[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket ‘इंग्लैंड दौरे के लिए अंदाजे से चुनी गई है भारतीय टीम’, गौतम गंभीर के ऊपर पूर्व क्रिकेटर का जोरदार हमला

‘इंग्लैंड दौरे के लिए अंदाजे से चुनी गई है भारतीय टीम’, गौतम गंभीर के ऊपर पूर्व क्रिकेटर का जोरदार हमला

0
‘इंग्लैंड दौरे के लिए अंदाजे से चुनी गई है भारतीय टीम’, गौतम गंभीर के ऊपर पूर्व क्रिकेटर का जोरदार हमला
Gautam Gambhir and Hardik Pandya. Image: ICC/X

IND vs ENG Indian Cricket Team for England Tour: भारत की इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 20 जून से लीड्स में शुरू होगी. शुभमन गिल को इस दौरे के लिए कप्तान और ऋषभ पंत को उप-कप्तान बनाया गया है. इसके साथ ही भारत के 18 सदस्यीय दल का ऐलान किया गया. हालांकि टीम में कई खिलाड़ियों की वापसी हुई है, लेकिन सरफराज खान का उदाहरण देते हुए, पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) ने कहा कि उन्हें टेस्ट टीम से बाहर उनके रन नहीं, बल्कि टीम मैनेजमेंट के आत्मविश्वास की कमी के कारण किया गया. पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं और मुख्य कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) पर यह आरोप लगाया है कि वे खिलाड़ियों का चयन उनके प्रदर्शन के आधार पर नहीं, बल्कि अपने गट फीलिंग (अंदाजे) के आधार पर कर रहे हैं.

मांजरेकर का मानना है कि मौजूदा टीम मैनेजमेंट, जिसमें कोच गौतम गंभीर और चयन समिति के प्रमुख अजीत अगरकर हैं शामिल हैं, उन्होंने सरफराज खान के साथ अन्याय किया है.  मांजरेकर ने हिंदुस्तान टाइम्स में अपने कॉलम में लिखा, “गौतम गंभीर के नेतृत्व में और रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में, मुझे लगता है कि यह टीम मैनेजमेंट चयन करते समय खिलाड़ियों के भविष्य के प्रदर्शन का पूर्वानुमान लगाने की कोशिश करता है, मतलब, उनका प्रमुख विचार यह होता है कि परिस्थितियों और विपक्षी टीम को देखते हुए कौन सफल होगा और कौन नहीं, वे उसी के आधार पर चयन करते हैं.”

एक शतक और फिर असफल रहे सरफराज

सरफराज खान ने फरवरी 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू करते हुए दो अर्धशतक लगाए थे. इसके बाद उन्होंने बेंगलुरु में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरी पारी में 150 रन भी बनाए, हालांकि वह मैच भारत हार गया था. लेकिन इसके बाद चार पारियों में वह सिर्फ 21 रन ही बना सके और टीम से बाहर कर दिए गए. सरफराज को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एक भी टेस्ट में मौका नहीं मिला, जहां भारत 3-1 से सीरीज हार गया था. उनकी जगह साई सुदर्शन और करुण नायर को मौका दिया गया. सरफराज को उनकी फिटनेस के लिए भी काफी कोसा गया था, उन्होंने दौरे से पहले अपना 10 किलोग्राम वजन कम किया था. लेकिन इंग्लैंड दौरे पर उन्हें मौका नहीं दिया गया.

Image 257
वजन कम करने के बाद सरफराज खान. इमेज-सोशल मीडिया.

BCCI की चयन नीति पर उठाए सवाल

मांजरेकर ने बीसीसीआई की चयन नीति पर सवाल उठाते हुए उन्होंने आगे कहा कि सरफराज खान को इसलिए बाहर किया गया क्योंकि मांजरेकर ने कहा, “कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति” यह मानता है कि वह इंग्लैंड में रन नहीं बना पाएंगे. उन्होंने लिखा, “सरफराज खान का उदाहरण लीजिए चार टेस्ट में तीन अर्धशतक और एक 150 रन की पारी और सिर्फ चार पारियों में असफलता के बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एक भी मैच नहीं मिला. इंग्लैंड दौरे के लिए भी उन्हें बाहर रखा गया, जबकि हालिया प्रदर्शन में वह करुण नायर से काफी आगे हैं. तो यह चयन प्रदर्शन के आधार पर नहीं है, बल्कि नेतृत्व समूह में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के इस विचार पर आधारित है कि सरफराज इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में रन नहीं बना पाएंगे, जबकि करुण नायर बना लेंगे.”

मांजरेकर का दावा बनाम नायर की बल्लेबाजी

हालांकि करुण नायर और सरफराज खान की तुलना को लेकर मांजरेकर की राय पर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन यह बात भी नजरअंदाज नहीं की जा सकती कि नायर इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं. उन्होंने रणजी ट्रॉफी में विदर्भ की ओर से खेलते हुए 9 मैचों में 863 रन बनाए, वहीं विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे, जहां उन्होंने 779 रन जुटाए. इतना ही नहीं, इस साल तीन साल बाद आईपीएल में वापसी करते हुए उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 89 रन की अहम पारी भी खेली.

इंग्लैंड दौरे पर होगी परीक्षा

करुण नायर की भारतीय टीम में 8 साल बाद वापसी हुई है. आखिरी बार उन्होंने इंग्लैंड में ही अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाते हुए तिहरा शतक जड़ा था. अब एक फिर उन्हें मौका दिया गया है. करुण के साथ भारतीय टीम में अभिमन्यु ईश्वरन और साई सुदर्शन जैसे बल्लेबाजों को भी मौका दिया गया है. भारत ने पिछले 18 साल में इंग्लैंड में कोई सीरीज नहीं जीती है. अब विराट कोहली और रोहित शर्मा के संन्यास के बाद शुभमन गिल को कई मौकों पर खुद को साबित करने की जरूरत होगी.  

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर और उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, ध्रुव जुरेल, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा और आकाश दीप

धोनी ही नहीं बिहार के एक और महेंद्र सिंह ने रवींद्र को बनाया था ‘सर जडेजा’, खुद खोला बड़ा राज

बेशऊर पाकिस्तानी! कोई तमीज नहीं, मैच के बाद भारतीय खिलाड़ी से किया ऐसा व्यवहार, देखें वीडियो 

19वें जन्मदिन पर दो हार के बाद जीते डी गुकेश, वर्ल्ड नंबर-2 को हराकर जीते 3 अंक

Previous article Parenting Mistakes: अनजाने में भी न करें पैरेंटिंग से जुड़ी ये गलतियां, जानें सही परवरिश का क्या है सीक्रेट
Next article जामताड़ा में चलती बस से निकला धुआं, चालक की सूझबूझ से बची यात्रियों की जान
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel