[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket Ind A vs Aus A: केएल राहुल ऑस्ट्रेलिया में भी फेल, ध्रुव जुरेल ने भारत ए को संभाला

Ind A vs Aus A: केएल राहुल ऑस्ट्रेलिया में भी फेल, ध्रुव जुरेल ने भारत ए को संभाला

0
Ind A vs Aus A: केएल राहुल ऑस्ट्रेलिया में भी फेल, ध्रुव जुरेल ने भारत ए को संभाला
Dhruv Jurel

Ind A vs Aus A: ऑस्ट्रेलिया में दो अभ्यास मैचों का आखिरी मैच खेलने उतरी भारत ए टीम पहले दिन फिर फेल हो गई. भारत की पहली पारी 57.1 ओवर में 161 रन पर ही समाप्त हो गई. भारत के तीन बल्लेबाज तो शून्य पर ही आउट हो गए और भारत से आनन-फानन में भेजे गए केएल राहुल एक बार फिर नाकाम रहे. राहुल मात्र 4 रन बनाकर चलते बने. स्कॉट बोलैंड ने नई गेंद का बखूबी इस्तेमाल किया. तेज गेंदबाज की घूमती हुई गेंद को राहुल को खेलना ही पड़ा और गेंद उनके बैट को चूमते हुए कीपर के हाथों में चली गई.

ध्रुव जुरेल की साहसिक पारी   

विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने अपनी शानदार तकनीक और संयम के साथ खेलने के कौशल का अच्छा नमूना पेश किया. जुरेल ने भारतीय पारी के कुल स्कोर का आधा स्वयं बनाया. तीसरे ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे जुरेल ने 186 गेंद पर 80 रनों की पारी खेली. ध्रुव ने अपनी पारी में 6 चौके और 2 दमदार छक्के लगाए. जुरेल का विकेट भारतीय पारी का 9वां विकेट रहा. 

भारत ए के अन्य बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ मैच के पहले दिन उछाल लेती पिच पर संघर्ष करते नजर आए. जुरेल के अलावा 20 रन का आंकड़ा सिर्फ देवदत्त पडिक्कल ही पार कर सके. पडिक्कल ने 26 रन बनाए. पिछले मैच के शतकवीर साईं सुदर्शन गोल्डन डक का शिकार बने. माइकल नेसेर की पहली ही गेंद पर सुदर्शन कैच आउट हो गए. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी सस्ते में चलते बने, वे मात्र 4 रन ही बना सके. एक समय पर तो भारत के 11 रन पर ही चार विकेट गिर चुके थे, लेकिन जुरेल की पारी ने भारतीय पारी को संभाला.

ऑस्ट्रेलिया ए की ओर से तेज गेंदबाज माइकल नेसर ने 27 रन देकर चार विकेट लिए. उन्होंने पहले ओवर में ही भारत को करारा झटका दिया जिससे भारतीय टीम आखिर तक नहीं उबर पाई. माइकल नेसर ने पहले ओवर में ही भारत के दो विकेट गिरा दिए. हैट्रिक का मौका था, लेकिन किस्मत ने बल्लेबाज का साथ दिया. ब्यु वेबस्टर ने 3 विकेट लिए. भारत के ऊपरी क्रम के चार बल्लेबाज तो 10 गेंद भी नहीं खेल सके.

दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ए ने अपनी पारी में 2 विकेट खोकर 53 रन बना लिए हैं. कप्तान नाथन मेकस्वीनी इस बार नहीं चल सके और 14 रन बनाकर आउट हो गए. भारत की ओर से तेज गेंदबाज मुकेश कुमार और खलील अहमद ने 1-1 विकेट हासिल किया. 

पहले दिन का आकर्षण जुरेल की पारी रही. उन्होंने उछाल लेती पिच पर न सिर्फ धैर्य से बल्लेबाजी की बल्कि लेंथ का भी सही आकलन किया. भारतीय टीम में ऋषभ पंत पहली पसंद के विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, लेकिन जुरेल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट मैच की सीरीज के लिए मध्यक्रम के बल्लेबाज के रूप में अपना दावा ठोक दिया है. उन्हें सरफराज खान की जगह अंतिम एकादश में लिया जा सकता है.

Previous article Baba Siddique Murder Case: क्राइम ब्रांच ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार, अबतक 18 की हो चुकी है गिरफ्तारी
Next article CM नीतीश ने बदल दी बिहार के खेल की तस्वीर, अब क्रिकेट मैच देखने के लिए नहीं जाना होगा दिल्ली-मुंबई
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel