खिलाड़ी के न होने से हैरान दिग्गज
IND vs ENG 1st Test Indian Playing XI.

IND vs ENG 1st Day Indian Playing XI: भारत और इंग्लैंड के बीच बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज की शुरुआत 20 जून से हो गई. लीड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच से शुभमन गिल के कप्तानी युग की भी शुरुआत हो गई. भारतीय बल्लेबाजों ने पहले दिन शानदार बल्लेबाजी करते हुए 85 ओवर में 3 विकेट खोकर ही 359 रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिए. टीम इंडिया के लिए यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने शतक जड़े, तो उपकप्तान ऋषभ पंत ने फिफ्टी ठोकी. टीम इंडिया ने इस मैच में बिल्कुल युवा टीम उतारी, जिसमें साई सुदर्शन को डेब्यू करने का मौका मिला. हालांकि पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज फारुख इंजीनियर भारत की प्लेइंग इलेवन से संतुष्ट नहीं दिखे.  

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से कुलदीप यादव को बाहर किए जाने पर इंजीनियर ने हैरानी व्यक्त करते हुए भारतीय स्पिनर को ऐसा ‘ट्रम्प कार्ड’ बताया जिसे सीरीज के सभी पांच मैच में इस्तेमाल किया जाना चाहिए. भारत ने लीड्स के हेडिंग्ले में श्रृंखला के पहले मैच के लिए चार तेज गेंदबाजों और अनुभवी हरफनमौला रविंद्र जडेजा के रूप में एकमात्र स्पिनर को चुना. इंजीनियर (87 वर्ष) ने शुरुआती टेस्ट के पहले दिन शुक्रवार को कहा, ‘‘मैं चाहता था कि कुलदीप यादव अंतिम एकादश में हों. वह जसप्रीत बुमराह के साथ आपका ‘ट्रम्प कार्ड’ है, मैं उसे चुनता.’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह एक बेहतरीन गेंदबाज है इसलिए इंग्लैंड के बल्लेबाजों को उसे खेलने में दिक्कत होगी. इसलिए मैं उसे सभी पांच मैच में खिलाता.’’

Image 268
Kuldeep yadav celebrating wicket. Image: x.

गिल एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं

भारत के लिए 1961 से 1975 के बीच 46 टेस्ट मैच खेलने वाले इंजीनियर ने नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल का भी समर्थन किया. उन्होंने कहा, ‘‘कुछ लोगों ने शुभमन को यह कहते हुए खारिज कर दिया है कि उसने इंग्लैंड में रन नहीं बनाए हैं या वह अपनी तकनीक के कारण इंग्लैंड में रन नहीं बना सकता है. लेकिन मैं इससे असहमत हूं क्योंकि वह एक बेहतरीन खिलाड़ी है.’’

गिल ने सही फैसले लिए

वह 2025 इंडियन प्रीमियर लीग सत्र के दौरान गिल के नेतृत्व से विशेष रूप से प्रभावित थे जिसमें इस सलामी बल्लेबाज ने गुजरात टाइटन्स को एलिमिनेटर तक पहुंचाया था. इंजीनियर ने कहा, ‘‘शुभमन को आईपीएल के बाद यह कप्तानी मिली है. उन्होंने आईपीएल में अपनी टीम की बहुत अच्छी कप्तानी की. मुझे लगा कि उन्होंने संयम दिखाया और सही फैसले लिए.’’

Cricket 2025 06 21T111828.938
Shubman gill after hitting century. Image: subhayan chakraborty/x

हेडिंग्ले टेस्ट का ऐसा रहा हाल

हेडिंग्ले टेस्ट के पहले दिन भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ दमदार शुरुआत की और दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट पर 359 रन बना लिए. कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद 127 रन की शानदार पारी खेली, जबकि यशस्वी जायसवाल ने 101 रन बनाए. दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 129 रन की साझेदारी हुई. इससे पहले केएल राहुल (42 रन) और डेब्यू कर रहे बी. साई सुदर्शन (0) आउट हुए. 

सुबह के सत्र में राहुल और जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़े और टीम को ठोस शुरुआत दी. दिन का अंत उपकप्तान ऋषभ पंत (65 रन*) और गिल की नाबाद 138 रन की साझेदारी के साथ हुआ. गिल और जायसवाल की पारियों ने यह संकेत दिया कि भारतीय बल्लेबाजी, विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद के युग में भी सुरक्षित हाथों में है. दोनों युवा बल्लेबाजों ने जिम्मेदारी के साथ खेलते हुए पुराने स्टार खिलाड़ियों की जगह भरने की काबिलियत दिखाई.

गजब! भिड़े और छितराए बैट्समैन, दो रन आउट के मौके मिले, लेकिन दोनों गंवाए और चार रन अलग दिए, देखें वीडियो

‘जब भी मैं शतक…’, इंग्लैंड के खिलाफ  सेंचुरी के बाद बोले यशस्वी, दिल के करीब वाली इस इनिंग को किया याद

ऋषभ पंत और दबाव जैसे दुश्मन, बेन स्टोक्स भी बेखौफ अंदाज पर हैरान, बस हंस ही सके, देखें वीडियो

Previous article International Yoga Day Wishes 2025: योग दिवस पर पढ़ें 30 फेमस कोट्स
Next article Mutual funds : म्यूचुअल फंड स्कीमें कैश जमा करके क्यों बैठी हैं ?
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel