[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket हरमनप्रीत कौर के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, 1 रन बनाते ही महिला टी20 वर्ल्ड कप में रचेंगी नया कीर्तिमान

हरमनप्रीत कौर के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, 1 रन बनाते ही महिला टी20 वर्ल्ड कप में रचेंगी नया कीर्तिमान

0
हरमनप्रीत कौर के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, 1 रन बनाते ही महिला टी20 वर्ल्ड कप में रचेंगी नया कीर्तिमान
हरमनप्रीत कौर (फोटो-सोशल मीडिया)

Harmanpreet Kaur: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने अभियान की शुरुआत चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ करेगी. दोनों टीमों के बीच यह हाई-वोल्टेज मुकाबला रविवार (14 जून) को बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार मैच शाम 7:00 बजे शुरू होगा.

इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर के पास एक बड़ा व्यक्तिगत रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. अगर वह पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ एक रन भी बना लेती हैं, तो महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन जाएंगी.

1 रन बनाते ही तोड़ेंगी मिताली राज का रिकॉर्ड

फिलहाल हरमनप्रीत कौर और पूर्व कप्तान मिताली राज संयुक्त रूप से इस सूची में शीर्ष पर हैं. दोनों खिलाड़ियों ने महिला टी20 वर्ल्ड कप में 726-726 रन बनाए हैं. ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ एक रन बनाते ही हरमनप्रीत इस लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच जाएगी.

महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन

खिलाड़ीमैचपारीरनसर्वश्रेष्ठ स्कोरशतक/अर्धशतक
मिताली राज2423726570/5
हरमनप्रीत कौर39337261031/4
स्मृति मंधाना2525524870/4
जेमिमा रोड्रिग्स1919407590/2
पूनम राउत1515375560/3
शेफाली वर्मा1414362470/0
दीप्ति शर्मा191421849*0/0
ऋचा घोष111118747*0/0
सुलक्षणा नाइक1211170590/1
वेदा कृष्णमूर्ति141315836*0/0

भारत के लिए महिला टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में मिताली राज और हरमनप्रीत कौर के बाद स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स का नाम आता है. मंधाना ने टूर्नामेंट के 25 मैचों में 524 रन बनाए हैं, जबकि जेमिमा ने 19 मुकाबलों में 407 रन अपने नाम किए हैं.

महिला टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सूजी बेट्स के नाम

अगर ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की दिग्गज बल्लेबाज सूजी बेट्स के नाम दर्ज है. बेट्स ने न्यूजीलैंड के लिए 42 मैचों में 1,216 रन बनाए हैं और वह इस सूची में शीर्ष स्थान पर काबिज हैं.

10वां वर्ल्ड कप खेलेगी हरमनप्रीत कौर

हरमनप्रीत कौर के लिए पाकिस्तान के खिलाफ यह मुकाबला कई मायनों में खास रहने वाला है. भारतीय कप्तान महिला टी20 वर्ल्ड कप के सभी 10 संस्करणों में खेलने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगी. उन्होंने 2009 में खेले गए पहले महिला टी20 वर्ल्ड कप में भी हिस्सा लिया था और तब से लगातार हर संस्करण में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व कर रही हैं.

यह भी पढ़ें: महिला टी20 वर्ल्ड कप: क्या पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हैंडशेक करेगी टीम इंडिया? हरमनप्रीत कौर ने दिया जवाब

Previous article नवादा के अकबरपुर में बन रहे प्रखंड भवन में सुरक्षा मानकों की अनदेखी, मजदूरों और आम लोगों की जान जोखिम में
Next article लॉन्च प्राइस से सीधे आधे दाम पर मिल रहा Nothing Phone 3, खरीदें या फिर छोड़ दें?
Avatar Of Ujjawal Sinha
उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel