[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar IND vs AUS: तीसरे टेस्ट से पहले इयान चैपल ने दी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को चेतावनी, कह दी बड़ी बात

IND vs AUS: तीसरे टेस्ट से पहले इयान चैपल ने दी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को चेतावनी, कह दी बड़ी बात

0
IND vs AUS: तीसरे टेस्ट से पहले इयान चैपल ने दी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को चेतावनी, कह दी बड़ी बात

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल का मानना है कि भारतीय पिचों पर स्पिनरों के खिलाफ बचने का एकमात्र तरीका स्वीप शॉट खेलना नहीं है और इसकी जगह स्पिनरों के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन के लिए बल्लेबाजों को अच्छे फुटवर्क की जरूरत होती है. ऑस्ट्रेलिया की भारतीय स्पिनरों के खिलाफ स्वीप शॉट खेलने की पूर्व नियोजित रणनीति बुरी तरह से विफल रही जिससे मेजबान टीम ने शुरुआती दो टेस्ट जीतकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 2-0 की बढ़त के साथ ट्रॉफी अपने पास रखना सुनिश्चित किया. अभी चार टेस्ट की श्रृंखला के दो मैच खेले जाने हैं.

स्वीप शॉट को बताया खतरा

इयान चैपल ने ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ के लिए अपने कॉलम में लिखा, नियमित रूप से स्वीप शॉट खेलना अच्छी स्पिन गेंदबाजी को खेलने का जवाब नहीं है और अगर कोई ऐसा कह रहा है तो वह अपने दिमाग से बात नहीं कर रहा. उन्होंने कहा, कुछ खिलाड़ी स्वीप शॉट खेलने में काफी अच्छे हो सकते हैं और उन्हें इस शॉट का फायदा उठाना चाहिए लेकिन अधिकतर खिलाड़ियों के लिए बेहतर तरीके मौजूद हैं. कोई भी अच्छा स्पिनर जो गेंद से उछाल हासिल करता है वो संभावना है कि लगातार स्वीप शॉट खेलने के खतरे को उजागर कर सकता है.

Also Read: इयान चैपल ने 45 साल बाद टीवी कमेंट्री से लिया संन्यास, कह दी दिल छू लेने वाली बात
बेहतर फुटवर्क जरूरी

ऑस्ट्रेलिया ने भारत दौरे से पहले सिडनी में विशेष रूप से तैयार पिचों पर तैयारी की और भारत में एक भी अभ्यास मैच नहीं खेलने का फैसला किया. चैपल ने लिखा कि आप भारत के महत्वपूर्ण दौरे से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया में विशेष रूप से तैयार पिचों पर अच्छी स्पिन गेंदबाजी को खेलना नहीं सीख सकते. उन्होंने कहा, आपको अच्छा फुटवर्क सीखना होगा-क्रीज से आगे निकलना या तेजी से बैकफुट पर जाना सीखना होगा- आपको छोटी उम्र में ऐसा करना होगा.

रणनीति बनाने में की गलती

ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व दिग्गज खिलाड़ी का मानना है कि पैट कमिंस और उनकी टीम ने श्रृंखला से पहले अपनी बल्लेबाजी रणनीति बनाने को लेकर गलती की. चैपल ने पहले दो टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के टीम चयन पर भी सवाल उठाये. उन्होंने कहा कि इस दौरे पर ऑस्ट्रेलिया के चयन में बिलकुल भी निरंतरता नहीं दिखी और कभी कभी यह तर्कहीन था. क्रिकेट की दुनिया के कई आयोजन स्थलों पर ऑस्ट्रेलिया की टीम काफी अच्छी होगी लेकिन भारत दौरे को लेकर चिंता काफी पहले शुरू हो जानी चाहिए थी.

रोहित शर्मा का दिया उदाहरण

भारतीय कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का उदाहरण देते हुए चैपल को लगता है कि स्पिन की अनुकूल भारतीय पिचों पर भाग्य के सहारे शुरुआती 10 मिनट तक टिके रहना महत्वपूर्ण है. चैपल ने कहा कि एक सफल खिलाड़ी को जल्द से जल्द पता करना होता है कि स्पिन की अनुकूल भारतीय पिच पर शुरुआती 10 मिनट कैसे बचा जाए और आशा करे कि भाग्य उसका साथ दे. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने लिखा, अगर वह समझदारी से खेलते हैं जैसा कि रोहित शर्मा ने श्रृंखला के दौरान किया तो भारतीय पिचों पर बल्लेबाजी करना असंभव नहीं है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel