[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket Ind vs Ban Match : बांग्लादेश और भारत के बीच मैच होगा रद्द? जानें क्यों उठ रहे हैं सवाल

Ind vs Ban Match : बांग्लादेश और भारत के बीच मैच होगा रद्द? जानें क्यों उठ रहे हैं सवाल

0
Ind vs Ban Match : बांग्लादेश और भारत के बीच मैच होगा रद्द? जानें क्यों उठ रहे हैं सवाल

Ind vs Ban Match : बांग्लादेश और भारत के बीच अभी टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इसके बाद दोनों टीमें टी-20 मैच खेलेंगी लेकिन इसपर खतरा मंडरा रहा है. दरअसल, हिंदू महासभा ने पड़ोसी देश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में अगले महीने होने वाले भारत-बांग्लादेश क्रिकेट मैच का विरोध करने के लिए 6 अक्टूबर को मध्यप्रदेश के ग्वालियर में बंद का आह्वान किया है. दोनों देशों की टीमों के बीच 6 अक्टूबर को ग्वालियर में टी-20 मैच होना है.

संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयवीर भारद्वाज ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हिंदू महासभा 6 अक्टूबर को यहां होने वाले भारत-बांग्लादेश मैच का विरोध कर रही है. उन्होंने दावा किया कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार अभी भी जारी है और ऐसे में बांग्लादेश के साथ क्रिकेट खेलना सही नहीं है. हिंदू महासभा ने मैच के दिन ‘ग्वालियर बंद’ का आह्वान किया है और उन्होंने कहा कि आवश्यक वस्तुओं पर कोई बैन नहीं होगा.

भारत-बांग्लादेश के टेस्ट मैच के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम

इधर, कानपुर के ‘इंटरनेशनल ग्रीन पार्क स्टेडियम’ में 27 सितंबर से खेले जाने वाले दूसरे भारत-बांग्लादेश टेस्ट मैच के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. पुलिस ने मैच के विरोध के तौर पर ग्रीन पार्क स्टेडियम के सामने निषेधाज्ञा की अवहेलना करते हुए सड़क अवरुद्ध कर ‘हवन’ आयोजित करने तथा यातायात बाधित करने के आरोप में सोमवार को अखिल भारतीय हिंदू महासभा के 20 सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.

Read Also : India vs Bangladesh 1st Test: चेन्नई टेस्ट में भारत की धमाकेदार जीत, बांग्लादेश को 280 रनों से रौंदा

पुलिस के अनुसार, भारत और बांग्लादेश की क्रिकेट टीमों के मंगलवार शाम तक कानपुर पहुंचने की संभावना है. अति विशिष्ट आगंतुकों के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. कानपुर के अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) हरीश चंदर ने बताया कि मैच की सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम के लिए वरिष्ठ अधिकारियों सहित पर्याप्त पुलिस बल की मांग की गई है. हम सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं और हमें पूरा भरोसा है कि हमें पर्याप्त पुलिस बल मिल जाएगा.
(इनपुट पीटीआई)

Previous article Pitru Paksha 2024: पुत्र के नहीं रहने पर पिता के श्राद्ध के अधिकारी कौन, जानें यहां
Next article Mahua Fruit Benefits: महुआ खाने के ये हैं 4 अद्भुत फायदे
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel