[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket ग्लेन मैक्सवेल ने ODI क्रिकेट से लिया संन्यास, बताया ये कारण, घायल पैर से जड़ी थी ऐतिहासिक डबल सेंचुरी, Video

ग्लेन मैक्सवेल ने ODI क्रिकेट से लिया संन्यास, बताया ये कारण, घायल पैर से जड़ी थी ऐतिहासिक डबल सेंचुरी, Video

0
ग्लेन मैक्सवेल ने ODI क्रिकेट से लिया संन्यास, बताया ये कारण, घायल पैर से जड़ी थी ऐतिहासिक डबल सेंचुरी, Video
Glenn Maxwell Retirement from ODI Cricket. Image: Social Media/X

Glenn Maxwell Retirement from ODI Cricket: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने सोमवार को वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी, जिससे उनके 13 साल लंबे वनडे करियर का अंत हो गया. हालांकि वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे. मैक्सवेल ने यह फैसला 2026 में भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 विश्व कप, बिग बैश लीग और अपनी अन्य वैश्विक क्रिकेट को प्राथमिकता देने के लिए लिया है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान में कहा, “मैच जिताने वाले ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है ताकि वे अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की तैयारियों पर ध्यान केंद्रित कर सकें.”

ग्लेन मैक्सवेल ने अपने वनडे करियर में 33.81 की औसत से 3,990 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 201 रन रहा. उन्होंने कुल चार शतक और 23 अर्धशतक जड़े. गेंदबाजी में भी उन्होंने 47.32 की औसत से 77 विकेट लिए, जिसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/40 रहा. यह विस्फोटक बल्लेबाज और अक्सर कम आंके जाने वाले ऑफ स्पिनर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 149 वनडे मैच खेले. 2023 विश्व कप में नीदरलैंड के खिलाफ सिर्फ 40 गेंदों में शतक ठोक कर विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने वाले  मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया की ओर से इस फॉर्मेट में दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी हैं. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 201 रन की पारी खेलकर विश्व क्रिकेट मे तहलका मचा दिया था. 

अपने रिटायरमेंट पर बोले मैक्सवेल

मैक्सवेल ने अपने वनडे करियर को याद करते हुए फाइनल वर्ड पॉडकास्ट पर कहा, “शुरुआत में मुझे उम्मीद से पहले टीम में चुना गया था. मैं सिर्फ कुछ मैच खेलने को लेकर ही खुश था. मुझे नहीं लगा था कि इतना लंबा सफर तय करूंगा.”  उन्होंने कहा, “इसके बाद मैंने टीम से बाहर होने और वापसी करने के उतार-चढ़ाव देखे, कुछ विश्व कप खेले और महान टीमों का हिस्सा रहा.”

फिटनेस की वजह से लिया निर्णय

मैक्सवेल ने बताया कि वनडे क्रिकेट का शारीरिक प्रभाव, खासकर पैर की एक बड़ी चोट के बाद, उनके फील्डिंग प्रदर्शन को प्रभावित करने लगा था, जिसका अहसास उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी में हुआ. अगले वनडे विश्व कप में अभी दो साल बाकी हैं, इसलिए उन्होंने चयनकर्ता जॉर्ज बेली से चर्चा की और भविष्य के बारे में विचार किया. मैक्सवेल ने कहा, “मुझे लगने लगा था कि मेरी फिटनेस टीम को नुकसान पहुंचा रही है, इसलिए मैंने यह निर्णय लिया.” 

मेरी जगह नए खिलाड़ियों को लाया जाए

उन्होंने आगे कहा, “हमने 2027 विश्व कप को लेकर बात की और मैंने (चयनकर्ताओं से) कहा कि मुझे नहीं लगता कि मैं उस टूर्नामेंट तक खेल पाऊंगा. अब समय आ गया है कि मेरी जगह के लिए नए खिलाड़ियों को मौका दिया जाए, ताकि वे उस भूमिका को अपनाएं और उसमें खुद को स्थापित करें. उम्मीद है कि उन्हें पर्याप्त समय मिलेगा ताकि वे उस स्थान को पकड़कर रख सकें.”

OMG! चार मैचों में तीसरा शतक, कीसी कार्टी ने तोड़ दिया विवियन रिचर्ड्स का रिकॉर्ड

बिगड़ गए बुमराह के आंकड़े, इंग्लिस ने एक ही ओवर में बरसाए चौके-छक्के; सीजन का सबसे महंगा ओवर

IPL में उलझे रहे सभी उधर जो रूट ने रच दिया इतिहास, शतक के साथ हासिल किया बड़ा कीर्तिमान

Previous article Watch Video : असम में भारी बारिश का अलर्ट, ब्रह्मपुत्र नदी का डरावना वीडियो आया
Next article Bihar Crime: बिहार में बीच सड़क पर फायरिंग, बदमाशों ने युवक पर बरसाईं गोलियां
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel