[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket एकबार फिर दक्षिण अफ्रीका को हराकर विश्व चैंपियन बना भारत, इस बार बेटियों ने बुलंद किया झंडा

एकबार फिर दक्षिण अफ्रीका को हराकर विश्व चैंपियन बना भारत, इस बार बेटियों ने बुलंद किया झंडा

0
एकबार फिर दक्षिण अफ्रीका को हराकर विश्व चैंपियन बना भारत, इस बार बेटियों ने बुलंद किया झंडा
ICC U19 Womens World Champion Indian Team

ICC U19 Womens Cricket World Cup: भारत ने रविवार को अंडर-19 महिला क्रिकेट टी20 विश्व कप जीतकर एक साल के भीतर अपना दूसरा आईसीसी खिताब हासिल किया, वह भी फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर. 2024 टी20 विश्व कप में सीनियर पुरुष टीम की जीत के बाद, अब भारतीय अंडर-19 महिला टीम ने कुआलालंपुर में फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर विश्व कप अपने नाम किया. 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने 82 रनों का मामूली स्कोर खड़ा किया. जवाब में भारत ने 11.2 ओवर में लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया. गोंगडी तृशा ने मैच में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया, उन्होंने 3 विकेट लिए और 40 रन बनाए.

बल्लेबाजी में दक्षिण अफ्रीका का खराब प्रदर्शन

भारत के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के सामने दक्षिण अफ्रीका को संघर्ष करना पड़ा. वे अपने 20 ओवरों में 82 रन पर ऑल आउट हो गए. जेम्मा बोथा और मीके वैन वूर्स्ट क्रमशः 16 और 23 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे. परुनिका सिसोदिया और आयुषी शुक्ला दोनों ने 2-2 विकेट लिए, जबकि गोंगडी तृशा भारत के लिए सबसे बेहतरीन गेंदबाज रहीं, जिन्होंने खेल में 3 विकेट लिए.

भारत रहा अपराजित

भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों ही टीमें टूर्नामेंट में कोई भी मैच हारे बिना फाइनल में पहुंचीं, लेकिन अंत में भारत अपराजित रहा और खिताब अपने नाम किया. भारत ने टूर्नामेंट में 7 मैच खेले और वह सभी में विजयी रहा. दक्षिण अफ्रीकी टीम भी इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही थी, लेकिन फाइनल मुकाबले में भारतीय बेटियों ने अपना पूरा दमखम लगा दिया. भारत की तरफ से गोंगडी तृशा पूरे चैंपियनशिप के दौरान सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली बल्लेबाज बनीं. उन्होंने इस टूर्नामेंट के इतिहास का पहला शतक स्कॉटलैंड के खिलाफ (59 गेंद पर 110 रन) लगाया.

विश्वकप जीतने वाली निकी प्रसाद बनीं दूसरी कप्तान

निकी प्रसाद अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप जीतने वाली दूसरी कप्तान बन गईं. यह टूर्नामेंट में भारत के दबदबे को दर्शाता है. 2023 में इस प्रतियोगिता की शुरुआत हुई थी. यहां पर शेफाली वर्मा के नेतृत्व में भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप चैंपियन जीता था. 

अब हेड कोच पर चला BCCI का चाबुक, गौतम गंभीर के असिस्टेंट पर साथ यात्रा करने पर लगा बैन!

बीसीसीआई का क्रिकेटरों को ‘नमन’, जानिए आखिर इन पुरस्कारों का नाम ‘नमन’ ही क्यों पड़ा?

Previous article Bihar News: छात्रा को ‘बैड टच’ करना शिक्षक को पड़ा भारी, किए गए सस्पेंड
Next article Bihar News: लग्जरी कार की डिक्की से निकलने लगी शराब की बोतलें, पुलिस के उड़े होश, 4 गिरफ्तार
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel