[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket IND vs ENG: लॉर्ड्स में भारत को अब तक मिली 13 बार शिकस्त, तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड की जीत

IND vs ENG: लॉर्ड्स में भारत को अब तक मिली 13 बार शिकस्त, तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड की जीत

0
IND vs ENG: लॉर्ड्स में भारत को अब तक मिली 13 बार शिकस्त, तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड की जीत

IND vs ENG Lords Test England Won Records: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर तीसरा टेस्ट खत्म हो गया है. इस मैच को इंग्लैंड ने 22 रन से जीत लिया है. दूसरी पारी टीम इंडिया ने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की. भारत के लिए जडेजा ने अर्धशतक लगाया और कुल 61 रन नाबाद पारी खेली. केएल राहुल ने भी 39 रन बनाए. इंग्लैंड की ओर से दूसरी पारी में जोफ्रा अर्चर ने 3 विकेट हासिल किए.

टीम इंडिया का लॉर्ड्स में यह 20वां मैच था, अब तक भारत ने यहां 3 मैच जीते हैं. 1986, 2014 और 2021 में भारत को लॉर्ड्स में जीत हासिल हुई. इसके अलावा बाकि साभी मैच या तो ड्रा हुए या फिर भारत को हार का सामना करना पड़ा. 

लॉर्ड्स में भारत का इतिहास

साल 1932 में पहली बार टीम इंडिया लॉर्ड्स के मैदान पर खेली थी इस मैच में टीम इंडिया की हार हुई थी. इसके बाद अगला मैच साल 1936 में खेला और दोबारा भारत को हार का सामना करना पड़ा. फिर भारत पूरे एक दशक बाद लॉर्ड्स के मैदान पर खेलने उतारा और नतीजा वहीं रहा भारत की हार. 

भारत ने लॉर्ड्स के मैदान पर अपनी पहली जीत का स्वात 1986 में चखा. इस मैच को भारत ने 5 विकेट से जीता था. इस मैच में भारतीय टीम की कमान कपिल देव के हाथ में थी. इसके बाद फिर से शुरू हो गया था लॉर्ड्स में हार का सिलसिला. अब लगभग 28 साल के बाद लॉर्ड्स पर भारत को दोबारा जीत दर्ज करने को मिली. साल 2014 में एम एस धौनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने लॉर्ड्स के मैदान को फतेह किया था. यह मैच इंडिया ने 95 रन से जीता था. अब बात तीसरी और अंतिम जीत की करेंगे जो भारत को 2021 में विराट कोहली की कप्तानी में मिली. लॉर्ड्स में यह भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत है. भारत ने इंग्लैंड को 151 रन से शिकस्त दी थी. 

दिनांकमैचविजेतापरिणामअंतर
25 जून 1932इंग्लैंड बनाम भारतइंग्लैंडजीत158 रन
27 जून 1936इंग्लैंड बनाम भारतइंग्लैंडजीत9 विकेट
22 जून 1946इंग्लैंड बनाम भारतइंग्लैंडजीत10 विकेट
19 जून 1952इंग्लैंड बनाम भारतइंग्लैंडजीत8 विकेट
18 जून 1959इंग्लैंड बनाम भारतइंग्लैंडजीत8 विकेट
22 जून 1967इंग्लैंड बनाम भारतइंग्लैंडजीतएक पारी और 124 रन
22 जुलाई 1971इंग्लैंड बनाम भारतड्रॉड्रॉ
20 जून 1974इंग्लैंड बनाम भारतइंग्लैंडजीतएक पारी और 285 रन
2 अगस्त 1979इंग्लैंड बनाम भारतड्रॉड्रॉ
10 जून 1982इंग्लैंड बनाम भारतइंग्लैंडजीत7 विकेट
5 जून 1986इंग्लैंड बनाम भारतभारतजीत5 विकेट
26 जुलाई 1990इंग्लैंड बनाम भारतइंग्लैंडजीत247 रन
20 जून 1996इंग्लैंड बनाम भारतड्रॉड्रॉ
25 जुलाई 2002इंग्लैंड बनाम भारतइंग्लैंडजीत170 रन
19 जुलाई 2007इंग्लैंड बनाम भारतड्रॉड्रॉ
21 जुलाई 2011इंग्लैंड बनाम भारतइंग्लैंडजीत196 रन
17 जुलाई 2014इंग्लैंड बनाम भारतभारतजीत95 रन
9 अगस्त 2018इंग्लैंड बनाम भारतइंग्लैंडजीतएक पारी और 159 रन
12 अगस्त 2021इंग्लैंड बनाम भारतभारतजीत151 रन
10 जुलाई 2025इंग्लैंड बनाम भारतइंग्लैंड जीत22 रन

ये भी पढे…

IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट की जीत को लेकर इरफान पठान की भविष्यवाणी, इस भारतीय को बताया संकटमोचन

IND vs ENG: इंग्लैंड के इस पूर्व खिलाड़ी ने इन भारतीय खिलाड़ियों को बताया ‘तुरुप का इक्का’, कहा-भारत की जीत संभव

ICC PLAYER OF THE MONTH: वो एक विकेट… फिर 136 रन, और 27 साल का इंतज़ार खत्म! मार्करम  ने रच दिया इतिहास

Previous article करंट लगने से छात्रा की मौत
Next article Buxar News: मजिस्ट्रेटों की अनुपस्थित में पुलिस के जवान रहे चौकस
Avatar Of Aditya Kumar Varshney
आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel