[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket ‘उस समय की याद…’, इंग्लैंड में गिल-जायसवाल से गदगद सचिन तेंदुलकर, लेकिन जताई एक बड़ी उम्मीद…

‘उस समय की याद…’, इंग्लैंड में गिल-जायसवाल से गदगद सचिन तेंदुलकर, लेकिन जताई एक बड़ी उम्मीद…

0
‘उस समय की याद…’, इंग्लैंड में गिल-जायसवाल से गदगद सचिन तेंदुलकर, लेकिन जताई एक बड़ी उम्मीद…
Sachin Tendulkar Prediction for winner of IND vs ENG Test Series. Image: Screengrab.

IND vs ENG 1st Test Sachin Tendulkar on Indian Batsmen Performance: कप्तान शुभमन गिल (नाबाद 127) और यशस्वी जायसवाल (101) के शानदार शतकों की बदौलत भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले टेस्ट के पहले दिन स्टंप्स तक 359/3 का मजबूत स्कोर खड़ा किया. पहले दिन भारत ने केएल राहुल (42) और पदार्पण कर रहे बी साई सुदर्शन (0) के विकेट गंवाए. तीसरे विकेट के लिए गिल और जायसवाल ने 129 रनों की साझेदारी की, जबकि दिन के अंत तक गिल और ऋषभ पंत (65*) ने नाबाद 138 रन जोड़ लिए थे. भारतीय बल्लेबाजों की शानदार पारी पर सचिन तेंदुलकर काफी खुश दिखे. 

सचिन ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, “केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने एक शानदार शुरुआत की नींव रखी. उन्होंने भारत को एक बेहतरीन दिन दिलाने में अहम भूमिका निभाई. यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने अपने शानदार शतकों से कमाल कर दिया. वहीं ऋषभ पंत का योगदान भी टीम के लिए उतना ही मूल्यवान रहा.”

सचिन ने आगे लिखा, “आज की भारतीय बल्लेबाजी ने मुझे 2002 के हेडिंग्ले टेस्ट की याद दिला दी, जब राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली और मैंने पहली पारी में शतक जड़े थे और हम वह टेस्ट जीत गए थे. आज, यशस्वी और शुभमन ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा दी है. अब देखना है कि इस बार तीसरा शतक किस खिलाड़ी के बल्ले से निकलता है?”

रोहित और विराट की नहीं खली कमी

जायसवाल और गिल की पारियों ने विराट कोहली-रोहित शर्मा युग के बाद भारतीय बल्लेबाजी की नई दिशा का संकेत दिया. जायसवाल ने 144 गेंदों में 16 चौके और एक छक्के की मदद से अपना पांचवां टेस्ट शतक पूरा किया, जबकि गिल ने टेस्ट कप्तान के रूप में अपना पहला शतक जड़ा. भारत ने दूसरे सत्र में कोई विकेट नहीं गंवाया. जायसवाल ने संयम दिखाया और इंग्लैंड लायंस के खिलाफ की गई गलतियों से सीखा, वहीं गिल ने ऑफ और ऑन साइड दोनों में शानदार स्ट्रोकप्ले दिखाया. इन दोनों के अलावा पंत ने भी कप्तान गिल का अच्छा साथ दिया और अपना अर्धशतक पूरा किया. 

इंग्लैंड के गेंदबाज विकेट के लिए तरसे

इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स ने दो और ब्रायडन कार्स ने एक विकेट लिया. पिच से सीम मूवमेंट और स्विंग मिलने के बावजूद भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने संयम के साथ बल्लेबाजी की. केएल राहुल और जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़े. राहुल 42 रन बनाकर स्लिप में आउट हुए, हालांकि इस मैच से अपना डेब्यू कर रहे सुदर्शन खाता खोले बिना स्टोक्स की गेंद पर कैच दे बैठे. इंग्लैंड को जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड की कमी खली. गेंदबाजों ने बहुत फुल लेंथ गेंदें फेंकी, जिसका फायदा भारतीय बल्लेबाजों ने आसानी से उठाया.

मैच के पहले ही दिन भारत ने 350 से ज्यादा रन बनाकर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. अब दूसरे दिन भारत ज्यादा से ज्यादा देर तक बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करने की कोशिश करेगा. 

इंग्लैंड में ऋषभ पंत की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ मचाया तहलका

नीरज चोपड़ा ने फिर जीता गोल्ड, वेबर को हराकर पेरिस डायमंड लीग में पूरा किया ‘बदला’

IND vs ENG: टीम इंडिया को फोकट में मिले 5 रन, पेनल्टी लगते ही बिलबिलाए बेन स्टोक्स

Previous article स्विस बैंकों में भारतीयों के कितने पैसे जमा हैं? सरकार ने बताई सच्चाई, सुनकर उड़ जाएंगे होश
Next article Heavy Rain Alert: पूर्वोतर में बारिश का कहर, इन राज्यों में होगी तेज बारिश
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel