[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket महिला टी20 वर्ल्ड कप: क्या पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हैंडशेक करेगी टीम इंडिया? हरमनप्रीत कौर ने दिया जवाब

महिला टी20 वर्ल्ड कप: क्या पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हैंडशेक करेगी टीम इंडिया? हरमनप्रीत कौर ने दिया जवाब

0
महिला टी20 वर्ल्ड कप: क्या पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हैंडशेक करेगी टीम इंडिया? हरमनप्रीत कौर ने दिया जवाब
हरमनप्रीत कौर और फातिमा सना (फोटो-सोशल मीडिया)

Harmanpreet Kaur: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 14 जून को महामुकाबला खेला जाएगा. इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें पूरी तरह से तैयार है. वहीं इस मुकाबले से पहले हरमनप्रीत कौर ने हैंडशेक को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर से जब पूछा गया कि क्या उनकी टीम पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाएगी, तो उन्होंने कहा कि हम सिर्फ क्रिकेट खेलने आए हैं.

एशिया कप के दौरान से नहीं हो रहा हैंडशेक

गौरतलब है कि हाल के समय में भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच मैच के दौरान या बाद में हैंडशेक को लेकर चर्चा होती रही है. एशिया कप 2025 में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था. इसके बाद अंडर-19 स्तर पर भी ऐसा ही देखने को मिला. पिछले साल महिला वनडे वर्ल्ड कप में भी हरमनप्रीत कौर और पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना के बीच हैंडशेक नहीं हुआ था.

फोकस सिर्फ क्रिकेट पर

महिला टी20 वर्ल्ड कप से पहले जब इस मुद्दे पर हरमनप्रीत से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि टीम का फोकस केवल क्रिकेट पर है और वह किसी अन्य विषय पर चर्चा नहीं करना चाहतीं. उन्होंने यह भी बताया कि बतौर दर्शक भारत-पाकिस्तान मुकाबले देखने के दौरान भी उन्हें दबाव महसूस होता था, जबकि अब कप्तान के रूप में जिम्मेदारी और बढ़ गई है. हालांकि वह अपनी खिलाड़ियों को यही सलाह देती हैं कि ऐसे बड़े मुकाबलों का आनंद लें और इसे सिर्फ एक क्रिकेट मैच की तरह खेलें.

हेड टू हेड रिकार्ड में भारत का पलड़ा भारी

महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान अब तक 16 बार आमने-सामने आए हैं. इनमें से 13 मुकाबलों में भारतीय टीम ने जीत हासिल की है, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ तीन बार सफलता मिली है. ऐसे में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

यह भी पढ़ें: IND W vs PAK W: पाकिस्तान पर भारी पड़ा है भारत, जानें दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

Previous article अस्पताल तड़पते रहे तीन मरीज, 9 बजे भागे-भागे पहुंचे चिकित्सक
Next article नालंदा में कानूनी अधिकारों के प्रति ग्रामीणों को किया गया जागरूक, घरेलू हिंसा और बाल विवाह पर हुई चर्चा
Avatar Of Ujjawal Sinha
उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel