[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket भारतीय टीम की तुलना डॉबरमैन कुत्ते से, दिनेश कार्तिक ने ‘सोशल पोस्ट’ के बहाने दबाई ‘पूंछ’

भारतीय टीम की तुलना डॉबरमैन कुत्ते से, दिनेश कार्तिक ने ‘सोशल पोस्ट’ के बहाने दबाई ‘पूंछ’

0
भारतीय टीम की तुलना डॉबरमैन कुत्ते से, दिनेश कार्तिक ने ‘सोशल पोस्ट’ के बहाने दबाई ‘पूंछ’
Indian Cricket Team vs England in IND vs ENG 1st Test.

IND vs ENG Dinesh Karthik on Indian Lower Order: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच शुभमन गिल की कप्तानी की खराब शुरुआत के रूप में दर्ज हुआ. पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय टीम ने पांच शतकों के बावजूद हार का सामना किया. भारत ने 835 रन बनाए, लेकिन इंग्लैंड ने बैजबॉल शैली का उपयोग करते हुए जीत दर्ज की. हालांकि शीर्ष क्रम के भारतीय बल्लेबाजों ने तो, बेहतरीन योगदान दिया, लेकिन निचले क्रम ने काफी निराश किया. भारतीय निचले क्रम के बल्लेबाज शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा पहली पारी में मिलाकर सिर्फ 5 रन ही जोड़ सके, जबकि दूसरी पारी में इस पेसर चौकड़ी ने मिलकर महज 4 रन बनाए. लीड्स के हेडिंग्ले में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में दो बार निचले क्रम की इस नाकामी के बाद फैंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भारतीय बल्लेबाजी की जमकर आलोचना की.

पांचवें दिन का खेल शुरू होने से पहले भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने एक वायरल ट्वीट पढ़कर सुनाया, जिसमें भारतीय बल्लेबाजी की तुलना डोबरमैन कुत्ते से की गई थी. स्काई स्पोर्ट्स की ओर से साझा किए वीडियो में कार्तिक ने कहा, ” एक कमेंट एक्स पर वायरल हो रहा है, जिसमें भारतीय बल्लेबाजी डोबरमैन कुत्ते की तरह है- सिर अच्छा है, मिडिल ठीक-ठाक है, लेकिन पूंछ बिल्कुल नहीं है.” (Indian Lower Order Compared With Dobermann Dog’s Tail.) आपको बता दें कि डॉबरमैन कुत्तों की वह प्रजाति होती, जिसकी पूंछ नहीं होती, क्योंकि उसे एक समय बाद कटवा दिया जाता है.

सबसे ज्यादा डक का रिकॉर्ड बुमराह के नाम पर

भारतीय लोअर ऑर्डर की तुलना में इंग्लैंड के आखिरी चार बल्लेबाज क्रिस वोक्स, ब्राइडन कर्स, जोश टंग और शोएब बशीर ने पहली पारी में 72 रन जोड़े, जिससे भारत की बढ़त सिर्फ 6 रन तक सिमट गई. हालांकि, मौजूदा मैच में भारत के निचले क्रम के खराब प्रदर्शन हैरान नहीं करता, क्योंकि जुलाई 2019 से शुरू हुई वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के बाद से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा डक/0 रन पर आउट का रिकॉर्ड बुमराह (22) के नाम है, जबकि सिराज 12 डक के साथ इस सूची में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं. वे 37 मैचों की 51 पारियों में शून्य पर आउट हुए हैं.

लीड्स टेस्ट में भारत के 5 शतक

हालांकि लीड्स टेस्ट की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने शतक जड़े, जिससे भारत ने 471 रन बनाए. वहीं दूसरी पारी में केएल राहुल और पंत ने शतक जमाए, जिससे भारत ने सोमवार (23 जून) को 364 रन बनाए. 93 सालों में यह पहली बार है जब भारत ने किसी एक टेस्ट मैच में पांच व्यक्तिगत शतक लगाए हैं. यह कारनामा विदेशी जमीन पर टेस्ट खेलने वाली सिर्फ दूसरी टीम बनने में भी मददगार साबित हुआ.

इंग्लैंड ने जीता पहला टेस्ट, सीरीज में 1-0 से आगे

इंग्लैंड को मिले 371 रन के लक्ष्य को बेन डकेट के 149 रनों और जैक क्रॉली 65 रनों की पारी ने आसान बना दिया. बेन स्टोक्स की अगुवाई वाली टीम ने 5 विकेट खोकर 82 ओवर में 373 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया. पहले मैच में जीत के साथ इंग्लैंड ने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. इस शृंखला का दूसरा मैच 2 जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाएगा. 

‘आप पहले से नहीं जानते…’, स्टोक्स ने बताया पहले टेस्ट में  जीत का मंत्र, इन खिलाड़ियों को दिया क्रेडिट

कहां हुई चूक, किसने की सबसे ज्यादा गलती? कप्तानी के पहले मैच में हार के बाद शुभमन गिल ने गिनाए कारण

IND vs ENG: बेन डकेट और जैक क्रॉली ने तोड़ डाला 30 साल पुराना रिकॉर्ड, बेबस हुए बुमराह-सिराज

Previous article Simhastha Kumbh: कुंभ की अगली पावन डुबकी महाकाल की नगरी में, जानें पहला शाही स्नान कब
Next article पटना में खुलेगा देश का पहला “टॉयलेट कॉलेज”, मंत्री ने बताया- मीठापुर से होगी स्वच्छता शिक्षा की शुरुआत
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel