[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket पंजाब बाढ़ पर एक्शन में हरभजन सिंह, नाव और एंबुलेंस दान कर बढ़ाए मदद के हाथ, लोगों से की ये भावुक अपील

पंजाब बाढ़ पर एक्शन में हरभजन सिंह, नाव और एंबुलेंस दान कर बढ़ाए मदद के हाथ, लोगों से की ये भावुक अपील

0
पंजाब बाढ़ पर एक्शन में हरभजन सिंह, नाव और एंबुलेंस दान कर बढ़ाए मदद के हाथ, लोगों से की ये भावुक अपील
पंजाब बाढ़ पर हरभजन सिंह ने बढ़ाया मदद का हाथ. फोटो- सोशल मीडिया.

Harbhajan Singh on Punjab Flood: पंजाब पिछले कुछ हफ्तों से भारी मानसूनी बारिश और नदी के तटबंधों में दरार के कारण आई गंभीर बाढ़ की स्थिति से जूझ रहा है, जिससे बड़े पैमाने पर लोग विस्थापित हुए हैं और फसलों को भी नुकसान पहुंचा है. कई जिले अभी भी जलमग्न हैं, और राज्य सरकार तथा स्वयंसेवी समूह बचाव और राहत कार्य में जुटे हुए हैं. भारत के पूर्व स्पिनर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने बाढ़ प्रभावित अपने गृह राज्य पंजाब के लिए राहत कार्य शुरू करते हुए नावें और एम्बुलेंस स्वीकृत की हैं. वह इसके साथ ही राहत कार्य के लिए धन इकट्ठा कर रहे हैं.  क्रिकेटर से राजनेता बने हरभजन सिंह ने भी मदद के लिए अपने दोस्तों और शुभचिंतकों से संपर्क किया है.

उनके एक करीबी सूत्र ने पीटीआई को बताया कि अपने सांसद निधि कोष से हरभजन ने राहत कार्यों के लिए आठ स्टीमर नावें स्वीकृत करने के साथ अपने संसाधनों से तीन और नावें दी हैं. सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘‘हरभजन ने कुल 11 स्टीमर नावें दान की हैं. आठ अपनी सांसद निधि से और तीन अपनी जेब से. प्रत्येक नाव की कीमत लगभग 4.5 से 5.5 लाख रुपये हैं. उन्होंने गंभीर रूप से बीमार लोगों को पास के अस्पतालों में सुचारू रूप से पहुंचाने के लिए तीन एम्बुलेंस भी खरीदी हैं.’’ 

हरभजन के अनुरोध पर लोगों ने की मदद

एक सूत्र के अनुसार हरभजन के अनुरोध पर एक खेल संगठन ने 30 लाख रु का दान दिया है जबकि उनके दो करीबी दोस्तों ने क्रमशः 12 लाख रु और छह लाख रु का योगदान दिया है. सूत्र ने बताया, ‘‘लगभग 50 लाख रु पहले ही इकट्ठे कर दान किए जा चुके हैं.’’  उन्होंने यह भी कहा कि प्रभावित परिवारों को भोजन और दवा जैसी आवश्यक वस्तुएं भी नियमित रूप से पहुंचाई जा रही हैं. आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं और उन्होंने आश्वासन दिया है कि जरूरत पड़ने पर और भी सहायता प्रदान की जाएगी.

हरभजन ने लोगों से भी मांगी मदद

हरभजन सिंह ने ट्वीट कर कहा कि यह पंजाब के साथ खड़े होने का समय है. हमारे भाई-बहन जरूरतमंद हैं, और उनकी मदद करना हमारी साझा जिम्मेदारी है. हम सब मिलकर पंजाब का पुनर्निर्माण, पुनरुद्धार और आशा की किरण जगा सकते हैं. मैं आप सभी से विनम्र निवेदन करता हूँ कि आगे आएँ और हर संभव तरीके से अपना सहयोग दें. उन्होंने लोगों से आर्थिक सहायता के लिए भी रिक्वेस्ट की है.

हरभजन ने इससे पहले पंजाब की कभी न हार मानने वाली इमेज को भी सोशल मीडिया पर दिखाया था, जब बाढ़ पीड़ित लोगों की सहायता करने के लिए आए सुरक्षाकर्मियों को परेशान लोगों ने अपनी परवाह करते हुए चाय पिलाई थी. हरभजन हाल ही में कई कारणों से सुर्खियों में रहे हैं. वे 2025 एशिया कप में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ न खेलने की अपील करने वाले पहले खिलाड़ियों में से थे, जब पहलगाम आतंकी हमले की घटना सामने आई. उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर दिया था. 

पंजाब पिछले कुछ हफ्तों से गंभीर बाढ़ से जूझ रहा है. भारी मानसूनी बारिश और नदी के तटबंधों के टूटने से हजारों लोग विस्थापित हो गए हैं और फसलें बर्बाद हो गई हैं. कुछ रिपोर्टों के मुताबिक, अब तक 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोगों ने रातों-रात अपने घर और खेत खो दिए. 

ये भी पढ़ें:-

US Open 2025: कार्लोस अल्काराज ने यानिक सिनर को हराकर जीता खिताब, फाइनल में डोनाल्ड ट्रंप ने भी लगाया तड़का

एशिया कप 2025 जीतने पर हॉकी इंडिया का बड़ा ऐलान, हर खिलाड़ी को दिया जाएगा ये इनाम

भारत को पछाड़ इंग्लैंड ने बनाया महारिकॉर्ड, साउथ अफ्रीका को दी ODI क्रिकेट सबसे बड़ी हार

Previous article बिहार में रैयतों के लिए खुशखबरी! अब नए तरीके से मिलेगा अधिग्रहित जमीन का मुआवजा
Next article SBI Clerk Prelims Exam Pattern: सितंबर में है परीक्षा, यहां देखें एग्जाम पैटर्न 
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel