[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket टीम इंडिया के लिए सिरदर्द बनें जिम स्मिथ और हैरी ब्रुक, 300 रनों की साझेदारी

टीम इंडिया के लिए सिरदर्द बनें जिम स्मिथ और हैरी ब्रुक, 300 रनों की साझेदारी

0
टीम इंडिया के लिए सिरदर्द बनें जिम स्मिथ और हैरी ब्रुक, 300 रनों की साझेदारी
IND vs ENG: Jamie Smith and Harry Brook

IND vs ENG: इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को चाय के विश्राम तक पांच विकेट पर 355 रन बनाकर अच्छी वापसी की. चाय के विश्राम लिए खेल रोके जाते समय विकेटकीपर जेमी स्मिथ 157 और हैरी ब्रुक 140 रन पर क्रीज पर डटे हुए थे. दोनों ने छठे विकेट 271 रन की अटूट साझेदारी कर मैच में इंग्लैंड की वापसी कराई. दिन की शुरुआती सत्र में आक्रामक रवैया अपनाने वाली इस जोड़ी ने दूसरे सत्र में सतर्कता से बल्लेबाजी करते हुए भारतीय गेंदबाजों को सफलता हासिल करने का मौका नहीं दिया. टीम ने इस सत्र में 28 ओवर में 106 रन बनाये. भारत ने पहली पारी में 587 रन बनाये है. चाय के बाद भी दोनों बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को परेशान किया. Jim Smith and Harry Brooke become a headache for Team India partnership of 300 runs

ब्रुक और स्मिथ के बीच 300 रनों की साझेदारी

ब्रुक और स्मिथ दोनों ने 150 का स्कोर पार कर लिया है. भारत को हर हाल में इस जोड़ी को तोड़ना होगा. भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने पहले सत्र में लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लिए लेकिन जेमी स्मिथ ने जवाबी हमला करते हुए शतक जड़ा जिससे इंग्लैंड ने शुक्रवार को यहां दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन लंच तक पांच विकेट पर 249 रन बना लिए. स्मिथ ने एक सत्र से भी कम समय में यादगार शतक बनाया. उन्हें दूसरे छोर से हैरी ब्रूक का अच्छा साथ मिला. दोनों ने छठे विकेट के लिए चाय के बाद तक 300 रनों की साझेदारी कर ली है. इंग्लैंड ने दिन के पहले दो घंटे में 27 ओवरों में 172 रन बनाए.

कृष्णा के एक ओवर में बने 23 रन

दिन की शुरुआत 77 रन पर तीन विकेट से करते हुए इंग्लैंड ने सुबह के सत्र के दूसरे ओवर में ही दो और विकेट गंवा दिये जब सिराज ने जो रूट (22) और बेन स्टोक्स (शून्य) को विकेट के पीछे कैच कराया. रूट विकेट के पीछे ऋषभ पंत के द्वारा लपके गये जबकि स्टोक्स पहली ही गेंद पर तेजी से ऊपर उठती गेंद से हैरान रह गए. इंग्लैंड 84 रन पर पांच विकेट गंवा चुका था, लेकिन स्मिथ और ब्रूक ने लगातार आक्रामक रूख अपना कर भारतीय गेंदबाजों पर दबाव डाला. प्रसिद्ध कृष्णा को छह क्षेत्ररक्षकों के साथ शॉर्ट गेंद योजना लागू करने के लिए लाया गया था, लेकिन वह विफल रहे. स्मिथ ने दिन के 32वें ओवर में उन पर 23 रन बटोरे. उन्होंने इस ओवर में चार चौके और डीप स्क्वायर लेग पर एक छक्का लगा.

विकेट के लिए तरसते रहे प्रसिद्ध कृष्णा

भारत ने विकेट के तलाश में कृष्णा के साथ अपनी रणनीति जारी रखी जिनके अगले ओवर में 11 रन गए. उन्होंने आठ ओवर में बिना किसी सफलता के 61 रन लुटा दिये है. स्मिथ की आक्रामक पारी के सामने अकसर तेजी से बल्लेबाजी करने वाले ब्रूक की बल्लेबाजी धीमी लग रही थी. स्मिथ ने स्पिनरों रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर को भी किसी तरह की लय हासिल नहीं करने दिया. सुंदर की पहली दो गेंदों पर स्मिथ ने लगातार चौके लगाए, इससे पहले इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने जडेजा के ओवर में एक छक्का और एक चौका बटोरा. स्मिथ ने लंच से पहले आखिरी ओवर में जडेजा पर लगातार चौके लगाकर 80 गेंदों में अपना दूसरा टेस्ट शतक पूरा किया. यह इंग्लैंड के किसी बल्लेबाज का तीसरा सबसे तेज शतक है.

ये भी पढ़ें…

गिल के इस ‘अपराध’ से दुखी हैं युवराज सिंह, पिता योगराज ने किया बड़ा खुलासा

पाकिस्तानी टीम को भारत आने की क्यों दी गई इजाजत, खेल मंत्रालय ने बताई मजबूरी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel